Dark Mode
  • day 00 month 0000
बिपाशा के बाद मृणाल ठाकुर का अनुष्का शर्मा पर कमेंट- ‘वो काम नहीं कर रहीं, मैं कर रही

बिपाशा के बाद मृणाल ठाकुर का अनुष्का शर्मा पर कमेंट- ‘वो काम नहीं कर रहीं, मैं कर रही

बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में दिए गए इंटरव्यू में उनका बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने साफ कहा कि उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में रिजेक्ट की थीं और अगर वो फिल्म करतीं तो शायद खुद को खो देतीं। मृणाल ने आगे कहा- "वो एक्ट्रेस अब काम नहीं कर रहीं, लेकिन मैं कर रही हूं।" इस बयान को यूजर्स अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) से जोड़कर देख रहे हैं। अब लोगों का कहना है कि ये बयान मृणाल ने अनुष्का को टारगेट करते हुए दिया है।

 

मृणाल ठाकुर का कमेंट सामने आते ही लोग उन्हें ट्रोल करने लगे। यह पहली बार नहीं है जब मृणाल विवादों में आई हों। इससे पहले उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने बिपाशा बसु (Bipasha Basu) को ‘मैनली’ कहा था। उस बयान पर माफी मांगने के बाद अब उनका नया कमेंट उन्हें फिर विवादों में ले आया है।

 

मृणाल ठाकुर का बयान क्यों हुआ वायरल?

 

जानकारी के मुताबिक जब एक इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि कौन-सी सुपरहिट फिल्में उन्होंने छोड़ीं तो मृणाल ठाकुर ने कहा- "बहुत सारी फिल्में थीं जिन्हें मैंने करने से मना कर दिया। सच कहूं तो मैं उस वक्त तैयार नहीं थी। वो फिल्में सुपरहिट हुईं और उनकी हीरोइन को सक्सेस भी मिली। लेकिन अब वो एक्ट्रेस काम नहीं कर रही, जबकि मैं कर रही हूं। मेरे लिए यही जीत है।"

यूजर्स का मानना है कि ये फिल्म सलमान खान की सुल्तान थी, जिसमें अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने दमदार रोल निभाया था। इस वजह से अब सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि मृणाल का ये कमेंट सीधे अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) पर था।

 

बिपाशा बसु के बाद नया विवाद

 

बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) का विवाद अभी शांत ही नहीं हुआ था कि अब नया मामला सामने आ गया है। ट्रोलर्स कह रहे हैं कि बिपाशा के बाद मृणाल ठाकुर ने अब बड़ी एक्ट्रेस का मजाक उड़ाया है। Reddit और ट्विटर पर लोग लगातार लिख रहे हैं कि दूसरों को नीचा दिखाकर खुद को बड़ा बताना सही नहीं है।

 

बिपाशा के बाद मृणाल ठाकुर का अनुष्का शर्मा पर कमेंट- ‘वो काम नहीं कर रहीं, मैं कर रही

 

सोशल मीडिया पर मृणाल पर गुस्सा

 

यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा- “अगर ये अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) की बात कर रही हैं तो बहुत गलत है। दूसरों को नीचा दिखाकर खुद को ऊपर बताना गलत है।” कुछ लोगों ने उन्हें “मीन गर्ल” तक कह दिया। वहीं अनुष्का के फैंस लगातार कह रहे हैं कि मृणाल को बॉलीवुड एक्ट्रेस विवाद से बचना चाहिए और ग्राउंडेड रहना चाहिए।

 

वर्कफ्रंट और करियर

 

मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) को हाल ही में सन ऑफ सरदार 2 में देखा गया था। इसके अलावा वो साउथ स्टार धनुष के साथ अपने रिलेशन और फिल्मों को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। वहीं अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं और आखिरी बार उन्हें चकदा एक्सप्रेस की शूटिंग करते देखा गया था।

 

 

ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करे: The India Moves

 

Frequently Asked Questions 

 

Q1. मृणाल ठाकुर ने अनुष्का शर्मा के बारे में क्या कहा?
Ans. मृणाल ने बिना नाम लिए कहा कि “वो एक्ट्रेस अब काम नहीं कर रहीं, लेकिन मैं कर रही हूं।” यूजर्स इसे अनुष्का शर्मा से जोड़ रहे हैं।

 

Q2. बिपाशा बसु ने पहले क्या बयान दिया था?
Ans. बिपाशा बसु ने नाम लिए बिना मृणाल के पुराने इंटरव्यू पर रिएक्ट किया था, जिसमें मृणाल ने उन्हें “मैनली” कहा था। बाद में मृणाल ने माफी मांगी थी।

 

Q3. क्या मृणाल ठाकुर और अनुष्का शर्मा के बीच कोई विवाद है?
Ans. ऑफिशियल तौर पर कोई सीधा विवाद नहीं है, लेकिन मृणाल के इस बयान को लोग अनुष्का शर्मा पर तंज मान रहे हैं।

 

Q4. मृणाल ठाकुर की लेटेस्ट फिल्म कौन-सी है?
Ans. उन्हें हाल ही में सन ऑफ सरदार 2 में देखा गया था और वो कई नए प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं।

 

Q5. क्या यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है?
Ans. हां, इंटरव्यू का वीडियो Reddit और ट्विटर पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसको लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस विवाद छिड़ गया है।

 

Comment / Reply From
You May Also Like

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
11%
No
89%

Talk to us?