Dark Mode
  • day 00 month 0000
Mahila Samridhi Yojana : दिल्ली में महिला समृद्धि योजना की सौगात पर मिली मंजूरी

Mahila Samridhi Yojana : दिल्ली में महिला समृद्धि योजना की सौगात पर मिली मंजूरी

Mahila Samridhi Yojana : दिल्ली सरकार ने 8 मार्च यानी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला समृद्धि योजना को लागू करने का ऐलान किया। यह योजना दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई, जिसमें दिल्ली सरकार की कैबिनेट ने महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये वाली इस योजना को मंजूरी दे दी है। बता दें कि दिल्ली सरकार ने महिलाओं के लिए ‘Mahila Samridhi Yojana’ का 5100 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान रखा है।

 

क्या है महिला समृद्धि योजना के लिए पात्रता

Mahila Samridhi Yojana की पात्रता की बात करें तो जिन महिलाओं की आय 3 लाख रुपये से कम है और जो टैक्स नहीं देती हैं, उन्हें इस स्कीम का फायदा मिलेगा। इस योजना के तहत दिल्ली की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये दिए जाएंगे। सरकार की ओर से इस योजना में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए सीधे महिलाओं के खाते में राशि भेजी जाएगी। महिलाओं को दिल्ली राज्य की निवासी होना जरूरी है। महिला समृद्धि योजना का लाभ केवल 18 से 60 साल की उम्र तक की महिलाओं को मिलेगा।

 

Mahila Samridhi Yojana : दिल्ली में महिला समृद्धि योजना की सौगात पर मिली मंजूरी

 

इन दस्तावेज का होना जरूरी

अगर आप दिल्ली की Mahila Samridhi Yojana का लाभ उठाना चाहती हैं तो आपको दिल्ली का नागरिक होना आवश्यक है। ऐसे में आवेदन करने से पहले आपको आधार कार्ड, वोटर आईडी और निवास प्रमाण पत्र भी जमा करना होगा। इसके अलावा योजना में लाभार्थी महिलाओं के लिए सालाना आय की बाध्यता भी तय की गई है। ऐसे में योजना का लाभ लेने के लिए आपको आय प्रमाण पत्र भी दिखाना होगा। इसके अलावा बीपीएल राशन कार्ड भी होना जरूरी है।

 

 ये भी पढ़े : BLA ने पाकिस्तान और चीन को दी धमकी, जानें क्या कहा

 

 इन महिलाओं को नहीं मिल पाएगा योजना का लाभ

योजना के तहत जो महिलाएं केंद्र सरकार, राज्य सरकार या नगर निगम में कार्यरत हैं या फिर टैक्स का भुगतान करती हैं, तो योजना के दायरे में नहीं आएंगी। यदि परिवार का कोई अन्य सदस्य सरकारी कर्मचारी है, तब भी यह योजना लागू नहीं होगी। जो पहले से किसी सरकारी योजना के तहत आर्थिक लाभ ले रही हैं, जैसे पेंशन आदि, वे महिला समृद्धि योजना के लिए पात्र नहीं होंगी। अगर लाभार्थी महिला के परिवार की सालाना घरेलू आय 3 लाख रुपये से ज्यादा है, तो उसे योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

 

महिला समृद्धि योजना में 5100 करोड़ का निवेश

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, "जब हम विकसित भारत की कल्पना करते हैं, तो महिलाओं के बिना सोच भी नहीं सकते। आज मेरे लिए खुशी की बात है कि इस साल 5100 करोड़ का निवेश हुआ। जब महिलाएं समृद्ध होती हैं, तो दुनिया समृद्ध होती है।"

 

बता दें कि दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि- महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने वाली इस योजना के लिए एक कमेटी बनाई गई है, जिसकी अध्यक्षता खुद वह करेंगी और आशीष सूद, प्रवेश वर्मा भी इस कमेटी के सदस्य होंगे। इस योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करना है ताकि वे अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को सुधार सकें। भाजपा सरकार का मानना है कि इस पहल से गरीब महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा।

 

 

ऐसी ही और रोचक जानकारियों के लिए The India Moves पर विजिट करें...

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
11%
No
89%

Talk to us?