
राष्ट्रपति मुर्मू ने राज्यसभा में जोड़े चार अनुभवी चेहरे, जानिए कौन ?
-
Renuka
- July 13, 2025
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने हाल ही में राज्यसभा (Rajya Sabha) के लिए चार सदस्यों को मनोनित किया है। बता दें कि ये चारों सदस्य अपने-अपने क्षेत्रों में विशिष्ट पहचान और विशेषज्ञता भी रखते हैं। जानकारी के मुताबिक- राज्यसभा मनोनीत (Rajya Sabha Nominations) सदस्यों में उज्ज्वल निकम (Ujjwal Nikam), हर्षवर्धन श्रृंगला (Harshvardhan Shringla), डॉ. मीनाक्षी जैन (Dr. Meenakshi Jain) और सी. सदानंदन मास्टर (C. Sadanandan Master) के नाम शामिल हैं। वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) की ओर से चुने गए ये राज्यसभा मनोनीत (Rajya Sabha Nominations) सदस्य न केवल अपने क्षेत्रों में अनुभवी है, बल्कि भारतीय लोकतंत्र (Indian Constitution) को और मजबूत करने की दिशा में भी योगदान देने की संभावना जताई गई है। बता दें कि उज्ज्वल निकम एक प्रसिद्ध क्रिमिनल लॉयर हैं, जिन्होंने 26/11 जैसे गंभीर मामलों में अभियोजन की भूमिका निभाई है। इसी के साथ हर्षवर्धन श्रृंगला पूर्व विदेश सचिव रह चुके हैं और अंतरराष्ट्रीय कूटनीति में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है। जानकारी के अनुसार- इतिहासकार डॉ. मीनाक्षी जैन (Dr. Meenakshi Jain) ने भारतीय इतिहास को लेकर समाज में नई दृष्टि उत्पन्न की है, जबकि सी. सदानंदन मास्टर (C. Sadanandan Master) शिक्षा और सामाजिक कार्य में वर्षों से सक्रिय हैं और राजनीतिक हिंसा के शिकार भी रह चुके हैं।
बता दें कि इन चारों राज्यसभा मनोनीत (Rajya Sabha Nominations) सदस्यों का चयन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय संविधान (Indian Constitution) के अनुच्छेद- 80 (Article 80 ) के तहत किया है, जो उन्हें विशेष क्षेत्रों के विशेषज्ञों को राज्यसभा (Rajya Sabha) में स्थान देने का अधिकार देता है। वहीं राज्यसभा मनोनीत (Rajya Sabha Nominations) सदस्य आम चुनावों के बजाय अनुभव और योगदान के आधार पर चुने जाते हैं, जिससे संसद में विविधता और गहराई आती है। बताया जा रहा है कि- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का यह कदम न केवल संवैधानिक प्रक्रिया का अनुपालन है, बल्कि एक दृष्टि भी है कि राज्यसभा (Rajya Sabha) में विशेषज्ञता और अनुभव को स्थान दिया जाए। जानकारों का कहना है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) द्वारा नियुक्त ये राज्यसभा मनोनीत सदस्य देश की नीति-निर्माण प्रक्रिया में सार्थक योगदान देंगे।

ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1721)
- अपराध (131)
- मनोरंजन (282)
- शहर और राज्य (335)
- दुनिया (720)
- खेल (347)
- धर्म - कर्म (532)
- व्यवसाय (165)
- राजनीति (536)
- हेल्थ (165)
- महिला जगत (48)
- राजस्थान (414)
- हरियाणा (53)
- मध्य प्रदेश (53)
- उत्तर प्रदेश (189)
- दिल्ली (215)
- महाराष्ट्र (137)
- बिहार (114)
- टेक्नोलॉजी (166)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (89)
- शिक्षा (106)
- नुस्खे (70)
- राशिफल (318)
- वीडियो (1028)
- पंजाब (30)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (67)
- उत्तराखंड (1)
- तेलंगाना (0)
- छत्तीसगढ (0)
- गुजरात (2)
- हिमाचल प्रदेश (0)
- पश्चिम बंगाल (1)
- असम (0)
- केरल (1)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..