
घर में लड्डू गोपाल लाने के फायदे, जानें क्या हैं नियम
-
Ashish
- January 16, 2025
वर्तमान समय में लड्डू गोपाल को घर में रखने का चलन काफी बढ़ रहा है। ऐसे में कोई उन्हें अपना बेटा, कोई दोस्त तो कोई पूजा के लिए घर लाता है। घर लाने के बाद उन्हें सिर्फ मंदिर में ही नहीं रखा जाता बल्कि उन्हें परिवार के सदस्य की तरह ही रखना चाहिए जैसे वे खुद रहते हैं। उन्हें भी उतना ही प्यार और सम्मान दिया जाना चाहिए जितना परिवार के अन्य सदस्यों को मिलता है।
इसके अलावा कई लोग कहीं जाते समय भी लड्डू गोपाल को अपने साथ ले जाते हैं, ध्यान रखें कि जैसे आप अपने बच्चों का जन्मदिन मनाते हैं, वैसे ही जन्माष्टमी के अलावा लड्डू गोपाल का जन्मदिन भी लड्डू गोपाल के घर में आगमन की तिथि के अनुसार ही मनाना चाहिए। तो आइए जानते हैं लड्डू गोपाल को घर लाने के क्या लाभ हैं और साथ ही उन्हें रखने के क्या नियम हैं?
इस दिन घर लाएं लड्डू गोपाल?
वैसे तो लड्डू गोपाल को घर लाने का कोई शुभ मुहूर्त नहीं होता है लेकिन अधिकतर लोग जन्माष्टमी के दिन ही उन्हें अपने घर लाते हैं। इसके साथ ही ऐसा नहीं है कि आप इस दिन के अलावा लड्डू गोपाल को घर नहीं ला सकते। बल्कि आप जिस दिन भी मन करे उस दिन लड्डू गोपाल को घर ला सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि जब भी लड्डू गोपाल को घर लाएं तो उनकी पूरी प्राण प्रतिष्ठा करके ही स्थापना करें।
ये भी पढ़े:- जानिए क्यों पितामह भीष्म ने भी किया था सूर्य के उत्तरायण होने का इंतजार
लड्डू गोपाल को इस रूप में घर लाएं?
लड्डू गोपाल को बच्चे के रूप में घर लाया जाता है और घर लाने के बाद उनकी बिल्कुल बच्चे की तरह ही सेवा की जाती है। इसके अलावा बाल रूप में भी लड्डू गोपाल की मूर्ति के आकार होते हैं, आप जिस आकार की मूर्ति घर लाना चाहें ला सकते हैं।
घर में लड्डू गोपाल के फायदे
घर में लड्डू गोपाल रखने के कई फायदे हैं। लड्डू गोपाल आपके घर, परिवार, व्यापार आदि को सफल बनाए रखने में मदद करते हैं। तो चलिए अब जानते हैं घर में लड्डू गोपाल रखने के फायदे…

समस्याओं को दूर करने में मदद करता है
अगर आप किसी से अपने मन की बात नहीं कह पा रहे हैं तो आप अपने परिवार के सदस्य यानी लड्डू गोपाल से बात कर सकते हैं और वो भी अपनी लीलाओं से आपकी सभी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा भी बनी रहती है। वहीं जब आप पूरी श्रद्धा से लड्डू गोपाल की सेवा करके उनसे अपनी इच्छा जाहिर करते हैं तो वे आपके मन की सभी इच्छाएं पूरी करने में आपकी मदद करते हैं। लड्डू गोपाल को घर में रखने से झगड़े, धन संबंधी परेशानियां और अन्य परेशानियां आपके घर के पास भी नहीं आती हैं।
अगर लड्डू गोपाल की मूर्ति खंडित हो जाए तो ये करें
कई बार ऐसा होता है कि किसी कारणवश मूर्ति खंडित हो जाती है तो उसके बाद आपको उसे घर में नहीं रखना चाहिए बल्कि उसे फूलों में लपेटकर शुद्ध जल में प्रवाहित कर देना चाहिए। इसका कारण ये है कि घर में खंडित मूर्तियां रखना शुभ नहीं माना जाता है। विसर्जन के बाद आप चाहें तो बाल रूप में कान्हा को वापस अपने घर ला सकते हैं।
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (750)
- अपराध (72)
- मनोरंजन (240)
- शहर और राज्य (295)
- दुनिया (308)
- खेल (226)
- धर्म - कर्म (366)
- व्यवसाय (123)
- राजनीति (432)
- हेल्थ (133)
- महिला जगत (42)
- राजस्थान (237)
- हरियाणा (48)
- मध्य प्रदेश (30)
- उत्तर प्रदेश (141)
- दिल्ली (168)
- महाराष्ट्र (91)
- बिहार (50)
- टेक्नोलॉजी (136)
- न्यूज़ (68)
- मौसम (61)
- शिक्षा (83)
- नुस्खे (42)
- राशिफल (196)
- वीडियो (616)
- पंजाब (13)
- ट्रैवल (9)
- अन्य (19)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..