Dark Mode
  • day 00 month 0000
Odisha :  ओडिशा पुलिस कांस्टेबल 2024  के एडमिट कार्ड जारी, जानें कैसे करें डाउनलोड

Odisha : ओडिशा पुलिस कांस्टेबल 2024 के एडमिट कार्ड जारी, जानें कैसे करें डाउनलोड

Odisha Police Constable Admit Card : ओडिशा पुलिस विभाग ने पुलिस कांस्टेबल 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए है। और जल्द ही डाउनलोड के लिए विकल्प उपलब्ध करा दिया जाएगा। उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकेंगे। कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) की शुरुआत 7 दिसंबर से होगी।
ओडिशा राज्य में पुलिस कांस्टेबल के 2080 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है, और इसके लिए परीक्षा 7 दिसंबर से शुरू होने वाली है। उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड आज, 2 दिसंबर 2024 से डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। प्रवेश पत्र ओडिशा पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट odishapolice.gov.in पर ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार अपनी आवश्यक जानकारी दर्ज करके इसे डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा, एडमिट कार्ड जारी हो चुके है, इस पेज पर एक डायरेक्ट लिंक भी प्रदान किया गया है।


कितने पदों पर होगी नियुक्ती
आपको बता दें कि एसएसबी ओडिशा पुलिस विभाग इस भर्ती परीक्षा के जरिए कुल 2,030 सिपाही पदों पर नियुक्तियां करेगा। पहले इन पदों की संख्या 1,360 निर्धारित थी, लेकिन बाद में इसमें 720 और पद जोड़ दिए गए, जिससे कुल संख्या 2,030 हो गई। गौरतलब है कि ओडिशा पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को कई बार बढ़ाया गया। शुरुआत में यह तिथि 13 अक्टूबर थी, जिसे पूजा अवकाश के कारण 30 अक्टूबर तक बढ़ाया गया। फिर, एक बार फिर इस तिथि को बढ़ाकर 15 नवंबर, 2024 कर दी गई थी।


परीक्षा का पैटर्न ?
ओडिशा पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में सबसे पहले लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें कुल 100 मल्टीपल च्वाइस सवाल (MCQs) पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में उम्मीदवारों को 120 मिनट का समय दिया जाएगा, और प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलेगा। वहीं, हर गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की कटौती होगी। परीक्षा में उड़िया भाषा, इंग्लिश, गणित, सामान्य ज्ञान, स्थिति जागरूकता, तार्किक reasoning और कंप्यूटर जैसे विषयों पर आधारित सवाल पूछे जाएंगे, जो सभी 10वीं कक्षा के स्तर के होंगे।


कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड?
ओडिशा पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको odishapolice.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा । वहां, “E-Admit Card” के लिंक पर क्लिक करें। फिर आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा। इसके बाद, सबमिट बटन पर क्लिक करें। ऐसा करने के बाद, आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। उसे ध्यान से चेक करने के बाद आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
11%
No
89%

Talk to us?