
Arvind Kejriwal on Yamuna Water Row : यमुना जल पर तेज हुई सियासी रार, केजरीवाल की दो टूक- दिल्लीवालों को नहीं पीने दूंगा जहरीला पानी
-
Neha
- January 30, 2025
Arvind Kejriwal on Yamuna Water Row : दिल्ली विधानसभा चुनाव की सियासी लड़ाई यमुना (Yamuna Water Row) के पानी को लेकर दिनोंदिन तेज होती जा रही है। आम आदमी पार्टी (Aam Admi Party) और बीजेपी (BJP) के बीच इस मुद्दे को लेकर जमकर घमासान जारी है। वहीं कांग्रेस भी इस मुद्दे पर आम आदमी पार्टी को निशाने पर ले रही है। वहीं अब इस मामले पर आज आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal on Yamuna Water Row) सहित अन्य पार्टी नेताओं ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Former CM Arvind Kejriwal) ने बीजेपी पर निशाना साधा। साथ ही बीजेपी नेता अमित शाह, नायब सिंह सैनी और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को यमुना का पानी (Yamuna Water) पीने के लिए भेजने की बात कही।
ये भी पढ़ें- दिल्ली में तेज हुई कुर्सी की जंग, भाजपा के स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ ने अरविंद केजरीवाल को दी सीधी चुनौती
केजरीवाल (Arvind Kejriwal on Yamuna Water Row) बोले- सीएम नायब सिंह सैनी को कई बार किए फोन
केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली (Delhi) में हरियाणा (Hariyana) से यमुना के जरिए और यूपी से गंगा के जरिए पानी आता है। यमुना के जरिए हरियाणा से आने वाला पानी पिछले कुछ दिनों से जहरीला (Poisonous Water) है। इसका स्तर 7 पीपीएम तक पहुंच गया है। इससे मौत तक हो सकती है। ऐसे में मजबूरी में हमें आमजन के हितों को ध्यान में रखते हुए यह मुद्दा (Arvind Kejriwal on Yamuna Water Row) उठाना पड़ा। केजरीवाल यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि जब यह स्तर बढ़ रहा था, तो आतिशी (Atishi) ने हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) को कई बार फोन कर अमोनिया के स्तर को नियंत्रित करने के लिए कहा। नायब सिंह सैनी ने भी 3 बार इस मामले में ((Poisonous Water)) कुछ करने का आश्वासन दिया, लेकिन कुछ नहीं हुआ और बाद में आतिशी के फोन उठाने भी बंद कर दिए गए। लेकिन अब जब यमुना के जल में प्रदूषण (Arvind Kejriwal on Yamuna Water Row) का स्तर बढ़कर 7 तक आ पहुंचा है, तब आतिशी को सबके सामने आकर यह बोलना पड़ा।
ये भी पढ़ें- हरियाणा में महिलाओं को कब मिलेंगे 2100 रुपये? CM नायब सिंह सैनी ने दिया जवाब
अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal on Yamuna Water Row) बोले- मैं धमकी से डरने वाला नहीं
केजरीवाल ने कहा कि ट्रीटमेंट प्लांट (Arvind Kejriwal on Yamuna Water Row) में पानी में क्लोरीन मिलाया जाता है। ऐसे में पानी में पहले से मौजूद अमोनिया और ट्रीटमेंट प्लांट में मिलाया गया क्लोरीन का कॉम्बिनेशन जानलेवा होता है। ऐसे में अगर यह पानी जनता पीती, तो पता नहीं क्या हो जाता। केजरीवाल (Arvind Kejriwal on Yamuna Water Row) ने कहा कि मैं धमकी से नहीं डरने वाला नहीं हूं। नोटिस कितना भी दिला दें, मैं जब तक जिंदा हूं दिल्ली वालों (Delhiites) को जहरीला पानी (Poisonous Water) नहीं पीने दूंगा।
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (677)
- अपराध (68)
- मनोरंजन (226)
- शहर और राज्य (254)
- दुनिया (258)
- खेल (209)
- धर्म - कर्म (326)
- व्यवसाय (105)
- राजनीति (375)
- हेल्थ (107)
- महिला जगत (33)
- राजस्थान (208)
- हरियाणा (42)
- मध्य प्रदेश (26)
- उत्तर प्रदेश (130)
- दिल्ली (154)
- महाराष्ट्र (83)
- बिहार (40)
- टेक्नोलॉजी (129)
- न्यूज़ (63)
- मौसम (53)
- शिक्षा (61)
- नुस्खे (31)
- राशिफल (171)
- वीडियो (516)
- पंजाब (12)
- ट्रैवल (5)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..