
ज़हर उगलते पाक सेना प्रमुख, कहा 'हर पहलू में हिंदुओं से अलग हैं'
-
Priyanka
- April 17, 2025
कश्मीर, कलमा और कन्फ्यूज़न: जनरल मुनीर की नई सियासी तकरीर
पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल (Pak Army Chief) सैयद असीम मुनीर एक बार फिर भारत और हिंदुओं के खिलाफ ज़हर उगलते नजर आए। पाकिस्तान के इस्लामाबाद में आयोजित ओवरसीज़ पाकिस्तानी सम्मेलन में उन्होंने खुले मंच से 'टू नेशन थ्योरी' को दोहराते हुए कहा, "हम हर एंगल से हिंदुओं से अलग हैं। हमारी सोच, धर्म, रिवाज़ — सब कुछ अलग है। हम एक राष्ट्र नहीं हैं।"
पाक सेना प्रमुख, मुनीर ने पाकिस्तान की ‘पवित्रता’ को मदीना से जोड़ते हुए कहा कि दुनिया में सिर्फ दो रियासतें अल्लाह के कलमे पर बनी हैं — मदीना और पाकिस्तान। उन्होंने ज़ोर दिया कि पाकिस्तान की नींव एक धार्मिक विचारधारा पर टिकी है, और अगली पीढ़ियों को इसकी ‘कहानी’ सुनाना हर पाकिस्तानी की ज़िम्मेदारी है।
कश्मीर पर भड़के, भारत पर परोक्ष हमला
अपने भाषण में ज़हर उगलते हुए पाक सेना प्रमुख मुनीर ने कश्मीर को "पाकिस्तान की शिरगर्द नस" बताते हुए दावा किया कि "कोई ताकत पाकिस्तान से कश्मीर को अलग नहीं कर सकती।" साथ ही उन्होंने भारत की ओर इशारा करते हुए कहा कि "1500 आतंकवादी पाकिस्तान को नहीं हिला सकते। हम जल्द उनकी कमर तोड़ देंगे।"
बलूचिस्तान को लेकर चेतावनी
मुनीर ने बलूच विद्रोह को लेकर भी तीखा रुख अपनाया और BLF, BLA जैसे संगठनों को चेताते हुए कहा, “बलूचिस्तान को अलग करने की किसी भी साजिश को कुचल दिया जाएगा।”
पाकिस्तान की 'कहानी' पर क्यों ज़ोर?
पाक सेना प्रमुख, मुनीर की भावनात्मक अपील कि हर पाकिस्तानी अपनी अगली पीढ़ी को "दास्तान-ए-पाकिस्तान" ज़रूर सुनाए — कई सवालों को जन्म देती है। विशेषज्ञ मानते हैं कि यह बयान देश के भीतर बढ़ती वैचारिक दरार, युवा वर्ग के भारत की ओर बढ़ते आकर्षण और पाकिस्तान की चरमराती अर्थव्यवस्था की पृष्ठभूमि में आया है।
आर्थिक संकट, राजनीतिक अस्थिरता और बलूचिस्तान में बढ़ते विद्रोह के दौर में, क्या सेना अब राष्ट्रीय एकता बनाए रखने के लिए भारत-विरोध और धार्मिक राष्ट्रवाद का सहारा ले रही है?
क्या डरते हैं असीम मुनीर?
बात सीधी है - जब पाकिस्तानी युवाओं के सोशल मीडिया पर भारत की तारीफ करने के वीडियो वायरल हो रहे हों, तो जनरल मुनीर जैसे नेता बार-बार इतिहास की 'कहानी' दोहराकर, डर और अलगाव को हवा दे रहे हैं।
For more articles visit The India Moves
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1492)
- अपराध (122)
- मनोरंजन (273)
- शहर और राज्य (324)
- दुनिया (592)
- खेल (328)
- धर्म - कर्म (499)
- व्यवसाय (160)
- राजनीति (527)
- हेल्थ (157)
- महिला जगत (46)
- राजस्थान (377)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (49)
- उत्तर प्रदेश (177)
- दिल्ली (206)
- महाराष्ट्र (113)
- बिहार (85)
- टेक्नोलॉजी (157)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (83)
- शिक्षा (103)
- नुस्खे (66)
- राशिफल (291)
- वीडियो (967)
- पंजाब (24)
- ट्रैवल (14)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..