
Assam News : असम सरकार का बड़ा फैसला, रेस्टोरेंट, होटल और सार्वजनिक जगहों पर गोमांस बैन
-
Renuka
- December 5, 2024
Himanta Biswa Sarma : असम में अब बीफ पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। राज्य के होटल, रेस्टोरेंट और सार्वजनिक स्थानों पर अब बीफ न तो परोसा जाएगा और न ही इसे खाया जा सकेगा। इसका मतलब यह है कि अब शादी, पार्टी या किसी अन्य आयोजन में भी बीफ परोसने की अनुमति नहीं होगी।
असम सरकार का बड़ा फैसला
असम सरकार ने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। अब पूरे राज्य में बीफ पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। मुख्यमंत्री ने इस फैसले की जानकारी X पर साझा करते हुए बताया कि अब किसी भी होटल, रेस्टोरेंट या सार्वजनिक स्थान पर बीफ परोसने की अनुमति नहीं होगी।
बीफ पर अब तक क्या था कानून
अब तक असम में बीफ खाने और परोसने पर कोई सख्त प्रतिबंध नहीं था। हालांकि, 2021 में असम सरकार ने असम कैटल प्रिजर्वेशन एक्ट लागू किया था, जिसके तहत कुछ क्षेत्रों में बीफ की बिक्री और स्लॉटर हाउस पर प्रतिबंध लगाया गया। यह कानून खासतौर पर उन इलाकों में लागू होता है, जहां हिंदू, सिख और जैन समुदाय बहुसंख्यक हैं। इसके अलावा, मंदिरों और सत्रों (वैष्णव मठ) के पांच किलोमीटर के दायरे में भी बीफ पर पाबंदी थी।
कहां-कहां बैन गोमांस
बता दें कि सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने घोषणा की है कि असम में होटल, रेस्टोरेंट और किसी भी सार्वजनिक स्थल पर अब बीफ न तो परोसा जाएगा और न ही इसे खाया जा सकेगा। हालांकि, घर के अंदर यदि कोई बीफ खाना चाहता है, तो उसे इस पर कोई रोक नहीं होगी। इस नए कानून के लागू होने के बाद, राज्य भर में बीफ पर प्रतिबंध लागू कर दिया जाएगा, जिससे इन स्थानों पर इसकी बिक्री और सेवन पूरी तरह से प्रतिबंधित हो जाएगा।
अब कोई नहीं खा पाएगा- बीफ
सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने घोषणा की है कि- असम में अब किसी भी होटल या रेस्टोरेंट में गोमांस परोसा नहीं जाएगा और न ही इसे किसी सार्वजनिक समारोह या स्थान पर खाने की अनुमति होगी। उन्होंने कहा कि इस फैसले के तहत राज्यभर में गोमांस की खपत को पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा। पहले उनका निर्णय मंदिरों के पास गोमांस खाने पर रोक लगाने का था, लेकिन अब इसे पूरे राज्य में लागू किया गया है, जिसका मतलब है कि अब इसे किसी भी समुदाय में नहीं खाया जा सकेगा।
क्या भारतीय खाते हैं बीफ
नेशनल सैम्पल सर्वे की 2011-12 की रिपोर्ट के अनुसार भारत में लगभग आठ करोड़ लोग बीफ का सेवन करते हैं, जो देश की कुल आबादी का करीब 7.5 प्रतिशत है। वहीं सबसे ज्यादा बीफ मुस्लिम समुदाय में खाया जाता है। लगभग 6.34 करोड़ मुस्लिम बीफ खाते हैं. वहीं, 65 लाख ईसाई बीफ खाते हैं. जबकि 1.26 करोड़ हिंदू भी ऐसे हैं जो बीफ खाते हैं।
वहीं बीफ की खपत में मेघालय सबसे आगे है, जहां की लगभग 81 प्रतिशत आबादी बीफ का सेवन करती है। इसके बाद लक्षद्वीप आता है, जहां 77 प्रतिशत लोग बीफ खाते हैं। अन्य राज्यों में, नागालैंड में 58 प्रतिशत, सिक्किम में 31 प्रतिशत, जम्मू-कश्मीर में 30 प्रतिशत, केरल और अरुणाचल प्रदेश में 25-25 प्रतिशत, मणिपुर में 24 प्रतिशत, मिजोरम में 23 प्रतिशत, और असम में 22 प्रतिशत लोग बीफ खाते हैं।
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (902)
- अपराध (94)
- मनोरंजन (250)
- शहर और राज्य (311)
- दुनिया (395)
- खेल (260)
- धर्म - कर्म (427)
- व्यवसाय (141)
- राजनीति (503)
- हेल्थ (147)
- महिला जगत (45)
- राजस्थान (280)
- हरियाणा (49)
- मध्य प्रदेश (37)
- उत्तर प्रदेश (154)
- दिल्ली (185)
- महाराष्ट्र (100)
- बिहार (60)
- टेक्नोलॉजी (142)
- न्यूज़ (71)
- मौसम (67)
- शिक्षा (90)
- नुस्खे (60)
- राशिफल (233)
- वीडियो (789)
- पंजाब (16)
- ट्रैवल (12)
- अन्य (24)
- जम्मू कश्मीर (3)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..