
एलन मस्क फिर बने दुनिया के सबसे अमीर शख्स, अंबानी-अडाणी को छोड़ा पीछे
-
Anjali
- November 24, 2024
Elon Musk: टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने एक और इतिहास रचा है। फोर्ब्स के अनुसार टेस्ला के सीईओ एलन मस्क 334.3 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ इतिहास के सबसे धनी व्यक्ति बन गए हैं। मस्क की नेटवर्थ में यह इजाफा टेस्ला के शेयरों में आई तेजी के बाद हुआ है। अमरीकी चुनाव में डॉनल्ड ट्रंप (Donald Trump) की जीत के बाद मस्क के शेयरों में 40 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई। इसके साथ ही वह केवल दुनिया के ही सबसे अमीर शख्सियत ही नहीं बल्कि उन्हें इतिहास में सबसे अमीर व्यक्ति का भी दर्जा मिला है। टेस्ला के शेयरों में बढ़त और मस्क की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी AI की कीमतों ने उनके नेट वर्थ यानी पूंजी में जबरदस्त बढ़त किया है। दरअसल एलन मस्क ने राष्ट्रपति चुनाव (US Presidential Elections) में खुलकर डॉनल्ड ट्रंप का समर्थन किया था और उनके कैंपेन में 10 करोड़ डॉलर का योगदान भी दिया था।
टेस्ला के शेयर और AI के मूल्यांकन ने बढ़ाई संपत्ति
मस्क की संपत्ति में उनकी अन्य कंपनियों का भी बड़ा योगदान है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक, 23 नवंबर, 2024 तक टेस्ला सीईओ की कुल संपत्ति 348 बिलियन डॉलर पर पहुंच गई। पिछले एक साल में 119 बिलियन डॉलर की बढ़त के बदौलत संपत्ति में यह इजाफा हुआ है। रिपोर्ट्स के अनुसार, AI का मूल्यांकन 50 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया है, जिससे मस्क की संपत्ति में 13 बिलियन डॉलर का इजाफा हुआ है। अमेरिका में हुए राष्ट्रपति चुनाव में डोनॉल्ड ट्रंप की जीत के बाद टेस्ला के शेयर 40 फीसदी तक बढ़ गए। उनकी एआइ कंपनी में 60 फीसदी की हिस्सेदारी है, जिसकी वैल्यू 50 अरब डॉलर है। इसके अलावा स्पेस एक्स में उनकी 42 फीसदी हिस्सेदारी, जिसकी वैल्यू 210 अरब डॉलर है। सभी की वैल्यू बढ़ी है।
डोनॉल्ड ट्रंप का समर्थन बना अहम वजह
एलन मस्क द्वारा डोनॉल्ड ट्रंप का समर्थन किए जाने और उनके प्रेसिडेंट कैंपेन में 100 मिलियन डॉलर से अधिक का योगदान देने से निवेशकों का मस्क और उनकी कंपनियों पर भरोसा और मजबूत हुआ है। बता दें कि एलन मस्क को हाल ही में स्टेबलिस्ट डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी (डीओजीई) का चेयरमैन अपॉइंट किया गया है। यहां पर वह बायोटेक विशेषज्ञ विवेक रामास्वामी के साथ काम करेंगे।
स्पेसएक्स और अन्य निवेश
स्पेसएक्स मस्क की संपत्ति में 18 बिलियन डॉलर और जोड़ सकती है। स्पेसएक्स जल्द ही 250 बिलियन डॉलर के वैल्यूशन पर फंडिंग की योजना में है। मौजूदा समय में मस्क के पास स्पेसएक्स का 42 फीसदी हिस्सा है, जिसका जून 2024 के टेंडर ऑफर के बाद मूल्यांकन 210 बिलियन डॉलर है। इसके अलावा, मस्क के छोटे निवेश न्यूरल टेक्नोलॉजी कंपनी न्यूरालिंक और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले का ट्विटर) में भी हैं।
गिर गई अडाणी-अंबानी की रैंकिंग
इस लिस्ट में दुनिया के 100 अमीर लोगों की रैंकिंग दी गई है। जिसमें 18वें नंबर पर मुकेश अंबानी हैं। इनकी 2023 में रैंकिंग टॉप 10 में थी, इन्हें 8 नंबरों को नुकसान हुआ है। वहीं पिछले साल 17वें नंबर पर रहने वाले गौतम अडाणी को भी 10 नंबर का नुकसान हुआ है। इनकी 2024 में रैंकिंग 27 है।
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1328)
- अपराध (111)
- मनोरंजन (267)
- शहर और राज्य (320)
- दुनिया (520)
- खेल (309)
- धर्म - कर्म (479)
- व्यवसाय (149)
- राजनीति (516)
- हेल्थ (153)
- महिला जगत (46)
- राजस्थान (345)
- हरियाणा (50)
- मध्य प्रदेश (45)
- उत्तर प्रदेश (169)
- दिल्ली (203)
- महाराष्ट्र (108)
- बिहार (72)
- टेक्नोलॉजी (150)
- न्यूज़ (80)
- मौसम (79)
- शिक्षा (100)
- नुस्खे (65)
- राशिफल (275)
- वीडियो (916)
- पंजाब (23)
- ट्रैवल (14)
- अन्य (28)
- जम्मू कश्मीर (59)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..