
दिल्ली CM रेखा गुप्ता को नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने लिखा पत्र, कहा- सड़कों पर पानी मगर नलों में नहीं
-
Manjushree
- August 19, 2025
दिल्ली विधानसभा की नेता प्रतिपक्ष और आप पार्टी नेता आतिशी (Atishi) ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) को दिल्ली (Delhi) में पानी की कमी की समस्या दूर करने को लेकर पत्र लिखा है। आप पार्टी नेता आतिशी ने कहा कि मानसून में भी राजधानी दिल्ली में लोग पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। दिल्ली में पानी की समस्या को लेकर उन्होंने सवाल किया कि जब मानसून में पानी की किल्लत है तो आने वाली गर्मियों में हालात कितने भयावह होंगे।
दिल्ली जल संकट 2025 को लेकर आतिशी ने पत्र में बीजेपी को घेरते हुए लिखा, "कालकाजी, बदरपुर और साउथ-सेंट्रल दिल्ली समेत दिल्ली के कई इलाकों में नलों में पानी सूख चुका है। दिल्ली की सड़कों पर पानी भरा है, लेकिन नलों में पानी नहीं है। यही बीजेपी सरकार की बदइंतज़ामी का सच है। जब मानसून में यह हाल है तो गर्मियों में क्या होगा? चार इंजन की सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हुई है।"
दिल्ली में पानी की समस्या को लेकर आतिशी ने दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता को लिखी पत्र में आगे कहा,"मैं आपका ध्यान दिल्ली के कई हिस्सों में निवासियों द्वारा झेली जा रही गंभीर जल संकट की ओर आकर्षित करना चाहती हूं। दिल्ली के कई घनी आबादी वाले कालकाजी, बदरपुर, ओखला, दक्षिण और मध्य दिल्ली के कई हिस्से में अज्ञात कारणों से लोग भीषण दिल्ली जल संकट का सामना कर रहे हैं।
आप पार्टी नेता आतिशी ने दिल्ली जल संकट 2025 को लेकर पत्र में कहा, राजधानी दिल्ली में भारी वर्षा के बावजूद पानी की किल्लत होना चौंकाने वाली बात है। एक ओर पूरी दिल्ली पानी में डूबी हुई है और दूसरी ओर राष्ट्रीय राजधानी के नलों में पानी सूख गया है।
दिल्ली में पानी की किल्लत से लोग जूझ रहे हैं। कालकाजी, बदरपुर और साउथ-सेंट्रल दिल्ली के कई इलाकों में नलों में पानी सूख चुका है।
— Atishi (@AtishiAAP) August 18, 2025
सड़कों पर पानी भरा है, लेकिन नलों में पानी नहीं है। यही भाजपा सरकार की बदइंतज़ामी का सच है। जब मानसून में यह हाल है तो गर्मियों में क्या होगा? चार… pic.twitter.com/IkgR5FK4VJ
आतिशी (Atishi) ने रेखा गुप्ता और बीजेपी पर निशाना साधते हुए पत्र में कहा कि, यह स्थिति भाजपा सरकार और दिल्ली जल बोर्ड की तैयारी एवं कार्यक्षमता पर गंभीर सवाल खड़े करती है। आपकी सरकार को दिल्ली जल बोर्ड का कार्यभार संभाले लगभग छह महीने हो चुके हैं। अब आपकी सरकार बहानेबाज़ी और दोषारोपण नहीं कर सकती। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने जल आपूर्ति को दुरुस्त करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1992)
- अपराध (145)
- मनोरंजन (326)
- शहर और राज्य (338)
- दुनिया (807)
- खेल (367)
- धर्म - कर्म (609)
- व्यवसाय (173)
- राजनीति (558)
- हेल्थ (183)
- महिला जगत (52)
- राजस्थान (473)
- हरियाणा (58)
- मध्य प्रदेश (55)
- उत्तर प्रदेश (219)
- दिल्ली (250)
- महाराष्ट्र (163)
- बिहार (165)
- टेक्नोलॉजी (182)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (101)
- शिक्षा (111)
- नुस्खे (80)
- राशिफल (361)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (33)
- ट्रैवल (18)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (79)
- उत्तराखंड (8)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (3)
- गुजरात (4)
- हिमाचल प्रदेश (1)
- पश्चिम बंगाल (3)
- असम (0)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (15)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..