Dark Mode
  • day 00 month 0000
National Latest Update : पढ़िए आज 27 फरवरी 2025 की देश की प्रमुख 11 खबरें...

National Latest Update : पढ़िए आज 27 फरवरी 2025 की देश की प्रमुख 11 खबरें...

National Latest Update : पढ़िए आज 27 फरवरी 2025 की देश की प्रमुख 11 खबरें...

 

  • उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ बुधवार को अरुणाचल प्रदेश के दौरे पर रहे। यहां ईटानगर हवाई अड्डे पर पहुंचे धनखड़ का राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल के टी परनायक और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने उनकी अगवानी की। उपराष्ट्रपति धनखड़ ने यहां कामले जिले आयोजित एक समारोह में माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली न्यिशी समुदाय की पहली महिला पर्वतारोही कबाक यानो को सम्मानित किया।

 

  • आम आदमी पार्टी ने पंजाब से राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को लुधियाना वेस्ट विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में कैंडिडेट बनाया है। पार्टी ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। इसके बाद से ये चर्चाएं शुरू हो गई हैं कि दिल्ली के सीएम रहे अरविंद केजरीवाल को पार्टी अब राज्यसभा भेज सकती है।

 

  • महाशिवरात्रि पर महाकुंभ में जहां आस्था का जनसैलाब देखने को मिला, वहीं दूसरी तरफ भारतीय वायुसेना के जवानों ने हैरतअंगेज एयरशो दिखाकर लोगों को रोमांचित कर दिया। महाकुंभ में इस बार करीब 68 करोड़ लोगों ने पवित्र त्रिवेणी संगम में स्नान किया। इसी के साथ डेढ़ महीने बाद महाकुंभ का विधिवत समापन हो गया।

 

  • जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सुंदरबनी सेक्टर में बुधवार को आतंकियों ने सेना के वाहन पर हमला कर दिया। हमले के बाद सेना अलर्ट मोड पर है और आतंकियों की तलाश के लिए सर्च अभियान जारी है। अटैक राजौरी में नियंत्रण रेखा के पास हुआ। सेना के अधिकारियों ने बताया कि राजौरी जिले में LoC के पास एक गांव में संदिग्ध आतंकियों ने सेना के एक वाहन पर गोलीबारी की। यह रास्ता आतंकवादियों का पारंपरिक घुसपैठ वाला मार्ग माना जाता है।

 

ये भी पढ़ें- CBSE बोर्ड का बड़ा फैसला, अब साल में दो बार होंगी CBSE 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं

 

  • अमेरिका रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को खत्म करवाने के लिए कोशिश कर रहा है। इस बीच यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के इस सप्ताह के आखिर में अमेरिका पहुंचने की संभावना है। माना जा रहा है कि इस दौरे के दौरान यूक्रेन-अमेरिका के बीच मिनरल्स डील को मंजूरी मिल सकती है। इस बीच रूस ने भी अमेरिका को बिजनेस डील ऑफर देते हुए कहा है कि अमेरिकी कंपनियां चाहें तो रूसी कब्जे वाले यूक्रेन में एल्युमीनियम खदानों के जरिए अच्छा पैसा कमा सकती हैं।

 

  • कांग्रेस पार्टी ने आज और कल यानि 27-28 फरवरी को दिल्ली में असम और केरल के वरिष्ठ पार्टी नेताओं की अहम बैठक बुलाई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ये बैठक बुलाई है। जानकारी के मुताबिक इस दौरान पार्टी नेता शशि थरूर से उनके हालिया बयानों पर जवाब मांगा जा सकता है।

 

  • दिल्ली विधानसभा में मुस्तफाबाद सीट से बीजेपी विधायक मोहन सिंह बिष्ट डिप्टी स्पीकर होंगे। इसको लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज दिल्ली विधानसभा में प्रस्ताव पेश करेंगी। बता दें इससे पहले सोमवार को विजेंद्र गुप्ता को स्पीकर चुना गया था। इसके बाद से ही डिप्टी स्पीकर को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं। अब बीजेपी के वरिष्ठ नेता मोहन सिंह बिष्ट के नाम पर बीजेपी ने मुहर लगाई है।

 

  • तमिलनाडु में तीन भाषा नीति को लेकर जारी विवाद के बीच केंद्रीय मंत्री अमित शाह बुधवार को राज्य के दौरे पर रहे। यहां कोयंबटूर में शाह ने तमिल भाषा में बाद नहीं कर पाने के लिए लोगों से माफी मांगी। इसके बाद राज्य की एमके स्टालिन सरकार पर हमला बोलते हुए शाह ने कहा कि 2025 की शुरुआत दिल्ली की विजय से हुई है और हम 2026 का साल तमिलनाडु में सरकार बनाकर खत्म करेंगे।

 

ये भी पढ़ें- बिहार में मंत्रिमंडल फेरबदल आज, जानिए जदयू-भाजपा गठबंधन पर क्या है जानकारों की राय

 

  • बिहार में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बुधवार को नीतीश कुमार सरकार की कैबिनेट में फेरबदल हुआ। कैबिनेट में कुल 7 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। ये सभी मंत्री भाजपा कोटे से बनाए गए हैं। इनमें दरभंगा और तिरहुत जिले से 2-2 और पटना-पूर्णिया-सारण जिले से 1-1 मंत्री शामिल हैं।

 

  • सुप्रीम कोर्ट ने एक मामले में सुनवाई करते हुए टिप्पणी की कि किसी भूस्वामी को अनिश्चित काल तक भूमि के उपयोग से वंचित नहीं किया जा सकता। जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस आर महादेवन की पीठ ने बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश को खारिज करते हुए कहा कि एक बार जब किसी भूमि मालिक पर किसी विशेष तरीके से भूमि का उपयोग न करने का प्रतिबंध लगा दिया जाता है, तो इस प्रतिबंध को अनिश्चित काल तक जारी नहीं रखा जा सकता।

 

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी साल मई माह में एक बार फिर रूस का दौरा कर सकते हैं। जानकारी के अनुसार पीएम मोदी मॉस्को के रेड स्कवायर पर आयोजित होने वाली 80वीं ग्रेट पैट्रियोटिक वॉर परेड में बतौर अतिथि शामिल होंगे। इस परेड में भारतीय सेना का एक दल भी शामिल हो सकता है। वहीं कहा जा रहा है कि भारतीय सेना का ये दल परेड से एक महीने पहले ही रूस जा सकता है, ताकि परेड की रिहर्सल कर सके।

 

यहां देखें इस खबर का वीडियो भी...

ऐसी ही और रोचक जानकारियों के लिए The India Moves पर विजिट करें...

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
11%
No
89%

Talk to us?