Dark Mode
  • day 00 month 0000
Padma Awards 2025 : साल 2025 के लिए पद्म पुरस्कार 2025 की घोषणा, कई हस्तियों के नाम शामिल

Padma Awards 2025 : साल 2025 के लिए पद्म पुरस्कार 2025 की घोषणा, कई हस्तियों के नाम शामिल

List Of Winners :  केंद्र सरकार ने 76वें गणतंत्र दिवस से पहले दिन यानी 25 जनवरी को पद्म पुरस्कार 2025 के विजेताओं की घोषणा कर दी है। विजेताओं की लिस्ट में 139 बड़ी हस्तियों के नाम शामिल है। इसमें 7 को पद्म विभूषण, 19 को पद्म भूषण और 113 हस्तियों को पद्मश्री अवॉर्ड से नवाजा गया है। ये हस्तियां अलग-अलग क्षेत्रों से ताल्लुक रखती है।

 

पद्म पुरस्कार 2025 के विजेता

 

Padma Awards 2025 : साल 2025 के लिए पद्म पुरस्कार 2025 की घोषणा, कई हस्तियों के नाम शामिल

गणतंत्र दिवस से पहले शनिवार को केंद्र सरकार ने पद्म पुरस्कार 2025 से सम्मानित किए जाने वाले व्यक्तियों के नामों की घोषणा की है। बता दें कि इसमें 7 व्यक्तियों को पद्म विभूषण, 19 को पद्म भूषण और 113 को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। ये पुरस्कार विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण योगदान देने वाले नागरिकों को दिए जाएंगे, पुरस्कार पाने वालों में 23 महिलाएं हैं। इस सूची में 10 विदेशी और 13 मरणोपरांत पुरस्कार पाने वाले भी शामिल हैं।

 

ये भी पढ़े-Republic Day : हर्षोल्लास के साथ मनाया गणतंत्र दिवस, कर्त्तव्य पथ पर दिखी भारत की सामरिक ताकत, पहली बार दिखी प्रलय मिसाइल

 


पीएम मोदी ने दी बधाई
भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया के माध्यम से पद्म अवॉर्ड के लिए चुने गए विजेताओं को बधाई दी है। पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा कि- सभी पद्म पुरस्कार विजेताओं को बधाई! भारत को उनकी असाधारण उपलब्धियों का सम्मान करने और उनका जश्न मनाने पर गर्व है। इसके साथ ही लिखा कि- उनका समर्पण और दृढ़ता सच में प्रेरणादायक है, हर एक विजेता कड़ी मेहनत, जुनून और इनोवेशन का पर्याय है, जिन्होंने बहुत से लोगों को सकारात्मक रूप से प्रभावित किया है। वे हमें उत्कृष्टता के लिए प्रयास करने और निस्वार्थ भाव से समाज की सेवा करने का मूल्य सिखाते है।

 

 

कई क्षेत्रों की हस्तियां
केंद्र सरकार ने इस साल पद्म पुरस्कार 2025 की विजेताओं की लिस्ट जारी कर दी गई है। सामाजिक कार्य, खेल, इंजीनियरिंग, कला, साहित्य, सार्वजनिक मामलों, चिकित्सा, शिक्षा, सिविल सेवा, व्यापार, विज्ञान और उद्योग जैसे क्षेत्रों में यह सम्मान दिया जाता है। वहीं मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा (मरणोपरांत), साउथ सुपरस्टार अजित कुमार, शोभना चंद्रकुमार, नंदमुरी बालकृष्ण और पंकज उधास (मरणोपरांत) को भी पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। कला के क्षेत्र से कुछ अन्य पद्म पुरस्कार विजेताओं में कुमुदिनी रजनीकांत लाखिया, लक्ष्मीनारायण सुब्रमण्यम, अद्वैत चरण गडनायक, अच्युत रामचंद्र पालव, अशोक लक्ष्मण सराफ, अश्विनी भिड़े देशपांडे, बेगम बटूल, भरत गुप्त, भेरू सिंह के नाम शामिल है।


विजेताओं की सूची

 

Padma Awards 2025 : साल 2025 के लिए पद्म पुरस्कार 2025 की घोषणा, कई हस्तियों के नाम शामिल
Padma Awards 2025 : साल 2025 के लिए पद्म पुरस्कार 2025 की घोषणा, कई हस्तियों के नाम शामिल
Padma Awards 2025 : साल 2025 के लिए पद्म पुरस्कार 2025 की घोषणा, कई हस्तियों के नाम शामिल
Padma Awards 2025 : साल 2025 के लिए पद्म पुरस्कार 2025 की घोषणा, कई हस्तियों के नाम शामिल

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
11%
No
89%

Talk to us?