Dark Mode
  • day 00 month 0000
Holi 2025 :  फाग का होली के पर्व से क्या है कनेक्शन, जानिए फाग के गीतों का महत्व

Holi 2025 : फाग का होली के पर्व से क्या है कनेक्शन, जानिए फाग के गीतों का महत्व

Holi 2025 :  रंगों का त्यौहार होली, जो कि सबसे प्राचीन पर्व माना जाता है। होली का पर्व वसंत ऋतु में मनाया जाने वाला खुशी का त्यौहार है। वहीं इस त्यौहार को लेकर कई गाने और गीत भी गाए जाते है। जिसमें भी फाग गीत अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। आइए जानते है कि फाग ही होली के लिए क्यों महत्वपूर्ण है-

 

 

Holi 2025 :  फाग का होली के पर्व से क्या है कनेक्शन, जानिए फाग के गीतों का महत्व

होली का त्यौहार में संगीत का एक गहरा और अनूठा संबंध है। भारतीय संस्कृति में एक खास बात है कि- यहां हर मौसम, त्यौहार या उत्सव में लोकगीतों का साथ हमेशा बना रहता है। उसी तरह, होली के लोक संगीत और गीत भी बहुत लोकप्रिय हैं। बात दें कि भारत की पहचान हमेशा से ही उसके हरे-भरे खेत और खलिहान रहे हैं, जो इसकी कृषि प्रधान संस्कृति को दर्शाते हैं। इसके साथ ही, भारत में सभी ऋतुओं को बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जाता है। यही कारण है कि इसे लोक गीतों का देश भी कहा जाता है।


'फाग' का क्या अर्थ है?
बता दें कि फाग का मूल शब्द 'फाल्गुन' है, जो कि हिंदू कैलेंडर का एक महीना है। यह महीना वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक माना जाता है। वहीं अंग्रेजी कैलेंडर के मुताबिक- यह महीना मार्च में आता है, साथ ही फाग होली के पर्व से जुड़ा होता है। यह रंगों, आनंद और उत्सव का समय है। फाग मनाने में लोकगीत, नृत्य और सामाजिक मेलजोल शामिल हैं। आपको बता दें, फाग लोकगीतों का एक शैली है जो होली के दौरान गाई जाती है। इन गीतों में अक्सर प्रेम, प्रकृति और सामाजिक विषयों को दर्शाया जाता है।

 

 

Holi 2025 :  फाग का होली के पर्व से क्या है कनेक्शन, जानिए फाग के गीतों का महत्व

आखिर क्या है फाग
बता दें कि फाग को मुख्य रूप से भगवान राम, कृष्ण भी हैं, राधा रानी और शिव-पार्वती की झाकियां दिखाई जाती है। साथ ही फाग गीतों में चिरई, सुग्गा, संपिनिया-बीछी, गांव-दुआर और खेत-खिलिहान का भी जिक्र भी मिलता है। कहा जाता है कि- फाग में भंग, चंग, अंग, रंग और तरंग का मेलजोल भरा है।


राज्यों में फाग की धूम

 

Holi 2025 :  फाग का होली के पर्व से क्या है कनेक्शन, जानिए फाग के गीतों का महत्व

होली से पहले फाग की धूम हर राज्य में देखने को मिलती है। वहीं होली में उत्तर प्रदेश के पूर्व से लेकर बिहार तक फाग की गूंज के बैगर जैसे होली सूना लगता है, लेकिन फाग की परंपरा केवल यूपी-बिहार ही नहीं बल्कि अवध, ब्रज, बुंदेलखंड, राजस्थान और हरियाणवी राग में भी है।


फाग के बिना होली का पर्व अधूरा

 

Holi 2025 :  फाग का होली के पर्व से क्या है कनेक्शन, जानिए फाग के गीतों का महत्व

फाग होली के दौरान गाए जाने वाले पारंपरिक लोक गीत हैं। ये गीत सदियों से चले आ रहे हैं और होली के उत्सव का अभिन्न अंग हैं, वहीं फाग गीतों में प्रकृति की सुंदरता, होली के रंग और राधा-कृष्ण के प्रेम का वर्णन होता है। ये गीत होली के उत्साह और उमंग को बढ़ाते हैं और उत्सव में चार चांद लगाते हैं।

 

 ऐसी ही और रोचक जानकारियों के लिए The India Moves पर विजिट करें...

 

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
11%
No
89%

Talk to us?