
RJ Simran Singh: मशहूर रेडियो जॉकी सिमरन ने क्यों दी जान? लोग कहते थे ‘जम्मू की धड़कन’
-
Anjali
- December 27, 2024
गुरुग्राम (Gurugram) में रेडियो जॉकी सिमरन सुसाइड केस (RJ Simran Suicide Case) से पूरा देश सन्न है। हर कोई हैरान है कि आखिर ऐसा भी क्या हुआ कि सिमरन ने अपनी जान ही दे दी। बुधवार देर रात उसका शव उनके कमरे में लटका हुआ मिला। हालांकि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। सिमरन मूल रूप से जम्मू-कश्मीर की रहने वाली थीं। फिलहाल वह गुरुग्राम के सेक्टर-47 में किराए की कोठी में अपने कुछ साथियों के साथ रह रही थी। सिमरन की पहली नौकरी रेडियो मिर्ची में साल 2021 में लगी थी।
दोस्तों के साथ किराये पर रहती थीं सिमरन
पुलिस के अनुसार, 26 वर्षीय आरजे सिमरन सिंह पिछले कई महीनों से सेक्टर 47 की कोठी नंबर 58 में अन्य दोस्तों के साथ किराए पर रहती थीं। बुधवार रात वह अपने कमरे में मृत पाई गईं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे आरजे सिमरन सिंह के एक दोस्त से सूचना मिली, जो उसी घर में रहता था।
परिजनों ने बताई वजह
उन्होंने पुलिस को बताया कि सिमरन ने खुद को अंदर बंद कर लिया है और दरवाजा नहीं खोल रही है। पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और किसी तरह उसके कमरे का दरवाजा खोला। सामने सिमरन का शव फंदे से लटका हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। उसके परिवार को सूचित किया गया। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। परिजनों का कहना था कि पिछले कुछ समय से वह किसी बात को लेकर परेशान थी।
छोड़ चुकी थीं नौकरी
सिमरन रेडियो चैनल में एक आरजे थी। हालांकि, उन्होंने अपनी जॉब छोड़ दी थी और अब वो फ्रीलांसिंग कर रहीं थीं। सिमरन का एक यूट्यूब चैनल भी है। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने लोकप्रिय रेडियो जॉकी की दुखद और असामयिक मृत्यु पर दुख व्यक्त किया है।
इंस्टाग्राम पर 7 लाख फॉलोअर्स
छोटी सी उम्र में ही सिमरन काफी फेमस हो गई थीं। उनकी आवाज का जादू ऐसा था कि लोग उन्हें जम्मू की धड़कन भी कहते थे। वो सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर थी. इंस्टाग्राम पर उनके 7 लाख फॉलोअर्स (rjsimransingh) हैं। सिमरन ने इंस्टाग्राम पर आखिरी पोस्ट 13 दिसंबर को डाली थी। इस पोस्ट को शेयर कर सिमरन ने लिखा था- अंतहीन खिलखिलाहट और अपने गाउन के साथ समुद्र तट पर बस एक लड़की। सिमरन के हर पोस्ट पर लाखों व्यूज और लाइक्स आते थे। उन्हें मिर्ची सिमरन के अलावा जम्मू की धड़कन और आवाज की जादूगर के नाम से भी जाना जाता था।
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (750)
- अपराध (72)
- मनोरंजन (240)
- शहर और राज्य (295)
- दुनिया (308)
- खेल (226)
- धर्म - कर्म (366)
- व्यवसाय (123)
- राजनीति (432)
- हेल्थ (133)
- महिला जगत (42)
- राजस्थान (237)
- हरियाणा (48)
- मध्य प्रदेश (30)
- उत्तर प्रदेश (141)
- दिल्ली (168)
- महाराष्ट्र (91)
- बिहार (50)
- टेक्नोलॉजी (136)
- न्यूज़ (68)
- मौसम (61)
- शिक्षा (83)
- नुस्खे (42)
- राशिफल (196)
- वीडियो (616)
- पंजाब (13)
- ट्रैवल (9)
- अन्य (19)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..