
Maharashtra News: पूर्व मंत्री राजेंद्र मुलक की घर वापसी, कांग्रेस ने रद्द किया निलंबन
-
Shweta
- July 1, 2025
महाराष्ट्र की राजनीति में एक अहम मोड़ आया है, जहां कांग्रेस पार्टी ने राजेंद्र मुलक (Rajendra Mulak) का निलंबन रद्द करते हुए उन्हें दोबारा पार्टी में शामिल कर लिया है। पूर्व मंत्री मुलक ने पिछले साल महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बगावत करते हुए रामटेक सीट से निर्दलीय (independent candidate) उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था। इस वजह से कांग्रेस ने उन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया था।
हाल ही में दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और महाराष्ट्र कांग्रेस प्रभारी रमेश चेन्नीथला की उपस्थिति में मुलक का औपचारिक रूप से निलंबन वापस लिया गया। इस मौके की तस्वीर पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर साझा की।
इस दौरान महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने आधिकारिक तौर पर राजेंद्र मुलक (Rajendra Mulak) की पार्टी में वापसी की घोषणा की। कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव बी. एम. संदीप और कुणाल चौधरी भी उपस्थित थे।
दिल्ली येथे काँग्रेस अध्यक्ष आदरणीय मल्लिकार्जुनजी खर्गे व महाराष्ट्र काँग्रेस प्रभारी श्री. रमेशजी चेन्नीथला यांच्या उपस्थितीत काँग्रेसचे ज्येष्ठ नेते व माजी मंत्री श्री. राजेंद्रजी मुळूक यांचे निलंबन आज औपचारिकरित्या मागे घेण्यात आले.
— Maharashtra Congress (@INCMaharashtra) July 1, 2025
यावेळी महाराष्ट्र प्रदेश काँग्रेस कमिटीचे… pic.twitter.com/VFnn3rb1AM
गौरतलब है कि 2024 के विधानसभा चुनाव में रामटेक सीट महा विकास आघाड़ी (एमवीए) के तहत शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) को दी गई थी। लेकिन मुलक ने निर्दलीय चुनाव लड़ते हुए पार्टी लाइन से हटकर कदम उठाया। इस सीट से एकनाथ शिंदे की अगुआई वाली शिवसेना के उम्मीदवार आशीष जायसवाल ने 1,07,967 वोटों के साथ जीत दर्ज की, जबकि निर्दलीय (independent candidate) उम्मीदवार के रूप में लड़ते हुए राजेंद्र मुलक को 81,412 वोट मिले और वे दूसरे स्थान पर रहे।
अब, पार्टी में उनकी वापसी से कांग्रेस को आगामी चुनावों में रामटेक क्षेत्र में मजबूती मिलने की उम्मीद है।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2105)
- अपराध (147)
- मनोरंजन (344)
- शहर और राज्य (338)
- दुनिया (868)
- खेल (382)
- धर्म - कर्म (643)
- व्यवसाय (182)
- राजनीति (566)
- हेल्थ (188)
- महिला जगत (55)
- राजस्थान (494)
- हरियाणा (61)
- मध्य प्रदेश (57)
- उत्तर प्रदेश (226)
- दिल्ली (259)
- महाराष्ट्र (172)
- बिहार (188)
- टेक्नोलॉजी (190)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (108)
- शिक्षा (115)
- नुस्खे (84)
- राशिफल (378)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (36)
- ट्रैवल (19)
- अन्य (53)
- जम्मू कश्मीर (84)
- उत्तराखंड (12)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (5)
- गुजरात (8)
- हिमाचल प्रदेश (1)
- पश्चिम बंगाल (7)
- असम (0)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (18)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..