Dark Mode
  • day 00 month 0000
Bihar Politics : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सीएम नीतीश कुमार ने शुरू की प्रगति यात्रा, लालू यादव के ऑफर पर कही बड़ी बात

Bihar Politics : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सीएम नीतीश कुमार ने शुरू की प्रगति यात्रा, लालू यादव के ऑफर पर कही बड़ी बात

Bihar Politics : दिल्ली की तरह ही बिहार (Bihar Election 2025) के लिए भी 2025 का साल चुनावी साल है। इस साल यहां भी विधानसभा चुनाव (Bihar Election) करवाए जाने हैं। हालांकि दोनों ही राज्यों में अभी चुनाव की तारीख का ऐलान नहीं किया गया है। इस बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने प्रगति यात्रा (Pragati Yatra) की शुरुआत कर दी है। इस दौरान उन्होंने बिहार के पूर्व सीएम और राजद (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के ऑफर पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि वे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में ही रहेंगे। उन्होंने कहा कि हम 2 बार गलती से उन लोगों के साथ चले गए थे, लेकिन अब उनको छोड़कर इधर आ गए हैं। अब पुराने साथियों के साथ ही हैं।

 

सीएम नीतीश कुमार ने बोला हमला, कहा- राजद नेताओं ने बिहार के लिए कुछ नहीं किया

नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने राजद नेताओं पर हमला बोलते हुए कहा कि उन लोगों ने बिहार के लिए कुछ नहीं किया। महिलाओं के लिए भी कोई काम नहीं किया। उन्होंने पूछा कि क्या उनके शासन में शाम होने के बाद कोई घर से निकलता था ? 2005 के बाद हम लोगों ने काफी काम किया। सबके विकास के लिए काम किया। हम लोगों ने हिन्दू-मुस्लिम, अगड़ा-पिछड़ा, दलित-महादलित समेत सभी वर्गों के काम किया।

 

लालू-राबड़ी के शासन की दिलाई याद, महिलाओं की स्थिति पर की बात

सीएम नीतीश कुमार ने पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव-राबड़ी देवी (Rabadi Devi) के राज की याद दिलाते हुए कहा कि पहले महिलाओं की स्थिति क्या थी सभी जानते हैं। शाम में लोग घर से बाहर नहीं निकलते थे। उन लोगों ने महिलाओं के उत्थान के लिए कोई काम नहीं किया। जबसे हम लोगों की सरकार आई, महिलाओं के उत्थान के लिए कई कार्य किए गए। इसकी वजह से आज काफी बदलाव देखने को मिल रहा है।

 

नीतीश कुमार बोले- जीविका ने बदली महिलाओं की स्थिति

उन्होंने आगे कहा कि हम लोगों ने स्वयं सहायता समूहों का गठन किया, उसे 'जीविका' (Jeevika) नाम दिया। जीविका समूह से जुड़ने वाली महिलाओं की स्थिति में काफी बदलाव आया है। आज जीविका दीदीयां कितना अच्छा काम कर रही हैं। बिहार में जीविका अच्छा काम करने लगी, तो उस समय की केंद्र सरकार ने इसकी सराहना की और उसी की तर्ज पर 'आजीविका' नाम देकर पूरे देश में इसे चलाया।

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
11%
No
89%

Talk to us?