
दिल्ली पुलिस कमिश्नर की कमान अब IPS सतीश गोलचा के हाथों में, जानें कौन हैं?
-
Manjushree
- August 21, 2025
गुरुवार (21 अगस्त) को दिल्ली पुलिस (Delhi Police) को नया चीफ मिला। दिल्ली पुलिस कमिश्नर (Delhi Police Commissioner) की कमान अब IPS सतीश गोलचा संभालेंगे। पुलिस कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे एसबीके सिंह को इस पद से हटा दिया गया है। एसबीके सिंह 31 जुलाई को ही पूर्व पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा की जगह लिए थे।
गृह मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार वरिष्ठ अधिकारी सतीश गोलचा (Satish Golcha) को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से अगले आदेश तक दिल्ली का पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है। दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा दिल्ली पुलिस में DCP, ज्वाइंट और स्पेशल CP जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके है। जानकारी के मुताबिक, सतीश गोलचा 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।
IPS Satish Golcha, presently posted as Director General (Prisons), Delhi, is appointed to the post of the Commissioner of Police, Delhi, with effect from the date of assumption of charge and until further orders. pic.twitter.com/v8VDt7eZ46
— ANI (@ANI) August 21, 2025
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा, 1992 बैच के अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश (एजीएमयूटी) कैडर के आईपीएस अधिकारी सतीश गोलचा तिहाड़ जेल के महानिदेशक में अतिरिक्त प्रभार की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। इसके अलावा वह दिल्ली पुलिस में विशेष आयुक्त इंटेलीजेंस के तौर पर भी रह चुके हैं। अब दिल्ली पुलिस की बागडोर IPS सतीश गोलचा के हाथ में।
दिल्ली पुलिस कमिश्नर बदलाव में दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा, IPS एसबीके सिंह की जगह पुलिस कमिश्नर कार्यभार संभालेंगे। IPS एसबीके सिंह इसी साल 31 जुलाई को दिल्ली पुलिस कमिश्नर का एडिशनल चार्ज दिया गया था। IPS एसबीके सिंह दिल्ली-यूटी काडर के 1988 बैच के होमगार्ड के डीजी हैं। उनका रिटायरमेंट महज छह महीने के भीतर होना है। ऐसे में उनकी जगह सतीश गोलचा को दिल्ली का पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करे: The India Moves
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1992)
- अपराध (145)
- मनोरंजन (326)
- शहर और राज्य (338)
- दुनिया (807)
- खेल (367)
- धर्म - कर्म (609)
- व्यवसाय (173)
- राजनीति (558)
- हेल्थ (183)
- महिला जगत (52)
- राजस्थान (473)
- हरियाणा (58)
- मध्य प्रदेश (55)
- उत्तर प्रदेश (219)
- दिल्ली (250)
- महाराष्ट्र (163)
- बिहार (165)
- टेक्नोलॉजी (182)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (101)
- शिक्षा (111)
- नुस्खे (80)
- राशिफल (361)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (33)
- ट्रैवल (18)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (79)
- उत्तराखंड (8)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (3)
- गुजरात (4)
- हिमाचल प्रदेश (1)
- पश्चिम बंगाल (3)
- असम (0)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (15)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..