
CM Yogi on Congress : इलाहाबाद विश्वविद्यालय का 136वां दीक्षांत समारोह, इस बात पर कांग्रेस पर बरसे सीएम योगी
-
Neha
- November 27, 2024
CM Yogi on Congress : उत्तर प्रदेश स्थित इलाहाबाद यूनिवर्सिटी (Allahabad University) का आज 136वां दीक्षांत समारोह (Convocation Ceremony) मनाया गया। कार्यक्रम में राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने भी शिरकत की। कार्यक्रम में लेखक और कवि डॉ. कुमार विश्वास (Kumar Vishwas) को मानद डॉक्टरेट की उपाधि दी गई। वहीं इस समारोह को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने संबोधित भी किया।
हर क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर रहे इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र- सीएम योगी
अपने संबोधन में सीएम योगी ने कहा कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय की एक गौरवशाली परंपरा रही है। न्याय पालिका में सुप्रीम कोर्ट से लेकर डिस्ट्रिक्ट कोर्ट तक इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से निकले छात्र आज अपनी सेवाएं दे रहे हैं। सार्वजनिक जीवन से लेकर विज्ञान, राजनीति, साहित्य. कला, शिक्षा, हर क्षेत्र में यहां के छात्र आज देश का नाम रोशन कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें- प्रयागराज में अभ्यर्थियों की मांग मंजूर, अब एक दिन एक ही पारी में होगी PCS प्री परीक्षा
सीएम योगी बोले- समय के साथ चलना जरूरी, वरना पिछलग्गू बनकर रह जाएंगे
सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि हमें समय के साथ चलने की जरूरत है। जो समय के साथ नहीं चलता है, समय उसको समाप्त कर देता है। इसलिए विवि को चाहिए को वह अपने छात्रों को समय की गति से 10 कदम आगे चलने के लिए तैयार करे। इससे यहां के छात्र समय की चुनौतियों का सामना करते हुए देश को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दे सकेंगे। समय के साथ चलेंगे तो समाज, देश और दुनिया हम सबका अनुसरण करेगी, नहीं तो हम पिछलग्गू बनकर ही रह जाएंगे। यह व्यक्ति पर निर्भर है कि समय के साथ चलना है या खुद को पिछड़ा हुआ घोषित कर पिछलग्गू बनकर रहना है। इलाहाबाद विवि (Allahabad University) इसी द्वंद का शिकार है। विपरीत चुनौतियों का सामना करते हुए विवि अपनी पुरानी, प्रतिष्ठा और गौरव को प्राप्त करने लिए जूझ रहा है। एक दिन इसे जरूर सफलता मिलेगी इसमें कोई संदेह नहीं है।
ये भी पढ़ें- संविधान स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीं शुभकामनाएं, कांग्रेस को लिया आड़े हाथ
कांग्रेस पर लगाया संविधान का गला घोंटने का आरोप
इसके साथ ही सीएम योगी ने मूल भारतीय संविधान (Indian Constitution) में छेड़छाड़ करने का आरोप भी कांग्रेस सरकार (Congress Government) पर लगाया। उन्होंने कहा कि भारत के मूल संविधान में समाजवाद (Socialism) और पंथनिरपेक्ष (Secularism) जैसे शब्दों का कहीं भी उल्लेख नहीं था। लेकिन आपातकाल (Emergency) के दौरान तत्कालीन केंद्र सरकार ने संविधान संशोधन करते हुए इन शब्दों को संविधान में शामिल किया और देश के लोकतंत्र (Democracy) का गला घोंटने का काम किया।
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (677)
- अपराध (68)
- मनोरंजन (226)
- शहर और राज्य (254)
- दुनिया (258)
- खेल (209)
- धर्म - कर्म (326)
- व्यवसाय (105)
- राजनीति (375)
- हेल्थ (107)
- महिला जगत (33)
- राजस्थान (208)
- हरियाणा (42)
- मध्य प्रदेश (26)
- उत्तर प्रदेश (130)
- दिल्ली (154)
- महाराष्ट्र (83)
- बिहार (40)
- टेक्नोलॉजी (129)
- न्यूज़ (63)
- मौसम (53)
- शिक्षा (61)
- नुस्खे (31)
- राशिफल (171)
- वीडियो (516)
- पंजाब (12)
- ट्रैवल (5)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..