
15 साल की नाबालिग लड़की से किया गैंगरेप, प्रेग्नेंट हुई तो जिंदा दफनाने की कोशिश
-
Manjushree
- July 26, 2025
ओडिशा (Odisha) के जगतसिंहपुर जिले से इंसानित को तार-तार करने वाली घटना सामने आई। 15 साल की नाबालिक लड़की के साथ दो सगे भाइयों ने गैंगरेप किया। 5 महीने की प्रग्नेंट होने के बाद उसे जिंदा दफनाने की कोशिश की।
नाबालिग लड़की से गैंगरेप में पुलिस ने दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। दो आरोपी भाग्यधर दास और पंचानन दास के रूप में हुई है। दोनों की उम्र 60 और 55 साल, बनशबारा गांव के रहने वाले है। पुलिस ने शुक्रवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। मामले में तीसरा संदिग्ध आरोपी लापता है। इस घटना के तीसरे आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की तलाश जारी है।
15 साल की नाबालिग लड़की से गैंगरेप मामले में पुलिस के अनुसार आरोपियों ने नाबालिग लड़की के साथ लंबे समय तक कई बार बलात्कार किया, जब उन्हें उसके 5 महीने गर्भवती होने का पता चला तो उन्होंने कथित तौर पर अपना अपराध छिपाने के लिए उसे जिंदा दफनाने की कोशिश की। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने गर्भपात कराने के लिए पैसे देने और उसकी मदद करने का ऑफर दिया था।
पुलिस की जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने लड़की को गर्भपात कराने का लालच दिया और उसे एक जगह पर बुलाया। योजना अनुसार उन्होंने पहले से ही एक गड्ढा खोदा था। आरोपियों ने नाबालिग लड़की को धमकाया कि अगर उसने गर्भपात नहीं कराया, तो उसे गड्ढे में जिंदा दफना देंगे।
गैंगरेप मामले में पीड़ित किसी तरह आरोपियों चुंगुल से भाग निकली और अपने पिता को पूरी घटना के बारे में बताया। उसके पिता ने कुजांग पुलिस स्टेशन में रेप और पॉक्सो अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कराया है। स्थानीय लोगों में नाबालिग लड़की के साथ हुई इस घिनौनी वारदात को लेकर भारी आक्रोश है।
इस घटना के बाद पीड़ित लड़की को इलाज के लिए जिला मुख्यालय के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका मेडिकल टेस्ट हुआ। पीड़िता के पिता ने स्थानीय पुलिस स्टेशन में इस पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें: The India Moves
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2092)
- अपराध (147)
- मनोरंजन (342)
- शहर और राज्य (338)
- दुनिया (856)
- खेल (380)
- धर्म - कर्म (640)
- व्यवसाय (182)
- राजनीति (564)
- हेल्थ (187)
- महिला जगत (55)
- राजस्थान (492)
- हरियाणा (61)
- मध्य प्रदेश (57)
- उत्तर प्रदेश (225)
- दिल्ली (258)
- महाराष्ट्र (170)
- बिहार (184)
- टेक्नोलॉजी (188)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (108)
- शिक्षा (115)
- नुस्खे (83)
- राशिफल (376)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (36)
- ट्रैवल (19)
- अन्य (51)
- जम्मू कश्मीर (84)
- उत्तराखंड (11)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (5)
- गुजरात (8)
- हिमाचल प्रदेश (1)
- पश्चिम बंगाल (7)
- असम (0)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (18)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..