
Kailash Mansarovar Yatra : भारत और चीन ने लिया बड़ा फैसला, फिर से शुरू होगी कैलाश मानसरोवर यात्रा
-
Renuka
- January 28, 2025
India and China : महाकुंभ के साथ-साथ अब श्रद्धालुओं के लिए एक और बड़ी खबर आई है। बता दें कि भारत और चीन ने कैलाश मानसरोवर की यात्रा को फिर से शुरू करने का फैसला लिया है। वहीं इसकी जानकारी विदेश मंत्रालय ने दी है। यह फैसला दोनों देशों के संबंधों (India-China Relations) को मजबूती देता नजर आ रहा है।
फिर से शुरू होगी कैलाश मानसरोवर यात्रा
बता दें कि करीब 5 साल बाद एक बार फिर कैलाश मानसरोवर की यात्रा इस साल शुरू होगी। इस यात्रा को लेकर भारत और चीन के बीच सहमति बन गई है, जिसकी जानकारी विदेश मंत्रालय के सचिव ने दी है। वहीं सोमवार को बीजिंग में विदेश सचिव विक्रम मिस्री की चीनी विदेश मंत्री वांग यी के साथ बैठक के बाद घोषणा की गई। बता दें कि इस साल की गर्मियों से ये यात्रा शुरू होगी।

विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी
भारत और चीन ने कैलाश मानसरोवर यात्रा (Kailash Mansarovar Yatra) फिर से शुरू करने का फैसला किया है, इसकी सूचना सोमवार को विदेश मंत्रालय की ओर से दी गई है। विदेश मंत्रालय ने बताया कि- यह घोषणा विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने भारत और चीन के बीच विदेश सचिव-उप विदेश मंत्री के बीच बैठक के लिए 26 और 27 जनवरी को बीजिंग का दौरा किया था। उसी दौरान दोनों पक्षों ने कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर से शुरू करने का फैसला लिया गया।
ये भी जानें- Padma Awards 2025 : साल 2025 के लिए पद्म पुरस्कार 2025 की घोषणा, कई हस्तियों के नाम शामिल
किन-किन चीजों पर बनी सहमति?
भारत और चीन (India and China ) के बीच सीधी उड़ानें फिर से शुरू करने पर सहमति जताई गई है। इसके साथ ही लोगों के बीच संपर्क को बढ़ावा देने और उसे सुविधाजनक बनाने पर भी सहमति जताई। वहीं विदेश मंत्रालय ने कहा कि- उन्होंने दोनों देशों के बीच सीधी हवाई सेवाएं फिर से शुरू करने पर सैद्धांतिक रूप से सहमति व्यक्त की है। दोनों पक्ष मीडिया और ‘थिंक टैंक' के बीच संपर्क सहित लोगों के बीच आदान-प्रदान को और बढ़ावा देने और सुविधाजनक बनाने के लिए उचित कदम उठाने पर सहमत हुए है।
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (750)
- अपराध (71)
- मनोरंजन (240)
- शहर और राज्य (292)
- दुनिया (301)
- खेल (226)
- धर्म - कर्म (370)
- व्यवसाय (118)
- राजनीति (428)
- हेल्थ (132)
- महिला जगत (42)
- राजस्थान (236)
- हरियाणा (48)
- मध्य प्रदेश (30)
- उत्तर प्रदेश (141)
- दिल्ली (166)
- महाराष्ट्र (91)
- बिहार (49)
- टेक्नोलॉजी (135)
- न्यूज़ (68)
- मौसम (60)
- शिक्षा (81)
- नुस्खे (41)
- राशिफल (195)
- वीडियो (603)
- पंजाब (13)
- ट्रैवल (9)
- अन्य (1)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..