
Spritual : क्या संकेत देता है सपने में उल्लू दिखना ?
-
Neha
- January 6, 2025
Spritual : हिन्दू धर्म में सभी पशु-पक्षियों के अपने अलग महत्व हैं और उनसे जुड़ी कई मान्यताएं हैं जो हमें शुभ और अशुभ होने का संकेत देती हैं। उन्हीं पशु-पक्षियों में शामिल है उल्लू, सनातन धर्म में उल्लू माता लक्ष्मी का वाहन माना जाता है। उल्लू एक निशाचारी जीव है, यानी ये सिर्फ हमें रात में ही दिखाई दे सकता है। आमतौर पर यह बहुत शर्मीले किस्म के होते हैं और बहुत ही कम लोगों को दिखाई देते हैं। ऐसा मानना है कि उल्लू दिखने के शुभ और अशुभ दोनों ही संकेत होते हैं। तो आइए जानते हैं उल्लू से जुड़ी मान्यताओं के बारे में।
उल्लू दिखने के शुभ और अशुभ संकेत
शकुन शास्त्र प्रकृति द्वारा दिए गए संकेतों पर आधारित है। इसके अनुसार उल्लू का कई जगह दिखना शुभ, तो कई जगह अशुभ माना जाता है। जैसे किसी यात्रा के दौरान अगर उल्लू दिख जाए, तो यह धन प्राप्ति का संकेत है। उल्लू को रात का राजा भी माना गया है। अगर ये आपको रात में दिख जाए, तो यह संकटों से मुक्ति का संकेत है। लेकिन अगर यह आपको दिन में दिख जाए तो यह एक शुभ संकेत है। ऐसे में या तो आपके जीवन में कुछ अच्छा होने वाला है, या आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही यह करियर में उन्नति का भी संकेत देता है। रात के समय उल्लू की आवाज सुनना किसी अच्छी खबर मिलने का संकेत होता है। वहीं अगर उल्लू घर में आ जाए तो ये अशुभ संकेत होता है। इससे घर की उन्नति रुक सकती है और उल्लू का दाहिनी तरफ देखना या बोलना भी अशुभ संकेत की ओर इशारा करता है।
ये भी पढ़ें- 2025 मंगल के इस साल में किस क्षेत्र में मिलेगी सफलता
सफेद उल्लू का दिखना
हम सभी ने काले या भूरे रंग के उल्लू तो देखे या सुने हैं। लेकिन हिन्दू धर्म के शास्त्रों में सफेद उल्लू को देखना बहुत शुभ माना जाता है। हालांकि सफेद उल्लू बहुत ही कम देखने को मिलता है और अगर यह आपको दिख जाए, तो समझिए आपके जीवन से समस्याएं खत्म होने वाली हैं। सफेद उल्लू को देखना सकारात्मक ऊर्जा से घिरे रहने का संकेत भी देता है। साथ ही मान्यताओं के अनुसार सफेद उल्लू को देखना यह भी दर्शाता है कि आपके पित्र आपके साथ हैं और आपकी रक्षा कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें- Dharmik Manyata : थाली में कभी नहीं परोसनी चाहिए 3 रोटी, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप भी
सपने में उल्लू दिखना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार अगर आप सपने में उल्लू देखते हैं तो यह शुभ संकेत है। इससे आपको जल्द ही आपकी सभी समस्याओं का समाधान मिलेगा। साथ ही आपके अंदर ज्ञान की वृद्धि होगी, जिससे खुद की क्षमता पर विश्वास बढ़ेगा और आपको जीवन में सही मार्गदर्शन मिलेगा।
Artical Edited by Shweta Prasad
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2140)
- अपराध (149)
- मनोरंजन (349)
- शहर और राज्य (339)
- दुनिया (880)
- खेल (386)
- धर्म - कर्म (651)
- व्यवसाय (183)
- राजनीति (568)
- हेल्थ (189)
- महिला जगत (56)
- राजस्थान (502)
- हरियाणा (62)
- मध्य प्रदेश (59)
- उत्तर प्रदेश (230)
- दिल्ली (263)
- महाराष्ट्र (176)
- बिहार (197)
- टेक्नोलॉजी (191)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (110)
- शिक्षा (116)
- नुस्खे (84)
- राशिफल (382)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (37)
- ट्रैवल (19)
- अन्य (57)
- जम्मू कश्मीर (85)
- उत्तराखंड (13)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (7)
- गुजरात (8)
- हिमाचल प्रदेश (1)
- पश्चिम बंगाल (9)
- असम (1)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (19)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..