
27 जून 2025 आज का राशिफल - ग्रह बता रहे हैं क्या है आपके भाग्य में आज?
-
Manjushree
- June 27, 2025
27 जून 2025 आज का राशिफल: कुछ राशियों को संयम और सावधानी बरतने की सलाह
आज का राशिफल 27 जून 2025, दिन शुक्रवार। दैनिक ज्योतिषशास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल हर दिन हमारे जीवन पर किसी न किसी रूप में असर डालती है। कभी ये सितारे तरक्की के रास्ते खोलते हैं, तो कभी हमें सतर्क करते हैं। 27 जून 2025 में आज की ग्रह स्थिति के अनुसार मेष से मीन तक आज कैसा रहेगा भाग्य -
मेष (Aries) आज का राशिफल
शुक्रवार के राशिफल में मेष राशि का आज का दिन करियर के लिए अच्छा है। आज कोई बेहतर प्रस्ताव मिल सकता है। किसी आर्थिक योजना या निवेश को लेकर राय-मशवरा कर लें। लेन-देन के मामलों में सतर्क रहें। लव पार्टनर से रिश्ते और मजबूत होंगे।
वृषभ (Taurus) आज का राशिफल
शुक्रवार के राशिफल में वृषभ राशि का आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। कार्यक्षेत्र में अच्छे प्रदर्शन से तरक्की के मार्ग खुलेंगे। पुराने समय से चल रहे कानूनी मामलों में अच्छी खबर मिल सकती है। कोई पुराना उधार वापस मिल सकता है। नई योजनाओं और आय के स्रोत बढ़ेंगे।
मिथुन (Gemini) आज का राशिफल
शुक्रवार के राशिफल में मिथुन के खर्च बढ़ सकते हैं। नौकरी में बदलाव हो सकते हैं।व्यापारी वर्ग अगर किसी नई योजना का प्लान कर रहे हैं तो अच्छा मुनाफा हो सकता है। आकस्मिक खुशखबरी मिल सकती है और आपके सम्मान में वृद्धि होगी। सेहत का ख्याल रखें।
कर्क (Cancer) आज का राशिफल
शुक्रवार के राशिफल में कर्क राशि के लिए आर्थिक लाभ की संभावना है। व्यापार में कोई नई डील फाइनल हो सकती है जिससे आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। नौकरी में तरक्की और लाभ के संकेत है। किसी उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक तनाव हो सकता है।
सिंह (Leo) आज का राशिफल
शुक्रवार के राशिफल में सिंह राशि को आज अच्छे प्रदर्शन से बॉस खुश रहेंगे। व्यवसाय में निवेश करने की योजना बनेगी और नई साझेदारी लाभदायक सिद्ध होगी। आपके सम्मान में वृद्धि होगी और कारोबार में बड़ा मुनाफा मिलने के योग हैं। सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रहेंगे।
कन्या (Virgo) आज का राशिफल
शुक्रवार के राशिफल में कन्या राशि वालों के लिए आज आय में वृद्धि के योग हैं। व्यापार में आर्थिक लाभ मिलेगा। कानूनी मामलों में उलझ सकते हैं। अगर आप कहीं पैसा लगाने के बारे में सोच रहे हैं तो दिन इसके लिए लाभ से भरा होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। जीवन साथी का पूरा सहयोग मिलेगा।
तुला (Libra) आज का राशिफल
शुक्रवार के राशिफल में तुला राशि के लिए आज प्रेम जीवन में उत्साह रहेगा। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियाँ मिल सकती हैं। खुद पर विश्वास बनाए रखें।प्रॉपर्टी या वाहन में निवेश कर सकते हैं। युवा वर्ग को करियर में भी लाभ के योग है। तुला राशि आज गुस्से पर नियंत्रण रखें। सेहत को लेकर सतर्क रहें।
वृश्चिक (Scorpio) आज का राशिफल
शुक्रवार के राशिफल में वृश्चिक राशि को कार्यक्षेत्र में तरक्की के लाभ हो सकते हैं। आपकी आर्थिक योजनाएं सफल साबित होंगी। आर्थिक मामलों में चतुराई से निर्णय लें। कुछ चुनौतियां आएँगी लेकिन आप बुद्धिमानी से उन्हें पार कर सकते हैं। व्यापार में मित्र का सहयोग मिलेगा।
धनु (Sagittarius) आज का राशिफल
शुक्रवार के राशिफल में धनु राशि की यात्रा शुभ रहेगी। किसी धार्मिक कार्य में भाग ले सकते हैं। भाग्य आपका साथ देगा और रुके काम बनेंगे।आपको नौकरी और कारोबार में नए अवसर मिल सकते हैं। यदि आप कोई इंटरव्यू देने जा रहे हैं, तो सफलता मिलने के संकेत हैं।
मकर (Capricorn) आज का राशिफल
शुक्रवार के राशिफल में मकर राशि को आर्थिक मामलों में थोड़ी सतर्कता बरतने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में सफलता। मेहनत का फल मिलेगा। किसी पुराने मित्र से मिल सकते हैं। पैसों को लेकर कोई खुशखबरी मिल सकती है। विद्यार्थी वर्ग को पढ़ाई में एकाग्र होने की जरुरत है।
कुंभ (Aquarius) आज का राशिफल
शुक्रवार के राशिफल में कुंभ राशि की आर्थिक स्थिति में तेजी से सुधार आएगा। धन के नए स्रोत सामने आएंगे। नौकरी में आपको कोई प्रॉजेक्ट लीड करने का मौका मिल सकता है। ध्यान और एकाग्रता जरूरी। आज मानसिक अस्थिरता हो सकती है, लेकिन संयम से दिन अच्छा निकलेगा। प्रेम संबंधों में समझदारी दिखाएं।
मीन (Pisces) आज का राशिफल
शुक्रवार के राशिफल में मीन राशि वालों के किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। आपका काफी खर्च बढ़ सकता है और बजट बिगड़ सकता है। आज आत्मविश्वास बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1890)
- अपराध (138)
- मनोरंजन (305)
- शहर और राज्य (339)
- दुनिया (779)
- खेल (360)
- धर्म - कर्म (572)
- व्यवसाय (169)
- राजनीति (545)
- हेल्थ (178)
- महिला जगत (51)
- राजस्थान (451)
- हरियाणा (56)
- मध्य प्रदेश (54)
- उत्तर प्रदेश (208)
- दिल्ली (227)
- महाराष्ट्र (151)
- बिहार (149)
- टेक्नोलॉजी (174)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (97)
- शिक्षा (107)
- नुस्खे (74)
- राशिफल (346)
- वीडियो (1043)
- पंजाब (32)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (75)
- उत्तराखंड (5)
- तेलंगाना (0)
- छत्तीसगढ (2)
- गुजरात (3)
- हिमाचल प्रदेश (0)
- पश्चिम बंगाल (1)
- असम (0)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (4)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..