
Rajasthan Latest Update : पढ़िए आज 03 मार्च 2025 की राजस्थान की प्रमुख 11 खबरें...
-
Neha
- March 3, 2025
Rajasthan Latest Update : पढ़िए आज 03 मार्च 2025 की राजस्थान की प्रमुख 11 खबरें...
- भारत विकास परिषद नगर इकाई, बीकानेर के साल 2025-26 के लिए नई कार्यकारिणी के चुनाव रविवार को संपन्न हुए। मनोनीत चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में मीरा शाखा की रितु मित्तल की देखरेख में चुनाव हुए। इनमें अध्यक्ष पद के लिए श्राजीव शर्मा, सचिव पद के लिए देवेंद्र सिंह भाटी और वित्त सचिव पद के लिए मनोज वर्मा का निर्विरोध मनोनयन हुआ। इस अवसर पर इकाई सचिव प्रदीप सिंह चौहान ने गत वर्षों के कार्यों का विवरण पेश किया।
- हिरण शिकार मामले को लेकर बीकानेर के बज्जू में जोरदार हंगामा देखने को मिला। पुलिस थाने के बाहर ग्रामीणों ने जमकर बवाल किया। वहीं ग्रामीणों ने बज्जू के बाजार भी बंद करवा दिए और स्टेट हाइवे को भी जाम कर दिया।
- बारां जिले की छबड़ा थाना पुलिस ने 115 ग्राम स्मैक के साथ 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर 1 मोटरसाइकिल जब्त कर ली। पुलिस अधीक्षक बारां राजकुमार चौधरी ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों तस्करी के लिए चल रहे विशेष अभियान के तहत प्राप्त सूचना के आधार पर हिंगलोट के आगे घाटी जगंल के आगे पहुंचकर नाकाबंदी की। इसी दौरान चैकिंग में आरोपियों के कब्जे से स्मैक बरामद की।
- सांचौर में एक शराब तस्कर गाड़ी छोड़कर भाग गया। इसमें से पुलिस ने 56 कार्टन अंग्रेजी शराब जब्त कर ली। महानिरीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन भौकाल के तहत पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद यादव के निर्देशन में टीम को बड़ी सफलता मिली। वहीं मौके से फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
ये भी पढ़ें- जयपुर के लिए राहतभरी खबर: बीसलपुर से नई पाइपलाइन, 30 साल तक जल संकट से मिलेगी मुक्ति
- जोधपुर में सौंफ की खेती की आड़ में अवैध अफीम की खेती करते हुए पुलिस ने 1 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही साढ़े 10 हजार अफीम के पौधे और 23 किलो कच्चे डोडे जब्त कर लिए। भोपालगढ़ थाना पुलिस ने ये कार्रवाई की।
- जयपुर में रीजनल 3 आर एंड सर्कुलर इकॉनोमी फोरम का आज से आगाज हुआ। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर की मौजूदगी में शुरू हुई फोरम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी मौजूद रहे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राजस्थान अपनी सांस्कृतिक विरासत और सस्टेनेबल विकास के लिए जाना जाता है। वहीं सीएम भजनलाल ने कहा कि जलवायु परिवर्तन और प्रदूषण दुनिया के सामने सबसे बड़ी चुनौती है, इनसे निपटने के लिए नया दृष्टिकोण अपनाने की जरूरत है।
- राजस्थान विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने पूरक प्रश्न किया। इसके जवाब में कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने 1999 के बाद से अब तक राज्य सरकार की ओर से शहीद जवानों के आश्रितों को दी गई सहायता की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 843 बलिदानियों को नकद राशि, उनके आश्रितों को नियोजन और अन्य सुविधाएं दी गईं। दौसा में 5 साल में 5 बलिदानियों को सम्मान दिया गया, जबकि जिले में 5 प्रकरण पेंडिंग हैं।
- प्रदेश सरकार में डिप्टी सीएम डॉ. प्रेमचंद बैरवा अपनी सादगी के लिए जाने जाते हैं। अब उनका एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें प्रेमचंद बैरवा हाथों में मंजीरे थामे हुए हैं और एक भजन संध्या में भजनों पर संगत करते नजर आ रहे हैं। बता दें इससे पहले उनके लोकगीतों पर नृत्य करते हुए वीडियो भी वायरल हो चुके हैं।
ये भी पढ़ें- क्या इस बार BJP की राष्ट्रीय अध्यक्ष होगी कोई महिला ?
- बीकानेर संभाग में सिंचाई का पानी नहीं मिलने से किसानों की फसलें बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं। इसे लेकर पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने प्रदेश सरकार पर हमला बोला। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि असंवेदनशील भाजपा सरकार को किसानों की कोई चिंता नहीं है। हैरानी इस बात कि है कि पंजाब सरकार हुसैनीवाला हैड से 670 क्यूसैक पानी पाकिस्तान के लिए छोड़ रही है, लेकिन पड़ोसी राज्य राजस्थान के किसान पानी को तरस रहे हैं।
- कांग्रेस नेता और विधायक सचिन पायलट आज पाली दौरे पर रहे। यहां उन्होंने एनएसयूआई के नशा छोड़ो जीवन जोड़ो साइकिल यात्रा में शिरकत की। इससे पहले उनका जगह-जगह स्वागत किया गया। यहां सचिन पायलट ने कहा कि हमें लोगों को नशे से दूर रखने की और ऐसे प्रयासों को बढ़ावा देने की जरूरत है।
- राजस्थान में अब बीएससी नर्सिंग, फिजियोथैरेपी और पैरामेडिकल में लैब टेक्नीशियन की ट्रेनिंग के कोर्सेज में एडमिशन के लिए भी नीट यूजी के जरिए ही एडमिशन मिलेंगे। इसका निर्णय राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंस और मारवाड़ मेडिकल यूनिवर्सिटी ने लिया है। इनके लिए अलग से परीक्षा नहीं ली जाएगी। इसे लेकर छात्र-छात्राओं ने आरयूएचएस पहुंचकर नाराजगी जताई।
यहां देखें इस खबर का वीडियो भी...
ऐसी ही और रोचक जानकारियों के लिए The India Moves पर विजिट करें...
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1328)
- अपराध (111)
- मनोरंजन (267)
- शहर और राज्य (320)
- दुनिया (520)
- खेल (309)
- धर्म - कर्म (479)
- व्यवसाय (149)
- राजनीति (516)
- हेल्थ (153)
- महिला जगत (46)
- राजस्थान (345)
- हरियाणा (50)
- मध्य प्रदेश (45)
- उत्तर प्रदेश (169)
- दिल्ली (203)
- महाराष्ट्र (108)
- बिहार (72)
- टेक्नोलॉजी (150)
- न्यूज़ (80)
- मौसम (79)
- शिक्षा (100)
- नुस्खे (65)
- राशिफल (275)
- वीडियो (916)
- पंजाब (23)
- ट्रैवल (14)
- अन्य (28)
- जम्मू कश्मीर (59)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..
Yes
No
10%
90%