Dark Mode
  • day 00 month 0000
दीपिका-रणवीर की बेटी दुआ को दादी अंजू ने दिया अनोखा तोहफा, दान किए अपने बाल

दीपिका-रणवीर की बेटी दुआ को दादी अंजू ने दिया अनोखा तोहफा, दान किए अपने बाल

Duaa 3rd Month Birthday: रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इसी साल सितंबर में बी-टाउन के पेरेंट क्लब में शामिल हुए हैं। इस जोड़ी ने 8 सितंबर को एक प्यारी सी बेटी का इस दुनिया में स्वागत किया, जिसका नाम दोनों ने दुआ रखा है। दुआ अब पूरे तीन महीने की हो गई हैं। इस मौके पर रणवीर सिंह की मम्मी और दीपिका पादुकोण की सास अंजु भवनानी ने कुछ ऐसा किया, जिसके चलते अब वह दुनिया में तारीफें बटोर रही हैं।

 

दुआ की दादी अंजू ने दान किए अपने बाल
बता दें कि रणवीर सिंह की मां अंजू अपनी पोती दुआ को बेहद प्यार करती हैं। वहीं दुआ के थर्ड मंथ बर्थडे पर दादी अंजू ने अपने बाल दान किए हैं। फोटोज में अंजु भवनानी को अपने कटे हुए बाल और नए लुक में देखा जा सकता है। साथ ही सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी लिखा है जो अब खूब वायरल हो रहा है। अंजू ने लिखा, “हैप्पी थर्ड मंथ बर्थडे माई डार्लिंग दुआ। इस स्पेशल डे को प्यार और होप के जेस्चर के साथ मनाना। जैसे-जैसे हम दुआ के बड़े होने की खुशी और ब्यूटी का जश्न मनाते हैं, हमें अच्छाई और दयालुता की पावर की भी याद आती है, उम्मीद है कि ये छोटा सा एक्ट मुश्किल समय से गुजर रहे किसी को आराम और आत्मविश्वास प्रदान कर सकता है। "

 

अंजु भवनानी का नया लुक
फोटोज में अंजु भवनानी बालों को दान करने के बाद अपना नया लुक फ्लॉन्ट करती भी नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने बालों को कंधे तक कटवाया है और नए लुक में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। बता दें, रणवीर-दीपिका ने 8 सितंबर को बेटी दुआ का इस दुनिया में स्वागत किया था। पिछले दिनों दीपिका अपनी नन्ही परी के साथ अपने मायके बेंगलुरू में थीं, लेकिन अब वह मुंबई वापस आ गई हैं। दीपिका इन दिनों अपना पूरा समय अपनी बेटी दुआ को दे रही हैं।

 

दीपिका पादुकोण वर्क फ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका का 2024 एक्साइटिंग प्रोजेक्ट्स से भरा रहा था। दीपिका पादुकोण ने 2024 में अपने करियर में एक से बढ़कर एक धमाकेदार प्रोजेक्ट्स के साथ एक नई ऊंचाई छुई। उन्होंने साल की शुरुआत फाइटर से की, जिसमें उन्होंने ऋतिक रोशन और अनिल कपूर के साथ अभिनय किया। यह फिल्म भारत की पहली हाई-ऑक्टेन एक्शन फिल्म थी, जिसमें दीपिका ने एक एयरफोर्स ऑफिसर का किरदार निभाया। इसके बाद, वह ब्लॉकबस्टर तेलुगु एपिक कल्कि 2898 एडी में भी नजर आईं, जो एक विज्ञान-फिक्शन और एडवेंचर फिल्म थी। इस फिल्म ने न केवल दीपिका के अभिनय को नए सिरे से पेश किया, बल्कि तेलुगु सिनेमा में भी एक नया मानक स्थापित किया। इसके अलावा, उन्होंने सिंघम अगेन में डीसीपी शक्ति शेट्टी का रोल निभाया, जो रोहित शेट्टी की हाई-ऑक्टेन एक्शन फिल्म थी। दीपिका अब जल्द ही कल्कि 2898 एडी 2 की शूटिंग शुरू करेंगी।

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
10%
No
90%

Talk to us?