Dark Mode
  • day 00 month 0000
Balochistan Liberation Army:  BLA ने पाकिस्तान और चीन को दी धमकी, जानें क्या कहा

Balochistan Liberation Army: BLA ने पाकिस्तान और चीन को दी धमकी, जानें क्या कहा

Balochistan Liberation Army:  बता दें कि बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने अपना बयान जारी कर शहबाज शरीफ सरकार और चीन को अपनी शर्तें मानने के लिए 48 घंटों का अल्टीमेटम दे दिया है। BLA ने चीन और पाकिस्तान से सीधे-सीधे कह दिया है कि अगर वे अपनी जान बचाना चाहते हैं तो बलूचिस्तान से निकल जाएं। पाकिस्तान के बलूचिस्तान में मंगलवार को क्वेटा से पेशावर जा रही जाफर एक्सप्रेस ट्रेन, जिसमें 500 लोग सवार थे, को बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) द्वारा हाईजैक किया गया है, जिनमें सैन्य अधिकारियों की संख्या सबसे अधिक है। इस हमले को अंजाम देने वाले विद्रोही गुट बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने अब चीन और पाकिस्तान को सीधी धमकी दी है।

 

क्या बोले शहबाज शरीफ?

बता दें कि यात्रियों से खचाखच भरी ट्रेन को हाईजैक करने की घटना पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अपने बयान में कहा है कि बलूचिस्तान के जिस इलाके में आतंकियों ने यह हमला किया है, वह पहाड़ियों से घिरा हुआ इलाका है। लेकिन इसके बावजूद हमारे सैन्यकर्मियों का मनोबल काफी बुलंद है।

 

पाक सेना ने बंधकों को छुड़ाने का दावा

सूत्रों के मुताबिक पाक सेना ने दावा किया है कि बलूच लिबरेशन आर्मी द्वारा हाईजैक की गई ट्रेन से अब तक पाकिस्तानी सेना ने 104 बंधकों को छुड़ाया है और 17 घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। जबकि 16 आतंकियों को ढेर कर दिया है। उसके बाद BLA के साथ मुठभेड़ में 30 पाकिस्तानी सैनिक मारे जाने की खबर है। सेना का ऑपरेशन जारी है।

 

ये भी पढ़े : दिल्ली में महिला समृद्धि योजना की सौगात पर मिली मंजूरी

 

क्या है BLA की मांगें?

बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) की मांग है कि उन्हें पाकिस्तान से अलग किया जाए। BLA की सबसे प्रमुख मांग है कि बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सरकार या सुरक्षा एजेंसी का कोई भी नुमाइंदा बलूचिस्तान में नहीं होना चाहिए। बलूचिस्तान स्वतंत्रता की मांग करते हुए दशकों से पाकिस्तान सरकार के खिलाफ विद्रोह कर रहा है।

 

Balochistan Liberation Army:  BLA ने पाकिस्तान और चीन को दी धमकी, जानें क्या कहा

क्यों है चीन से नाराजगी?

बलूच लोग CPEC प्रोजेक्ट को बलूचिस्तान से हटाने की लगातार गत कई वर्षों से मांग कर रहे हैं। क्योंकि बलूचों का मानना है कि चीन के साथ चल रहे प्रोजेक्ट से उनके खनिजों का दोहन हो रहा है, जिसकी वजह से बड़ी संख्या में समुदाय के लोग बलूचिस्तान से विस्थापित हुए हैं।

 

कौन है बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA)?

बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) सबसे बड़ा बलूच अलगाववादी समूह है। बलूचिस्तान पाकिस्तान का सबसे अशांत प्रांत है, जहाँ पाकिस्तान ने कभी तरक्की नहीं होने दिया। बलूचिस्तान की BLA को पाकिस्तान, अमेरिका और ब्रिटेन जैसे देश “आतंकवादी संगठन” मानते हैं। यह समूह बलूचिस्तान में सुरक्षा बलों, सरकारी इमारतों और चीनी सेना और उसके वर्कर्स को टारगेट करते हुए कई हमले किए हैं।

 

 

बता दें कि BLA द्वारा पाकिस्तान पर ये कोई नया हमला नहीं है। यहां 1948 से ही बलूचों और पाकिस्तानी सेना के बीच टकराव होता रहा है। कभी चीन के इंजीनियर को निशाना बनाया तो कभी पाकिस्तान के राजनयिकों को निशाना बनाता है। बलूचिस्तान के लोग पाकिस्तान से अलग होने की मांग समय से कर रहे हैं। बीते कुछ समय में चीन का इस इलाके में दखल बढ़ा है। चीन इस इलाके में कई परियोजनाओं पर काम कर रहा है, जिस वजह से उन पर लगातार हमले भी हो रहे हैं।

 

 ऐसी ही और रोचक जानकारियों के लिए The India Moves पर विजिट करें...

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
11%
No
89%

Talk to us?