Dark Mode
  • day 00 month 0000
पढ़िए आज  10 सितंबर  की देश की प्रमुख खबरें

पढ़िए आज 10 सितंबर की देश की प्रमुख खबरें

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने को हिमाचल प्रदेश के मंडी और कुल्लू जिलों में बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। हालात का जायजा लेने के बाद वे कांगड़ा पहुंचे, जहां राहत और पुनर्वास कार्यों की समीक्षा की गई। सरकार ने प्रभावितों को हरसंभव मदद देने का भरोसा जताया है।

 

  • विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने तीसरे ग्लोबल साउथ यंग डिप्लोमैट्स फोरम के प्रतिभागियों से बातचीत कर खुशी जताई। उन्होंने ग्लोबल साउथ के एजेंडे को आगे बढ़ाने वाली भावना और एकजुटता पर जोर दिया। साथ ही भारत की प्रतिबद्धता दोहराई कि वह ग्लोबल साउथ की आवाज को मजबूती से उठाता रहेगा।

 

  • नई दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान ISRO अध्यक्ष वी. नारायणन ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सभी भारतीय सैटेलाइट्स ने लगातार काम किया और पूरी तरह से मिशन की जरूरतों को पूरा किया। उन्होंने कहा कि ISRO अब भारत की तकनीकी क्षमता को मजबूत करने, लोकलाइजेशन और टेक्नोलॉजी ट्रांसफर को बढ़ावा देने पर जोर दे रहा है।

 

  • नेपाल के बांके जिले में Gen-Z प्रदर्शनकारियों का गुस्सा दूसरे दिन भी जारी रहा, जहां युवाओं ने टायर जलाकर ओली सरकार को हटाने की मांग की। पुलिस फायरिंग में अब तक 19 युवाओं की मौत हो चुकी है और हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। प्रधानमंत्री ओली ने देशभर में फैलते विरोध को देखते हुए सभी दलों की आपात बैठक बुलाई है।

 

  • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और मंत्री प्रह्लाद पटेल ने संभाल योजना के तहत 7,953 मजदूर परिवारों के खाते में 175 करोड़ रुपये भेजे। यह राशि सीधे लाभार्थियों को दी गई है। राज्य सरकार का उद्देश्य गरीब मजदूरों को आर्थिक सहारा देना है।

 

  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बस्ती जिले में सरस्वती शिशु मंदिर की आधारशिला रखी और ज्ञान को जीवन की मुक्ति और प्रगति का मार्ग बताया। उन्होंने कहा कि आज़ादी के बाद भारत ने गुलामी के कारणों को दूर करने के लिए तुरंत कदम नहीं उठाए। इसी सोच के तहत गोरखपुर में नानाजी देशमुख के नेतृत्व में सरस्वती शिशु मंदिर की पहली शाखा शुरू की गई थी।

 

  • पटना में BPSC TRE 4 को लेकर हज़ारों छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया और सीटों की संख्या बढ़ाने की मांग की। छात्रों ने सरकार से 15 सितंबर से पहले 1.20 लाख पदों का नोटिफिकेशन जारी करने और परीक्षा से पहले सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी करने की अपील की।

 

  • दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यमुना में बाढ़ के दौरान अधिकारियों ने रातभर मेहनत की और सरकार ने उन्हें प्रोत्साहित किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रभावित लोगों को घर बसाने और किसानों को राहत राशि देने में सरकार पूरी मदद करेगी।

 

  • धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि बाढ़ से राज्य को 10,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है। उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की कि सर्वे टीम द्वारा सुझाई गई राहत राशि ही मिल जाए तो भी राज्य खुश होगा।

 

  • कोलकाता में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने SIR को लेकर कहा कि वोटर कार्ड ही असली पहचान है, बाकी दस्तावेजों को जोड़ना जरूरी नहीं है। उन्होंने बताया कि वे खुद आधार से लिंक नहीं कर पाईं और 'पिक कार्ड' जैसी चीज़ों को शामिल करने की बात कही।

 

  • बेंगलुरु में पुलिस कमिश्नर सीमांत कुमार ने नौ ड्रग तस्करों की गिरफ्तारी की जानकारी दी, जिनमें दो विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। CCB नारकोटिक्स कंट्रोल स्क्वॉड ने विश्वसनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए ₹1.5 करोड़ की ड्रग्स जब्त की।

 

 


ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें : The India Moves

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
11%
No
89%

Talk to us?