
शरीर में इन 5 जगहों पर दर्द होना हार्ट अटैक आने का सिग्नल, नजरअंदाज करने पर जा सकती है जान!
-
Anjali
- January 5, 2025
आज के दौर में अचानक ही दिल के दौरे के मामलों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। वर्तमान समय में परिवार का एक सदस्य तो इसका शिकार हो ही जाता है। बड़ी संख्या में युवा भारतीयों में दिल का दौरा, कार्डियक अरेस्ट (Cardiac arrest) और अन्य हार्ट डिजीज चिंता का एक प्रमुख कारण बनता जा रहा है। कम उम्र (35-50 साल) के करीब 75 फीसदी आबादी को दिल का दौरा पड़ने का खतरा है। वास्तव में दिल का दौरा एक डेडली थेरेपी स्थिति है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) के अनुसार, दुनिया भर में हर साल 17.9 मिलियन लोगों की मौत हार्ट डिसीसेस की वजह से होती है।
हार्ट अटैक आने के कारण
रिसर्च स्टडी बताती हैं कि हर पांच में से 4 मौतें दिल के दौरे के कारण होती हैं। मेडिकल एक्सपर्ट्स का कहना है कि दिल के दौरे हृदय की ब्लड वेसल्स में ब्लड सर्कुलेशन में बाधा, ब्लड वेसल्स में रुकावट, हृदय को ठीक से रक्त की आपूर्ति न हो पाना आदि के कारण होते हैं। वर्तमान समय में अव्यवस्थित दिनचर्या, तनाव, गलत खान-पान, पर्यावरण प्रदूषण और अन्य कारणों के चलते हृदय की समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। छोटी उम्र से लेकर बुजर्गों तक में हृदय से जुड़ी समस्याएं होना अब आम बात हो गई है।
दिल का दौरा पड़ने से पहले आपका शरीर क्या संकेत देता है
सीने में दर्द या दबाव
दिल का दौरा पड़ने का सबसे आम लक्षण सीने में दर्द या दबाव है। यह दर्द अचानक से शुरू हो सकता है और लगातार बना रह सकता है। यह दबाव छाती पर भारी बोझ जैसा महसूस होता है। कुछ में यह दर्द बहुत तेज होता है। तो कुछ में हल्का दबाव होता है। हालांकि, इसे कभी भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

बाएं हाथ में दर्द
विशेषकर बायीं बांह में दर्द दिल के दौरे का एक सामान्य लक्षण है। यह दर्द अचानक शुरू होता है और गंभीर होता है। कभी-कभी यह दर्द हल्का या परेशान करने वाला होता है, लेकिन अगर यह लंबे समय तक बना रहे तो इसे नजरअंदाज न करें।

कंधे, गर्दन या पीठ में दर्द
कंधे, गर्दन या पीठ में दर्द भी दिल का दौरा पड़ने का संकेत हो सकता है। खासतौर पर अगर यह दर्द सीने में दर्द के साथ हो तो इसे गंभीरता से लेना चाहिए। यह दर्द एक जगह से दूसरी जगह तक फैलता है. कभी-कभी यह एक तरफ या दोनों तरफ भी महसूस हो सकता है।

जबड़े या दांत में दर्द
दिल के दौरे के लक्षणों में जबड़े या दांतों में दर्द भी शामिल हो सकता है। यह दर्द सिर्फ जबड़े में ही नहीं बल्कि गालों, ऊपरी हिस्से तक फैल जाता है। कभी-कभी यह केवल एक तरफ ही तेज होता है। इसे नजरअंदाज न करें।

सांस लेने में तकलीफ
सांस लेने में तकलीफ और अत्यधिक थकान भी दिल का दौरा पड़ने के लक्षण हैं। कई लोग इन लक्षणों को सामान्य थकान समझ लेते हैं, लेकिन अगर ये लक्षण लंबे समय तक बने रहें तो ये खतरे का संकेत हो सकता है।

महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2266)
- अपराध (156)
- मनोरंजन (383)
- शहर और राज्य (339)
- दुनिया (941)
- खेल (419)
- धर्म - कर्म (703)
- व्यवसाय (190)
- राजनीति (578)
- हेल्थ (196)
- महिला जगत (56)
- राजस्थान (528)
- हरियाणा (67)
- मध्य प्रदेश (68)
- उत्तर प्रदेश (257)
- दिल्ली (289)
- महाराष्ट्र (189)
- बिहार (236)
- टेक्नोलॉजी (200)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (118)
- शिक्षा (118)
- नुस्खे (86)
- राशिफल (402)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (37)
- ट्रैवल (21)
- अन्य (58)
- जम्मू कश्मीर (93)
- उत्तराखंड (19)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (7)
- गुजरात (14)
- हिमाचल प्रदेश (2)
- पश्चिम बंगाल (10)
- असम (1)
- केरल (1)
- झारखंड (3)
- ओडिशा (3)
- त्योहार (34)
- लाइफ स्टाइल (11)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..