
Today's Weather Update : जानें देशभर में आज के मौसम का हाल, राजस्थान में ठंड का प्रकोप जारी
-
Renuka
- November 26, 2024
Today Weather : आज यानी 26 नवंबर के मौसम में दिल्ली के कई हिस्सों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 'अत्यंत गंभीर' श्रेणी में बना हुआ है। कई क्षेत्रों में AQI 400 के पार पहुंच गया है, जिससे हवा में धुंध की एक मोटी परत छाई हुई है। इसके साथ ही उत्तर भारत में गुलाबी ठंड का असर बढ़ने लगा है, खासकर दिल्ली में प्रदूषण के साथ तापमान में गिरावट देखी जा रही है। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी जारी रहने से ठंड में और वृद्धि होने की संभावना है। पंजाब और हरियाणा में भी कोहरे के चलते ठंड का अहसास और बढ़ सकता है। राजस्थान और उत्तर प्रदेश में ठंड बढ़ी है, लेकिन कड़ाके की सर्दी का अभी तक सामना नहीं हुआ है। आने वाले दिनों में इन इलाकों में ठंड और बढ़ सकती है।
दिल्ली में आज मौसम
आज दिल्ली में लोगों को हल्के से मध्यम कोहरे का सामना करना पड़ सकता है। दिन का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और रात का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। अगर हम 27 नवंबर से 1 दिसंबर तक के मौसम की बात करें, तो अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री तक गिर सकता है। इस दौरान 28 और 29 नवंबर को कोहरे या धुंध के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, प्रदूषण की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बारिश की कोई संभावना नहीं दिख रही है।
कई जगहों पर ठंड का सिलसिला
दिल्ली- NCR सहित कई अन्य राज्यों में भी घना कोहरा देखने को मिल रहा है। साथ ही धीरे-धीरे ठंड का सिलसिला भी जारी है। जिसको लेकर मौसम विभाग ने बताया कि- उत्तर भारत के कई हिस्सों में घने कोहरे की संभावना बनी हुई है। हिमाचल प्रदेश के विभिन्न इलाकों में 26 से 30 नवंबर तक कोहरा छाया रहेगा। वहीं, 28 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में भी घने कोहरे के चलते दृश्यता में कमी देखने को मिल सकती है।
राजस्थान में कैसा रहेगा आज का मौसम
राजस्थान में ठंडी हवाओं का सिलसिला शुरू हो चुका है, और प्रदेशवासियों को अब सर्दी का असली अहसास होने लगा है। खासकर सुबह और शाम के समय, कड़ाके की सर्दी से लोग कांपते हुए महसूस कर रहे हैं। इसके साथ ही कई इलाकों में घना कोहरा भी छाया हुआ है।

राजस्थान में पिछले कुछ दिनों से मौसम में बदलाव का सिलसिला जारी रहा है। माउंट आबू जैसे हिल स्टेशन पर जहां पहले न्यूनतम तापमान 5 डिग्री के करीब था, अब उसमें हल्की बढ़ोतरी देखी जा रही है। हाल ही में माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक- आने वाले दिनों में राज्य में मौसम में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है, और तापमान में इसी तरह के उतार-चढ़ाव जारी रहने की उम्मीद है।
अगले महिने में बढ़ सकता है ठंड का प्रकोप
मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि- नवंबर के आखिरी सप्ताह में राजस्थान के मौसम में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम मुख्यतः साफ रहेगा। हालांकि, दिसंबर के पहले हफ्ते में मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है और ठंड बढ़ सकती है। इस बीच, आज प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में सुबह के समय हल्का कोहरा भी देखा गया।
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1205)
- अपराध (106)
- मनोरंजन (261)
- शहर और राज्य (312)
- दुनिया (481)
- खेल (297)
- धर्म - कर्म (459)
- व्यवसाय (148)
- राजनीति (513)
- हेल्थ (147)
- महिला जगत (46)
- राजस्थान (321)
- हरियाणा (50)
- मध्य प्रदेश (41)
- उत्तर प्रदेश (164)
- दिल्ली (200)
- महाराष्ट्र (108)
- बिहार (65)
- टेक्नोलॉजी (148)
- न्यूज़ (80)
- मौसम (72)
- शिक्षा (95)
- नुस्खे (60)
- राशिफल (258)
- वीडियो (883)
- पंजाब (19)
- ट्रैवल (14)
- अन्य (27)
- जम्मू कश्मीर (54)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..