
Mohan Bhagwat: तीसरे विश्व युद्ध का खतरा मंडराता हुआ महसूस हो रहा है
-
Ashish
- November 13, 2024
Mohan Bhagwat: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को कहा कि रूस-यूक्रेन और इजराइल-हमास के बीच चल रहे संघर्षों को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि तीसरे विश्व युद्ध का खतरा मंडरा रहा है। मध्य प्रदेश के महाकोशल क्षेत्र से संघ की दिवंगत महिला पदाधिकारी डॉ. उर्मिला जमादार की स्मृति में आयोजित व्याख्यान में भागवत ने कहा कि हम सभी को तीसरे विश्व युद्ध का खतरा मंडराता हुआ महसूस हो रहा है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि यह यूक्रेन में शुरू हो सकता है या गाजा में। मोहन भागवत ने दुख जताते हुए कहा कि विज्ञान ने काफी तरक्की कर ली है, लेकिन इसका लाभ अभी भी देश या दुनिया भर के गरीबों तक नहीं पहुंच रहा है। आरएसएस प्रमुख ने कहा कि लेकिन दुनिया को नष्ट करने वाले हथियार हर जगह पहुंच गए हैं।
मानवता की सेवा करना सनातन धर्म है
आरएसएस (RSS) प्रमुख ने कहा कि भले ही ग्रामीण इलाकों में कुछ बीमारियों की दवाइयां उपलब्ध नहीं हैं, लेकिन देसी कट्टा उपलब्ध है। मोहन भागवत ने देश के मौजूदा हालात को लेकर देश विरोधी ताकतों पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत के बाद देश का निर्माण हुआ है। दुनिया में चल रहे युद्ध में धर्म की जीत होगी। धर्म और सत्य की शक्ति के आगे अधर्म को हार का सामना करना पड़ेगा। रामायण और महाभारत हर हिंदू को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। हर हिंदू को राष्ट्र निर्माण में अपने धर्म का पालन करना चाहिए।
राम मंदिर (Ram Mandir) निर्माण में बाधा
उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर (Ram Mandir) निर्माण में कई ताकतें बाधा डाल रही हैं, लेकिन भगवान की शक्ति के आगे किसी की नहीं चलती। 550 साल बाद आखिरकार सत्य और धर्म की जीत हुई। अब हर मन में अयोध्या का निर्माण करना है। इसी तरह संघ को भी शुरुआती दिनों में भोजन, आवास और बैठकों को लेकर काफी संघर्ष करना पड़ा था, लेकिन आज स्थिति बदल गई है। भारत सनातन धर्म विरोधी देशों के खिलाफ एकजुट होकर लड़कर विजय की ओर बढ़ता रहेगा। भारत सभी को जोड़ने वाला देश है। चुनाव के बाद देश का उत्थान होना चाहिए।
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2161)
- अपराध (150)
- मनोरंजन (354)
- शहर और राज्य (339)
- दुनिया (885)
- खेल (390)
- धर्म - कर्म (658)
- व्यवसाय (184)
- राजनीति (569)
- हेल्थ (190)
- महिला जगत (56)
- राजस्थान (505)
- हरियाणा (62)
- मध्य प्रदेश (61)
- उत्तर प्रदेश (234)
- दिल्ली (267)
- महाराष्ट्र (177)
- बिहार (203)
- टेक्नोलॉजी (192)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (110)
- शिक्षा (117)
- नुस्खे (84)
- राशिफल (385)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (37)
- ट्रैवल (19)
- अन्य (58)
- जम्मू कश्मीर (86)
- उत्तराखंड (16)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (7)
- गुजरात (8)
- हिमाचल प्रदेश (1)
- पश्चिम बंगाल (9)
- असम (1)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (20)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..