_big_730x400.webp)
गर्मियों में फयदेमंद बेल जूस
-
Geetika
- March 22, 2025
गर्मी का मौसम आते ही धूप से न सिर्फ हमारी स्किन को नुक्सान होता है बल्कि इस मौसम में हमारे शरीर में भी कमजोरी का एहसास होने लगता है इस मौसम में सबसे ज्यादा डिहाइड्रेशन की समस्या रहती है| इसके अलावा बहुत बार बढ़ती गर्मी से पीलिया,और भूख ना लगना जैसी समस्या भी रहती है बहुत बार सांस की समस्या भी होती है| ऐसे मे बील का जूस शरीर की गर्मी से राहत देने और शरीर को ठंडा रखने के लिए एक बेहतर विकल्प है|
बेल के उपयोग से पाचन तंत्र और पेट की सफाई होती है।
बीमारियों से लड़ने की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।
गैस, एसिडिटी, अपच जैसी समस्या को ठीक करता है।
शुगर लेवल को कंट्रोल करता है।
बेल का जूस कोलेस्ट्रॉल की समस्या से भी बचाता है|
बेल का सेवन कैसे करें
बेल का सेवन सुबह खाली पेट कर सकते हैं।
गर्मियों में बेल का उपयोग शारीरिक ठंडक तो प्रदान करता ही है, साथ ही शरीर को बहुत सी गंभीर बीमारियों से भी बचाता है।
अगर आप बेल में कोई भी एक फल मिलाकर इसका जूस बनाकर सेवन करते हैं, तो इससे आपको शारीरिक लाभ प्राप्त होगा और बढ़ती गर्मी के मौसम में ये एक बहुत ही बेहतरीन विकल्प है।
बेल का उपयोग आप लेमोनेड के रूप में भी कर सकते हैं।
बेल में नींबू, चीनी, पुदीना मिलाकर आप शिंकजी के रूप में भी इसका सेवन कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें गर्मी के मौसम में कैसे रखें अपनी सेहत का ख़्याल ?

खाली पेट बील का सेवन करने के लाभ
- अगर किसी व्यक्ति को शुगर की समस्या है, तो रोज सुबह खाली पेट बील का सेवन करने से शुगर की समस्या से राहत मिलती है।
- शरीर को डिटॉक्स करने में सहायक होता है, बील पत्र का सेवन करने से शरीर में जमी गंदगी को भी खत्म करता है।
- गर्मी के मौसम में आप इसका सेवन रोज कर सकते हैं, जिससे आपको गर्मी से तो राहत मिलेगी, साथ ही ये आपको बहुत सी बीमारियों से भी बचाएगा।
- अगर किसी को मुंह में छाले की समस्या है, तो बील के सेवन से छालों में राहत मिलती है।
- बेल का सेवन बवासीर की समस्या से भी छुटकारा देता है।
- बेल का सेवन करने से हृदय की समस्या से भी छुटकारा मिलता है।
- बेल के सेवन से पाचन तंत्र मजबूत होता है।
- डायरिया और पेचिस जैसी बीमारी को भी ठीक करता है।
बेल के जूस से लिवर की समस्या से भी राहत मिलती है।
- अगर किसी को कान में दर्द की समस्या है तो इसका सेवन करने से दर्द में राहत मिलती है।
- बढ़ती गर्मी में बील का जूस शरीर को हाइड्रेट तो रखता है जो कि गर्मी में एक बेहतर विकल्प है।
- बेल का जूस हड्डियों और रक्त संचार के लिए भी लाभदायक माना गया है।
- बेल के रस में टेनिन जैसे तत्व पाए जाते हैं जो शरीर की सूजन को कम करने में सहायता करते हैं।
बेल जूस को घर पर बनाने की आसान विधि
1. आप एक पका हुआ बेल का फल लेकर इसे धोकर इसके छिलके उतारिए।
2. एक बड़े बर्तन में बेल का पल्प निकालिए।
3. पल्प निकलते समय इस बात का ध्यान रखें कि आपने बीज और बेल का सख्त हिस्सा (हार्ड पार्ट) को फेंक देना है।
4. पल्प निकलने के बाद इसमें चीनी या गुड़ और थोड़ा सा ताजा पानी मिलाइए।
5. चीनी घोलने के बाद आप इसमें ठंडा पानी या बर्फ का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
6. अब आपका बेल का जूस तैयार है, आप इसमें नींबू, काला नमक मिलाकर इसका सेवन करें।
7. आप बेल के जूस का सिर्फ पल्प निकालकर फ्रिज में स्टोर करके भी रख सकते हैं।
For more articles visit The India Moves
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (777)
- अपराध (76)
- मनोरंजन (242)
- शहर और राज्य (301)
- दुनिया (335)
- खेल (229)
- धर्म - कर्म (382)
- व्यवसाय (130)
- राजनीति (445)
- हेल्थ (140)
- महिला जगत (43)
- राजस्थान (243)
- हरियाणा (48)
- मध्य प्रदेश (31)
- उत्तर प्रदेश (143)
- दिल्ली (171)
- महाराष्ट्र (94)
- बिहार (53)
- टेक्नोलॉजी (139)
- न्यूज़ (68)
- मौसम (64)
- शिक्षा (84)
- नुस्खे (52)
- राशिफल (205)
- वीडियो (651)
- पंजाब (13)
- ट्रैवल (9)
- अन्य (19)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..