
पढ़िए आज 18 मार्च की देश की प्रमुख 11 खबरें
-
Chhavi
- March 18, 2025
- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि वे आज रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने पर चर्चा करेंगे। ट्रंप ने 30-दिवसीय युद्धविराम का प्रस्ताव रखा है, जिसे हाल ही में यूक्रेन ने स्वीकार किया है। यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने कब्जे में लिए गए क्षेत्रों की वापसी पर जोर दिया है।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के साथ संयुक्त प्रेस वक्तव्य में आतंकवाद के खिलाफ कड़ा रुख अपनाने की बात कही। उन्होंने क्राइस्टचर्च और मुंबई 26/11 हमलों का जिक्र करते हुए आतंकवाद को हर रूप में अस्वीकार्य बताया। पीएम मोदी ने भारत विरोधी गतिविधियों पर चिंता जताते हुए न्यूजीलैंड सरकार से सहयोग की उम्मीद जताई।
- सहारनपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (सीएम-युवा) और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत ऋण वितरण समारोह में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है।
ये भी पढ़े:- पढ़िए आज 17 मार्च की देश की प्रमुख 11 खबरें
- केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बिल गेट्स और उनकी टीम के साथ कृषि, ग्रामीण विकास और महिला सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में खाद्य सुरक्षा, कृषि उत्पादन सुधार, एआई और मशीन लर्निंग के उपयोग पर जोर दिया गया। प्रौद्योगिकी और बेहतरीन तरीकों को साझा करने पर सहमति हुई।
- दिल्ली पुलिस के पूर्वी जिले की स्पेशल टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली-NCR में सात अंतर-राज्यीय अवैध बांग्लादेशी अप्रवासियों को गिरफ्तार किया है। ये सभी भारत-बांग्लादेश सीमा के पास नदी के रास्ते घुसे थे और पहचान से बचने के लिए अलग-अलग जगहों पर रह रहे थे। पुलिस ने विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय, दिल्ली की मदद से उनके निर्वासन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
- हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वित्त वर्ष 2025-26 का बजट पेश किया, जिसमें ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दिया गया। गाय और भैंस के दूध के न्यूनतम समर्थन मूल्य में रिकॉर्ड बढ़ोतरी की गई, साथ ही साथ मुख्यमंत्री विधवा एवं एकल नारी आवास योजना’ के लिए 5 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है।
- तमिलनाडु में कथित TASMAC घोटाले को लेकर भाजपा के विरोध प्रदर्शन से पहले चेन्नई पुलिस ने भाजपा नेता तमिलिसाई सुंदरराजन को हिरासत में ले लिया है। भाजपा इस घोटाले के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर रही थी, लेकिन पुलिस ने पहले ही कार्रवाई कर कई नेताओं को रोका। इस मामले को लेकर राज्य में राजनीतिक तनाव बढ़ गया है।
- बिहार में कानून व्यवस्था को लेकर RJD का विरोध तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के नेतृत्व में RJD विधायकों ने विधानसभा के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया, जिसमें सरकार पर अपराध बढ़ने और प्रशासनिक विफलता के गंभीर आरोप लगाए गए। RJD नेताओं ने कहा कि इस तरह की सुशासन की सरकार बिहार की जनता को स्वीकार नहीं है और कानून-व्यवस्था में सुधार की मांग की।
- बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राजनीतिक दलों पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि साम्प्रदायिक और पूंजीवादी पार्टियां मिलकर BSP को कमजोर करने की कोशिश कर रही हैं। मायावती ने कहा कि ये पार्टियां अब तक BSP की 2007 में पूर्ण बहुमत से बनी सरकार को स्वीकार नहीं कर पाई हैं।
- केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के लिए महामारी तैयारी कार्यशाला का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि उभरते स्वास्थ्य खतरों ने वैश्विक स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए मजबूत तैयारी, बेहतर निगरानी और अंतरराष्ट्रीय समन्वय की आवश्यकता को बढ़ा दिया है। महामारी से निपटने के लिए सहयोग और प्रभावी रणनीति पर जोर दिया गया।
- गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने 'Catalysts for Change’ जेंडर समावेशी कानूनों के प्रभावी कार्यान्वयन' कार्यक्रम के उद्घाटन में हिस्सा लिया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय महिला आयोग और नेशनल जेंडर एंड चाइल्ड सेंटर द्वारा एलबीएसएनएए LBSNAA में आयोजित किया गया। सीएम सावंत ने महिला सशक्तिकरण और जेंडर समावेशी कानूनों को मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई।
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1206)
- अपराध (106)
- मनोरंजन (261)
- शहर और राज्य (312)
- दुनिया (481)
- खेल (297)
- धर्म - कर्म (459)
- व्यवसाय (148)
- राजनीति (513)
- हेल्थ (147)
- महिला जगत (46)
- राजस्थान (322)
- हरियाणा (50)
- मध्य प्रदेश (41)
- उत्तर प्रदेश (164)
- दिल्ली (200)
- महाराष्ट्र (108)
- बिहार (65)
- टेक्नोलॉजी (148)
- न्यूज़ (80)
- मौसम (72)
- शिक्षा (95)
- नुस्खे (60)
- राशिफल (258)
- वीडियो (886)
- पंजाब (19)
- ट्रैवल (14)
- अन्य (27)
- जम्मू कश्मीर (54)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..
Yes
No
10%
90%