Dark Mode
  • day 00 month 0000
Dr. Manmohan Singh Passed Away : पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह, निगम बोध घाट पर राजकीय सम्मान से हुआ अंतिम संस्कार

Dr. Manmohan Singh Passed Away : पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह, निगम बोध घाट पर राजकीय सम्मान से हुआ अंतिम संस्कार

Dr. Manmohan Singh Passed Away : पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह (Dr. Manmohan Singh) का नई दिल्ली स्थित निगम बोधघाट (Nigam Bodh Ghat) पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके पार्थिव शरीर को सेना की तोपगाड़ी पर दिल्ली के निगमबोध घाट लाया गया। यहां तीनों सेना प्रमुखों ने उन्हें सलामी दी। इसके बाद राजकीय सम्मान के बाद अंतिम संस्कार की रस्में पूरी की गईं।

 

पत्नी और तीनों बेटियां अंतिम संस्कार के दौरान रहीं मौजूद

इस दौरान मनमोहन सिंह की पत्नी गुरशरण कौर (Gursharan Kaur), बड़ी बेटी उपिंदर सिंह, दूसरी बेटी दमन सिंह और तीसरी बेटी अमृत सिंह निगम घाट पर मौजूद रहीं। सिंह के परिवार ने यहां प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) से भी मुलाकात की।

 

निगम बोध घाट पर श्रद्धांजलि देने पहुंचीं तमाम हस्तियां

निगमबोध घाट पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक, राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी, लोकसभा सांसद प्रियंका गांधी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस के कई बड़े नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

 

अंतिम संस्कार के दौरान भी पसंदीदा नीली पगड़ी में दिखे मनमोहन सिंह

अंतिम संस्कार के दौरान भी मनमोहन सिंह को उनकी पसंदीदा नीली पगड़ी (Manmohan Singh Weared Blue Tuban) पहनाई गई। बताया जाता है कि उन्होंने कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी को याद रखने के लिए उसके एक रंग को अपनी पगड़ी का सिग्नेचर कलर बना लिया था।

 

लंबे समय से बीमार चल रहे थे मनमोहन सिंह, एम्स में ली आखिरी सांस

बता दें पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार 26 दिसंबर की रात को निधन हो गया था। वे 92 साल के थे। वे लंबे समय से बीमार थे। घर पर बेहोश होने के बाद उन्हें रात 8 बजकर 6 मिनट पर दिल्ली AIIMS (Delhi AIIMS) लाया गया था। हॉस्पिटल बुलेटिन के मुताबिक रात 9:51 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली।

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
11%
No
89%

Talk to us?