Dark Mode
  • day 00 month 0000
Banke Bihariji 23 February Darshan : बांके बिहारी जी के आज के दर्शन, फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि

Banke Bihariji 23 February Darshan : बांके बिहारी जी के आज के दर्शन, फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि

Banke Bihariji 23 February Darshan :  बांके बिहारी जी के आज के दर्शन। हिन्दू पंचांग के अनुसार आज रविवार 23 फरवरी को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। आज के दिन चावल, दूध और गुड़ समेत आदि चीजों का दान करें, मान्यता है कि ऐसा करने से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं और साधक को जीवन में सभी तरह के सुखों की प्राप्ति होती है।

 

आज का पंचांग- 23 फरवरी 2025

पक्ष- कृष्ण
आज की तिथि- दशमी
आज का नक्षत्र- मूल
सूर्योदय- 06:57 AM
सूर्यास्त - 06:14 PM
वार - रविवार

 

ये भी जानें - Vijaya Ekadashi 2025 : फाल्गुन मास की एकादशी पर क्या खरीदना होता है शुभ, खूब बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा


निधिवन में प्रकट हुए बांके बिहारी जी
संत हरिदास जी निधिवन में अपनी बांसुरी और स्वर माधुर्य से राधा-कृष्ण की लीलाओं का गान करते थे। कहा जाता है कि एक दिन जब वे भक्ति और प्रेम में डूबकर भजन गा रहे थे, तो राधा-कृष्ण उनकी भक्ति से प्रसन्न होकर स्वयं उनके सामने प्रकट हुए। संत हरिदास जी ने जब भगवान का यह दिव्य रूप देखा, तो उनसे प्रार्थना की कि वे एक रूप में प्रकट होकर हमेशा भक्तों के बीच रहें। उनकी प्रार्थना पर भगवान राधा-कृष्ण ने एक दिव्य मूर्ति का रूप धारण किया। यह मूर्ति बांके बिहारी जी के नाम से प्रसिद्ध हुई।

 

 

ऐसी ही और रोचक जानकारियों के लिए The India Moves पर विजिट करें...

Comment / Reply From

You May Also Like

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
11%
No
89%

Talk to us?