Dark Mode
  • day 00 month 0000
Banke Bihariji 05 March Darshan : बांके बिहारी जी के आज के दर्शन, फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि

Banke Bihariji 05 March Darshan : बांके बिहारी जी के आज के दर्शन, फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि

Banke Bihariji 05 March Darshan : बांके बिहारी जी के आज के दर्शन। हिन्दू पंचांग के अनुसार आज फाल्गुन महीने के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। आज बुधवार और कृत्तिका नक्षत्र है। मान्यता है कि- इस दिन भगवान गणेश की पूजा करने से सभी बिगड़े काम बन जाते हैं और जीवन में मंगल का आगमन होता है। इसके साथ ही आपकी कुंडली में बुध देव की स्थिति ठीक होने से उनकी कृपा बरसती है, जिससे कारोबार में मनचाही सफलता मिलती है। आज आपको बुध देव के मंत्र का जाप करें ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः।।

 

आज का पंचांग- 05 मार्च 2025
पक्ष- शुक्ल
आज की तिथि- षष्ठी
आज का नक्षत्र- कृत्तिका
सूर्योदय- 06:57 AM
सूर्यास्त - 06:14 PM
वार - बुधवार

 

ये भी पढ़े- Holi 2025 : फाग का होली के पर्व से क्या है कनेक्शन, जानिए फाग के गीतों का महत्व

 

निधिवन में प्रकट हुए बांके बिहारी जी
संत हरिदास जी निधिवन में अपनी बांसुरी और स्वर माधुर्य से राधा-कृष्ण की लीलाओं का गान करते थे। कहा जाता है कि एक दिन जब वे भक्ति और प्रेम में डूबकर भजन गा रहे थे, तो राधा-कृष्ण उनकी भक्ति से प्रसन्न होकर स्वयं उनके सामने प्रकट हुए। संत हरिदास जी ने जब भगवान का यह दिव्य रूप देखा, तो उनसे प्रार्थना की कि वे एक रूप में प्रकट होकर हमेशा भक्तों के बीच रहें। उनकी प्रार्थना पर भगवान राधा-कृष्ण ने एक दिव्य मूर्ति का रूप धारण किया। यह मूर्ति बांके बिहारी जी के नाम से प्रसिद्ध हुई।

 

 ऐसी ही और रोचक जानकारियों के लिए The India Moves पर विजिट करें...

 



Comment / Reply From

You May Also Like

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
10%
No
90%

Talk to us?