Dark Mode
  • day 00 month 0000
टेक्सास में कुदरत का कहर: बाढ़ से 43 की मौत

टेक्सास में कुदरत का कहर: बाढ़ से 43 की मौत

टेक्सास के सेंट्रल हिस्से में आई भीषण बाढ़ ने तबाही मचा दी है। अब तक 43 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जिनमें 15 बच्चे भी शामिल हैं। हालात इतने गंभीर हैं कि दर्जनों लोग अभी भी लापता हैं और राहत व बचाव अभियान लगातार जारी है। बाढ़ का सबसे ज्यादा असर केर काउंटी में देखा गया, जहां अचानक आए तूफान ने करीब 15 इंच बारिश कर दी। कई लोग पेड़ों से लटके हुए बचाव का इंतजार करते मिले, और अब तक 850 से ज्यादा लोगों को बचाया जा चुका है।

 

सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि मशहूर Camp Mystic समर कैंप में मौजूद 27 लड़कियां लापता हैं। वहां उस समय करीब 700 लड़कियां मौजूद थीं। कैंप की इमारतों में कीचड़ की मोटी परतें, टूटी खिड़कियां और बहा हुआ सामान दिख रहा है, जिससे तबाही का अंदाजा लगाया जा सकता है। केर काउंटी के जज रॉब केली ने बताया कि नदी का जलस्तर 29 फीट तक पहुंच गया, जो आमतौर पर किसी ने सोचा भी नहीं था। शेरिफ ने बताया कि 17 शवों की पहचान अब तक नहीं हो पाई है।

 

ये भी पढ़े: ट्रंप की सुरक्षा में बड़ी चूक, बेडमिंस्टर के ऊपर उड़ता मिला विमान

 

पास के ट्रैविस काउंटी और केंडल काउंटी में भी मौतों की खबरें हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि मौतों की संख्या 52 तक हो सकती है, लेकिन इस पर अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। दिल दहला देने वाला नज़ारा है — कुछ जगहों पर घर पूरी तरह बह गए, सड़कों पर 60 फीट तक लंबे पेड़ उखड़कर बिखरे पड़े हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मृतकों के लिए शोक व्यक्त किया और राहत टीमों की सराहना की।

 

राज्यपाल ग्रेग एबॉट ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति से आपदा घोषित करने की अपील की है ताकि केंद्र से मदद मिल सके। इस बाढ़ ने अमेरिका में मौसम पूर्वानुमान की क्षमता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि इतनी भारी बारिश की कोई स्पष्ट चेतावनी नहीं दी गई थी। टेक्सास में यह बाढ़ 2025 की सबसे बड़ी प्राकृतिक आपदा बनती जा रही है, और अब सभी की नजरें लापता लोगों की तलाश पर टिकी हैं।

 

 

For more visit The India Moves

Comment / Reply From

You May Also Like

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
10%
No
90%

Talk to us?