Dark Mode
  • day 00 month 0000
पढ़िए देशभर की 09 सितंबर 2025 की टॉप 11 खबरें

पढ़िए देशभर की 09 सितंबर 2025 की टॉप 11 खबरें

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली में EEPC इंडिया के प्लेटिनम जयंती समारोह में भाग लेकर भारत को ज्ञान और व्यापार का वैश्विक केंद्र बनाने का संकल्प जताया। उन्होंने EEPC से आर्थिक विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया।
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकभवन में 1112 कनिष्ठ सहायक और 22 एक्सरे टेक्नीशियन को बिना किसी सिफारिश और लेनदेन के नियुक्ति पत्र वितरित किए, जिससे प्रदेश में पारदर्शी और निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित हो रही है।
  • AIIMS नई दिल्ली ने वॉइस ऑफ अमृतसर के साथ मिलकर पंजाब के बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत और स्वास्थ्य सेवाओं का विशेष अभियान चलाकर सहायता पहुंचाई जा रही है।
  • दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नेवी चिल्ड्रन स्कूल के छात्रों से संवाद किया, इस दौरान नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी भी उपस्थित रहे।
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों के लिए 3.6 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की और मृतकों के परिजनों को 48 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। उन्होंने प्रभावित लोगों को भोजन और जरूरी वस्तुएं उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।
  • विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने नई दिल्ली में आयोवा की गवर्नर किम रेनॉल्ड्स से मुलाकात कर भारत-अमेरिका आर्थिक संबंधों और उनकी संभावनाओं पर चर्चा की। बैठक में द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाने पर जोर दिया गया।
  • सीएम नीतीश कुमार ने बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की 1065 बसों में ई-टिकटिंग सुविधा की शुरुआत की और महिलाओं के लिए विशेष 80 नई पिंक बसों का लोकार्पण किया। इन पहलों से महिलाओं की यात्रा सुरक्षित और यात्रियों के लिए सुविधाजनक होगी।
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कांग्रेस अध्यक्ष खरगे पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है और देश उनकी नीतियों का परिणाम देख रहा है। उन्होंने ‘सबका साथ, सबका विकास’ को सरकार की सफलता की नींव बताया।
  • नेपाल की राजधानी काठमांडू में युवाओं ने सोशल मीडिया बैन के फैसले के खिलाफ सड़कों पर प्रदर्शन किया। विरोध कर रहे युवाओं ने भ्रष्टाचार और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर सरकार की निष्क्रियता को लेकर भी नाराजगी जताई।
  • सीएम देवेंद्र फडणवीस ने धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों द्वारा तैयार रिपोर्ट 'साइबर सुरक्षित बचपन: महाराष्ट्र के लिए एक खाका' जारी की और नाबालिगों के खिलाफ साइबर अपराध पर उनके शोध की सराहना की।
  • सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रबंधन, कानून व्यवस्था और पुनर्निर्माण को लेकर जिलाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और प्रभावितों को सहायता देने के निर्देश दिए। साथ ही चारधाम मार्ग की सड़क सुधार, गौ-तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा।

ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें - The India Moves

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
11%
No
89%

Talk to us?