
पढ़िए आज 22 फरवरी 2025 की देश की प्रमुख 11 खबरें...
-
Neha
- February 22, 2025
पढ़िए आज 22 फरवरी 2025 की देश की प्रमुख 11 खबरें...
- बसपा प्रमुख मायावती पर दिए गए राहुल गांधी के बयान को लेकर विरोध तेज हो गया है। लखनऊ में कई स्थानों पर राहुल गांधी के खिलाफ पोस्टर लगाए गए, जिनमें उनसे माफी की मांग की गई है। बसपा समर्थकों का कहना है कि राहुल गांधी का बयान अनुचित और भ्रामक है। इस मुद्दे पर राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है और बसपा कार्यकर्ता आक्रोशित हैं।
- सुप्रीम कोर्ट ने धारा 498A को लेकर अहम फैसला सुनाया। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि 498A का मामला सिर्फ दहेज मांगने तक सीमित नहीं है, बल्कि क्रूरता इसका मूल आधार है। यानी अगर ससुराल वाले मानसिक या शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते हैं, तो उन पर भी यह धारा लागू हो सकती है। इस फैसले को महिला अधिकारों की सुरक्षा के नजरिए से बड़ा कदम माना जा रहा है।
- कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को शुक्रवार को अस्पताल में डिस्चार्ज कर दिया गया। उन्हें गुरुवार को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती किया गया था। डॉक्टर्स के मुताबिक सोनिया गांधी अब पूरी तरह स्वस्थ है और उन्हें रूटीन चेकअप के लिए भर्ती कराया गया था। बता दें इससे पहले सितंबर, 2023 में हल्के बुखार के चलते सर गंगा राम अस्पताल में ही भर्ती कराया गया था।
- ट्राई लैंग्वेज विवाद पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने तमिलनाडु सीएम एमके स्टालिन को लेटर लिखा है। उन्होंने राज्य में हो रहे नेशनल एजुकेशन पॉलिसी के विरोध की आलोचना की। उन्होंने लिखा कि किसी भी भाषा को थोपने का सवाल नहीं है। लेकिन विदेशी भाषाओं पर अत्यधिक निर्भरता खुद की भाषा को सीमित करती है।
ये भी पढ़ें- हरियाणा में महिलाओं को कब मिलेंगे 2100 रुपये? CM नायब सिंह सैनी ने दिया जवाब
- अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को भारतीय चुनाव में अमेरिकी फंडिंग को लेकर बयान दिया। इस पर भारतीय विदेश मंत्रालय की प्रतिक्रिया सामने आई है। मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि हमें अमेरिकी प्रशासन द्वारा कुछ यूएस गतिविधियों और फंडिंग के बारे में जानकारी दी गई। यह बेहद परेशान करने वाली है। भारत के आंतरिक मामलों में विदेशी दखल चिंताजनक है।
- दिल्ली की नई सरकार के गठन के बाद अब सरकार के सामने अपने वादों को पूरा करने की चुनौती है। इसको लेकर सरकार में मंथन शुरू हो गया है। अब चर्चाएं हैं कि सरकार दिल्ली वालों को होली-दिवाली पर फ्री सिलेंडर और बाकी 10 सिलेंडर 500 रुपए में देने की तैयारी में जुट गई है। कैबिनेट मंत्री सिरसा ने कहा कि अगले 2 दिन में होने वाली कैबिनेट बैठक में इस पर फैसला लिया जाएगा।
- उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को भारत में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए यूएसएआईडी की तरफ से कथित तौर पर किए जा रहे वित्तपोषण पर चिंता जताते हुए कहा कि जिन लोगों ने देश के लोकतांत्रिक मूल्यों पर इस तरह के हमले की अनुमति दी, उनका पर्दाफाश किया जाना चाहिए। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी ताकतों पर प्रतिघात करना लोगों का 'राष्ट्रीय कर्तव्य' है।
ये भी पढ़ें- महाकुंभ में स्नान करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री अमित शाह, फिर दिखा 'दादा' वाला अंदाज
- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कुछ आदिवासी समुदाय के विद्यार्थियों से मुलाकात की। इसके साथ ही इस मौके पर गुजरात के डांग जिले के संतोकबा ढोलकिया विद्या मंदिर के विद्यार्थी भी मौजूद रहे। केंद्रीय मंत्री ने इन बच्चों से उनके भविष्य के सपनों को लेकर विचार जाने। साथ ही केंद्र सरकार से जुड़ी योजनाओं पर भी बात की।
- प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को सोल लीडरशिप कॉन्क्लेव के पहले संस्करण का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने कॉन्क्लेवव के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि हमें ऐसे लीडर्स बनाने होंगे, जो ट्रेंड बनाने में नहीं, ट्रेंड सेट करने के लिए काम करने वाले हों। आने वाले समय में जब हम डिप्लोमेसी से टेक इनोवेशन तक, एक नई लीडरशिप को आगे बढ़ाएंगे।
- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने नई दिल्ली में आयोजित 12वें अंतर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य संवाद में भाग लिया। उन्होंने लिखा कि यह आयोजन महज़ एक सम्मेलन से कहीं ज्यादा है। उन्होंने आगे कहा कि हम उच्च गुणवत्ता और किफायती स्वास्थ्य देखभाल तक सार्वभौमिक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य क्षेत्र के भीतर प्रौद्योगिकी और डिजिटल प्लेटफार्मों के उपयोग की वकालत करते हैं।
- बिहार विधानसभा चुनाव से पहले चर्चाएं हैं कि सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार उनके राजनीतिक उत्तराधिकारी हो सकते हैं और वे इस बार विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। इस पर अब निशांत कुमार ने प्रतिक्रिया दी है। शुक्रवार को उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि मैं लोगों से अनुरोध करता हूं कि वे बिहार में फिर से एनडीए सरकार लाएं और मेरे पिता को फिर से सीएम बनाएं, ताकि विकास कार्य जारी रहें।
यहां देखें खबर का वीडियो भी...
ऐसी ही और रोचक जानकारियों के लिए The India Moves पर विजिट करें...
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (679)
- अपराध (68)
- मनोरंजन (226)
- शहर और राज्य (255)
- दुनिया (258)
- खेल (209)
- धर्म - कर्म (327)
- व्यवसाय (106)
- राजनीति (375)
- हेल्थ (108)
- महिला जगत (33)
- राजस्थान (208)
- हरियाणा (42)
- मध्य प्रदेश (26)
- उत्तर प्रदेश (130)
- दिल्ली (155)
- महाराष्ट्र (83)
- बिहार (40)
- टेक्नोलॉजी (130)
- न्यूज़ (63)
- मौसम (54)
- शिक्षा (61)
- नुस्खे (31)
- राशिफल (172)
- वीडियो (522)
- पंजाब (12)
- ट्रैवल (5)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..
Yes
No
11%
89%