
Congress Meeting : 4 महीने बाद कांग्रेस ने हरियाणा के नेताओं की आज बुलाई बैठक, कई दिग्गज होंगे शामिल
-
Renuka
- March 6, 2025
Congress Meeting : हरियाणा में विधानसभा चुनाव को करीब चार महीने हो चुके है। लेकिन कांग्रेस विधानसभा में अपना नेता प्रतिपक्ष भी नहीं चुन सकी है। वहीं पार्टी ने नए प्रभारी बीके हरिप्रसाद ने हरियाणा के सभा गुटों की बात सुनने के लिए एक मीटिंग बुलाने का फैसला लिया है। जो कि आज दिल्ली में बुलाई गई है।
दिल्ली में आज कांग्रेस की बैठक
कांग्रेस पार्टी ने आज यानी 6 मार्च को दिल्ली में हरियाणा कांग्रेस की बैठक बुलाई है, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा के अलावा कुमारी सैलजा, रणदीप सुरजेवाला, उदयभान और दीपेंद्र सिंह हुड्डा समेत पार्टी के कई पदाधिकारियों के शामिल होने की संभावना है। वहीं सूत्रों का कहना है कि- हरियाणा कांग्रेस की बैठक में ज्यादातर नेताओं ने पार्टी प्रभारी से भूपेंद्र सिंह हुड्डा को ही नेता प्रतिपक्ष बनाने की मांग रखी।

जानकारों का क्या है कहना
जानकारों का मानना है कि कांग्रेस ने हरियाणा में वापसी को लेकर काफी मेहनत की थी, परन्तु उसे हार का ही सामना करना पड़ा। वहीं अब तक कांग्रेस विधायक दल (CLP) के नेता के नाम तय नहीं कर सकी है। जानकारी के मुताबिक-खबर है कि पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा को यह कमान सौंपी जा सकती है। इसके साथ ही कयास लगाए जा रहे है कि- पार्टी जल्द ही प्रदेश अध्यक्ष को भी बदल सकती है।
फैसला होते ही कर देंगे ऐलानः हरिप्रसाद
बता दें कि हरियाणा कांग्रेस विधायक दल की बैठक से पहले पार्टी के प्रदेश प्रभारी बीके हरिप्रसाद ने कहा है कि- “हमारी एक बहुत बड़ी टीम हरियाणा गई थी। वहीं अशोक गहलोत, अजय माकन और प्रताप सिंह बाजवा ने कांग्रेस अध्यक्ष को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। जब भी वह कोई फैसला लेंगे, हम तुरंत इसकी घोषणा कर देंगे।

हरिप्रसाद ने दी जानकारी
हरिप्रसाद ने जानकारी देते हुए कहा कि- आज हमने हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की संचालन समिति की बैठक बुलाई गई है। वहीं बेलगाम कार्यसमिति की बैठक में हमने कुछ फैसले लिए थे और 10-15 दिन पहले हमने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के साथ कांग्रेस के अध्यक्ष और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के साथ बैठक की थी।
ऐसी ही और रोचक जानकारियों के लिए The India Moves पर विजिट करें...
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (797)
- अपराध (79)
- मनोरंजन (243)
- शहर और राज्य (303)
- दुनिया (349)
- खेल (233)
- धर्म - कर्म (397)
- व्यवसाय (132)
- राजनीति (456)
- हेल्थ (140)
- महिला जगत (43)
- राजस्थान (252)
- हरियाणा (48)
- मध्य प्रदेश (31)
- उत्तर प्रदेश (143)
- दिल्ली (173)
- महाराष्ट्र (97)
- बिहार (54)
- टेक्नोलॉजी (139)
- न्यूज़ (68)
- मौसम (66)
- शिक्षा (87)
- नुस्खे (54)
- राशिफल (212)
- वीडियो (689)
- पंजाब (15)
- ट्रैवल (9)
- अन्य (20)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..