
Aaj ka Rashifal, 24 March 2025 : आज इन राशि के लोगों पर बना रहेगा सूर्य का प्रभाव, पढ़े अपना राशिफल
-
Renuka
- March 24, 2025
Aaj ka Rashifal, 24 March 2025 : 24 मार्च, दिन सोमवार, सभी राशियों के लिए काफी खास है। दैनिक ज्योतिषशास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है. एक राशि करीब एक महीने चलती है इस प्रकार से एक साल में 12 राशियों का चक्र पूरा होता है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है, ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है।
मेष राशि :-
आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं और इससे आपके मन को शांति मिलेगी। परिवार में कुछ बातें उजागर हो सकती हैं जो आपने गुप्त रखी थीं, लेकिन इससे कोई बड़ा तनाव नहीं होगा। नए वाहन की खरीदारी का सपना पूरा हो सकता है। पिताजी से किसी बात को लेकर थोड़ा मनमुटाव हो सकता है, लेकिन वह जल्द ही सुलझ जाएगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की चर्चा हो सकती है।
ये भी जानें- आपकी राशि क्या है? जन्मतिथि और नाम के आधार पर जानें
वृषभ राशि :-
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित रहने वाला है। वहीं ससुराल से आपको धन लाभ हो सकता है, और सम्मान में भी वृद्धि होगी। हालांकि, कार्य क्षेत्र में कुछ विरोधी आपके मित्र के रूप में सामने आ सकते हैं, जिन्हें पहचानना जरूरी होगा। व्यवसाय की दीर्घकालिक योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करें। संतान को पढ़ाई में कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं, जिससे वह चिंतित रहेंगे, लेकिन आप उनका हौसला बढ़ाएंगे।
मिथुन राशि :-
मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। आप अपने व्यवसाय की योजनाओं में व्यस्त रहेंगे और परिवार में किसी शुभ कार्यक्रम की योजना बन सकती है। आपको कुछ विशेष व्यक्तियों से मार्गदर्शन प्राप्त होगा। प्रेम और सहयोग की भावना बनी रहेगी। आपकी संतान को किसी प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा। कुछ वित्तीय मामलों को मिल बैठकर हल करना पड़ेगा।
कर्क राशि :-
कर्क राशि के जातकों को आज बुद्धिमानी और विवेक से निर्णय लेने की जरूरत होगी। परिवार में मित्रों से पूरा सहयोग मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए उच्च शिक्षा के रास्ते खुलेंगे। आप अपनी संतान के कैरियर को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। वहीं बिजनेस में तकनीकी समस्याओं के कारण धन की अधिक खर्च हो सकता है। दिखावे के चक्कर में खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए खर्चों पर नियंत्रण रखें।
सिंह राशि :-
सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आप परिवार के साथ किसी मनोरंजक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। परिवार में आपसी मतभेदों के कारण विवाद हो सकते हैं, लेकिन आप स्थिति को संभाल लेंगे। जीवनसाथी के साथ शॉपिंग पर जा सकते हैं, हालांकि खर्चों का ध्यान रखें। संतान को किसी नए कोर्स में दाखिला दिलाने के लिए कुछ प्रयास करेंगे।
कन्या राशि :-
आज का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को अपने काम में सराहना मिलेगी। आप अपनी ज्ञानवर्धन के प्रयासों में जुटेंगे और कोई नया शौक शुरू कर सकते हैं। परिवार में कोई सरप्राइज पार्टी हो सकती है। जीवनसाथी के लिए कोई उपहार लाने का भी विचार करेंगे।
तुला राशि :-
तुला राशि के जातकों को आज किसी कठिन परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आपको धैर्य बनाए रखना होगा। अपनी आर्थिक स्थिति पर पूरा ध्यान दें और किसी की बातों में आकर बिना सोचे-समझे निवेश न करें। सिंगल जातकों को प्रेम में कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं। माताजी को आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है, जिससे थोड़ी परेशानियां हो सकती हैं। अपने कामों में सतर्क रहें।
वृश्चिक राशि :-
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन प्रभावशाली रहेगा। आपके कार्यों में सफलता मिलेगी और आपको किसी नई नौकरी का प्रस्ताव भी मिल सकता है। पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा और पारिवारिक दायित्वों को अच्छे से निभा सकेंगे। अविवाहित जातकों के जीवन में खुशखबरी मिल सकती है। जमीन जायदाद से संबंधित किसी मुद्दे पर वरिष्ठ सदस्यों से सलाह लें।
धनु राशि :-
धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन पुराने कामों को पूरा करने के लिए उपयुक्त रहेगा। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और आपको बड़ा लाभ मिल सकता है। प्रॉपर्टी के लेन-देन में सोच-समझकर कदम उठाएं। यदि कोई सरकारी काम अटका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। भाई-बहनों से प्रॉपर्टी को लेकर थोड़ी बहस हो सकती है, लेकिन माता-पिता से सलाह लें।
मकर राशि :-
मकर राशि के व्यक्तियों के लिए आज कुछ नए संपर्कों से लाभ होने की संभावना है। आपकी चिंताएं दूर हो सकती हैं और आप अपने आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए मेहनत करेंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, लेकिन लेन-देन में सतर्क रहें। परिवार के किसी सदस्य की सलाह आपके लिए लाभकारी साबित होगी।
कुंभ राशि :-
आज का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए पुराने निवेश से अच्छा लाभ मिल सकता है और सामाजिक क्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। आपको किसी अच्छे पद की प्राप्ति हो सकती है, जिससे आय में वृद्धि होगी। आप अपने परिवार के मामलों को मिलजुल कर सुलझाने की कोशिश करेंगे। किसी से लिया हुआ धन वापस किया जा सकता है, इसलिए ध्यान रखें। सेहत के मामले में भी लापरवाही न करें।
मीन राशि :-
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मेहनत का अच्छा फल देगा। यदि आपको कोई चिंता थी, तो वह हल हो जाएगी और आप अपने खर्चों को नियंत्रित कर कर्ज से मुक्त होने की कोशिश करेंगे। दाम्पत्य जीवन में सुधार होगा। नौकरी में आपको अपने सहकर्मियों से बात करते समय सावधानी बरतनी होगी। विद्यार्थी वर्ग को पढ़ाई में ध्यान लगाना होगा और दूसरों की बातों में न आएं।
ऐसी ही और रोचक जानकारियों के लिए The India Moves पर विजिट करें...
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (801)
- अपराध (79)
- मनोरंजन (244)
- शहर और राज्य (303)
- दुनिया (350)
- खेल (234)
- धर्म - कर्म (398)
- व्यवसाय (133)
- राजनीति (457)
- हेल्थ (143)
- महिला जगत (43)
- राजस्थान (253)
- हरियाणा (49)
- मध्य प्रदेश (31)
- उत्तर प्रदेश (143)
- दिल्ली (173)
- महाराष्ट्र (97)
- बिहार (54)
- टेक्नोलॉजी (139)
- न्यूज़ (68)
- मौसम (66)
- शिक्षा (88)
- नुस्खे (55)
- राशिफल (214)
- वीडियो (700)
- पंजाब (15)
- ट्रैवल (9)
- अन्य (20)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..