Dark Mode
  • day 00 month 0000
Constitution Day : संविधान स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीं शुभकामनाएं, कांग्रेस को लिया आड़े हाथ

Constitution Day : संविधान स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीं शुभकामनाएं, कांग्रेस को लिया आड़े हाथ

Constitution Day : आज संविधान दिवस के अवसर पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में भी इस मौके पर संविधान की उद्देशिका का पाठ करवाया गया। इससे पहले भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर (Dr. B. R. Ambedkar) की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने संबोधित किया। उन्होंने इस मौके पर सभी प्रदेश और देशवासियों को इस ऐतिहासिक दिन की शुभकामनाएं और बधाई दी। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने न्याय, समता और बंधुता जैसे मूल्यों को संविधान में शामिल कर देश को एक मजबूत आधार प्रदान करने का काम किया।

 

मुख्यमंत्री योगी बोले- महिलाओं को वोट का अधिकार दे भारत ने कायम की मिसाल

मुख्यमंत्री ने संविधान सभा (Constituent Assembly) के गठन और उसके ऐतिहासिक महत्व पर बात करते हुए कहा कि 1946 में बनी संविधान सभा ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद (Dr. Rajendra Prasad) की अध्यक्षता में काम किया और 13 समितियों ने संविधान बनाने अपना योगदान दिया। डॉ. अंबेडकर की अगुवाई में बनी ड्राफ्टिंग कमेटी ने संविधान को अंतिम रूप दिया। सीएम योगी (CM Yogi) ने आगे कहा कि हमारा संविधान 140 करोड़ देशवासियों को एकता के सूत्र में बांधता है। भारत ने महिलाओं को मताधिकार का अधिकार देकर दुनिया में एक मिसाल कायम की।

 

कांग्रेस पर लगाया संविधान का गला घोंटने का आरोप

इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) ने कांग्रेस पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने संविधान की उद्देशिका से छेड़छाड़ की और आपातकाल (Emergency) के दौरान ‘सेक्युलर’ और ‘समाजवादी’ शब्द जोड़कर संविधान (Indian Constitution) की आत्मा का गला घोंटा गया। भाजपा सरकार ने संविधान के प्रति लोगों की आस्था को फिर से स्थापित करने का काम किया है।

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
11%
No
89%

Talk to us?