
दिल्ली-NCR में बाढ़ अलर्ट: हथिनीकुंड बैराज से 3 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा,यमुना डेंजर मार्क के पास
-
Anjali
- September 2, 2025
दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में यमुना नदी के खतरे के निशान के करीब पहुंचने के कारण दिल्ली-NCR बाढ़ अलर्ट जारी किया गया है। हथिनीकुंड बैराज से 3.29 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जिससे यमुना नदी डेंजर मार्क के करीब पहुंच गई है। दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। दिल्ली-NCR बाढ़ अलर्ट के तहत प्रशासन ने सभी निचले इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी है और यमुना किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है।
हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा गया पानी आज शाम 5:00 बजे से 8:00 तक दिल्ली पहुंचेगा। इसके कारण यमुना नदी का जलस्तर 206 मीटर तक पहुंच सकता है। दिल्ली-NCR फ्लड अलर्ट जारी किया गया है और ओल्ड यमुना ब्रिज पर ट्रैफिक रोकने का आदेश दिया गया है। दिल्ली सरकार ने कहा है कि यमुना के बाढ़ क्षेत्रों तक ही पानी सीमित रहेगा।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि पिछले छह महीनों में नालों की सफाई युद्धस्तर पर हुई है, जिससे सभी ब्लॉकेज हटाए जा चुके हैं। उन्होंने कहा, "हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा गया पानी 3 लाख क्यूसेक है, और यमुना नदी डेंजर मार्क पार कर 207 मीटर तक जलस्तर बढ़ सकता है।" उन्होंने दिल्ली-NCR बाढ़ अलर्ट के तहत हर घंटे स्थिति की निगरानी की जा रही है।
दिल्ली सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग के अनुसार हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा गया पानी 48 से 50 घंटों में दिल्ली पहुंचेगा। विभाग ने यमुना किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की चेतावनी दी है। वहीं, वजीराबाद बैराज से भी 38,900 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जिससे यमुना नदी का जलस्तर मंगलवार शाम तक 206 मीटर के निकासी स्तर के करीब पहुंच सकता है।
नोएडा और गाजियाबाद प्रशासन ने भी यमुना नदी डेंजर मार्क के करीब जलस्तर बढ़ने की वजह से बाढ़ के लिए निचले इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी है। दिल्ली-NCR बाढ़ अलर्ट के तहत केंद्र सरकार के फ्लड कंट्रोल रूम के साथ समन्वय जारी है और 24 घंटे निगरानी की जा रही है।
आगरा में भी यमुना नदी डेंजर मार्क पार कर रही है। घाट और श्मशान जलमग्न हो गए हैं, और ताजमहल समेत आसपास के क्षेत्र बाढ़ के खतरे में हैं। आगरा प्रशासन ने यमुना किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने के लिए अलर्ट जारी किया है। लोगों ने यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर को देखकर अपने घरों और सामान को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना शुरू कर दिया है। दिल्ली-NCR बाढ़ अलर्ट के चलते प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित इलाकों के लोगों से सहयोग और सुरक्षित स्थानों पर समय रहते पहुंचने की अपील की है।
मौसम विभाग के अनुसार सितंबर में सक्रिय मानसून जारी रहेगा और कुछ इलाकों में सामान्य से ज्यादा बारिश की संभावना है। दिल्ली में पहले से जारी येलो अलर्ट और लगातार बारिश ने यमुना नदी का जलस्तर बढ़ा दिया है। इस साल 1 जून से 31 अगस्त तक 743.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई, जो लंबे समय के औसत से छह फीसदी अधिक है। दिल्ली-NCR बाढ़ अलर्ट और यमुना नदी डेंजर मार्क के करीब बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। लोगों से आग्रह है कि वे प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और सुरक्षित स्थानों पर समय रहते पहुंचें।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करे: The India Moves
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2079)
- अपराध (147)
- मनोरंजन (337)
- शहर और राज्य (338)
- दुनिया (847)
- खेल (376)
- धर्म - कर्म (637)
- व्यवसाय (182)
- राजनीति (562)
- हेल्थ (186)
- महिला जगत (55)
- राजस्थान (490)
- हरियाणा (61)
- मध्य प्रदेश (57)
- उत्तर प्रदेश (224)
- दिल्ली (256)
- महाराष्ट्र (169)
- बिहार (183)
- टेक्नोलॉजी (187)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (108)
- शिक्षा (115)
- नुस्खे (83)
- राशिफल (374)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (35)
- ट्रैवल (19)
- अन्य (45)
- जम्मू कश्मीर (84)
- उत्तराखंड (11)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (5)
- गुजरात (7)
- हिमाचल प्रदेश (1)
- पश्चिम बंगाल (7)
- असम (0)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (18)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..