
Icc Women's T20 World Cup: श्रीलंका से जीत के साथ पॉइंट टेबल के दूसरे पायदान पर पंहुचा भारत
-
Ashish
- October 10, 2024
New Delhi
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आईसीसी (ICC) महिला टी20 विश्व कप (T20 World Cup) के ग्रुप-ए मैच में श्रीलंका को 82 रन के बड़े अंतर से हरा दिया इस जीत के साथ भारतीय टीम (Indian Team) की सेमीफाइनल में जगह बनाने की उम्मीदें अब भी बरकरार हैं। इस जीत से भारत तीन मैच में दो जीत से चार अंक के साथ अंक तालिका (Point Table) में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।
भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए, जवाब में श्रीलंकाई की पूरी टीम 19.5 ओवर में 90 रन पर ढेर हो गई। श्रीलंका की कविशा दिलहारी (21), अनुष्का संजीवनी (20) के अलावा ऐमा कंचना (19) ही कुछ हद तक संघर्ष कर पाई। श्रीलंका के तीन बल्लेबाज को छोड़ कर कोई भी दाई का आकड़ा भी नहीं छू पाया।
स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर की अर्द्धशतकीय पारी

कप्तान हरमनप्रीत कौर और सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने शानदार अर्द्धशतकीय पारी खेली। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 27 गेंद में आठ चौकों और एक छक्के से नाबाद 52 रन की तेजतर्रार पारी खेली। हरमनप्रीत कौर को इस तेजतर्रार पारी के लिए प्लेयर ऑफ मैच चुना गया। स्मृति मंधाना ने भी 38 गेंद में चार चौकों और एक छक्के से 50 रन की आक्रमक पारी खेली। इसके अलावा शेफाली वर्मा 43 रनो का योगदान दिया। इन महत्वपूर्ण योगदान के चलते भारत ने तीन विकेट पर 172 रन बनाए, जो मौजूदा टूर्नामेंट का सर्वोच्च स्कोर है।
हरमनप्रीत कौर को चुना गया प्लेयर ऑफ द मैच
भारत से कप्तान हरमनप्रीत कौर नाबाद 52 रन की आक्रमक पारी खेली। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।। मंधाना और शेफाली के बीच पहले विकेट के लिए 98 रन की साझेदारी हुई। श्रीलंका के लिए चमारी अटापट्टू और अमा कंचना को 1-1 विकेट मिला। स्मृति मंधाना रन आउट हुईं।

महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2147)
- अपराध (150)
- मनोरंजन (350)
- शहर और राज्य (339)
- दुनिया (881)
- खेल (389)
- धर्म - कर्म (653)
- व्यवसाय (184)
- राजनीति (568)
- हेल्थ (189)
- महिला जगत (56)
- राजस्थान (503)
- हरियाणा (62)
- मध्य प्रदेश (59)
- उत्तर प्रदेश (231)
- दिल्ली (264)
- महाराष्ट्र (176)
- बिहार (198)
- टेक्नोलॉजी (191)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (110)
- शिक्षा (116)
- नुस्खे (84)
- राशिफल (383)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (37)
- ट्रैवल (19)
- अन्य (57)
- जम्मू कश्मीर (85)
- उत्तराखंड (15)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (7)
- गुजरात (8)
- हिमाचल प्रदेश (1)
- पश्चिम बंगाल (9)
- असम (1)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (19)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..