
Aaj ka Rashifal, 14 January 2025 : 14 जनवरी को सूर्य करेंगे मकर में गोचर, प्रीति-विष्कुम्भ योग से 3 राशियों की लाइफ में बढ़ेगा प्यार
-
Anjali
- January 14, 2025
Aaj ka Rashifal, 14 January 2025 : हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि आज का राशिफल कैसा होगा। दैनिक राशिफल हर दिन का घटनाओं का फलित होता है। किस राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है।
मेष (Aries)
आज का मेष राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन आपके परिवार में काफी समय से कोई विवाद चल रहा था तो आज किसी महान व्यक्ति के हस्तक्षेप से पारिवारिक विवाद सुलझेगा और आपकी रचनात्मक क्षमता में वृद्धि होगी।आज अपने दिल और दिमाग दोनों की बात सुनकर फैसला लें। संतान को देख मन में प्रसन्नता रहेगी।
उत्तरायण - मेष राशि के जातकों में ऊर्जा और उत्साह की वृद्धि हो सकती है। यह करियर में उन्नति और व्यक्तिगत परियोजनाओं के लिए एक बेहतरीन अवधि है।
वृषभ (Taurus)
आज का वृष राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज शाम आप दोस्तों के साथ मनोरंजन के कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे। आज आप अपने जीवन साथी के साथ कुछ आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी भी कर सकते हैं। आज आपको त्रिकोणीय व्यापारिक साझेदारियों और संबंधों से लाभ होगा।
उत्तरायण - वृषभ राशि के जातकों को वित्तीय मामलों में स्थिरता का अनुभव हो सकता है। निवेश और दीर्घकालिक योजना बनाने के लिए यह अनुकूल समय है।
ये भी पढ़ें - प्यार के मामले में दूसरों से काफी अलग होते हैं I लेटर वाले लोग, जानें इनके व्यक्तित्व से जुड़ी दिलचस्प बातें
मिथुन (Gemini)
आज का मिथुन राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन मानसिक रूप से परेशान रहने के बावजूद आप जो भी काम करेंगे उसे पूरी हिम्मत से करेंगे और उसमें आपको सफलता मिलेगी। आज कार्यक्षेत्र और परिवार में भी आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा, ऐसे में आप एक विजेता बनकर उभरेंगे। परीक्षा में सफलता पाने के लिए छात्रों को अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है।
उत्तरायण - मिथुन राशि वालों के लिए उत्तरायण संचार के अवसर और बौद्धिक विकास लेकर आ सकता है।
कर्क (Cancer)
आज का कर्क राशिफल बताता है कि इस राशि के आज जातक आर्थिक संसाधनों पर ध्यान देने की जरूरत है, तभी आपका वाहन पटरी पर सुचारू रूप से चलेगा। आपको दूसरे लोगों के कार्यों पर बहुत अधिक समय और बहुत अधिक ऊर्जा बर्बाद करने की ज़रूरत नहीं है क्योंकि ऐसे लोग एक के बाद एक मांग करते रहेंगे। सामाजिक और धार्मिक कार्यों में आपका महत्व बढ़ेगा। आपके आत्मबल में वृद्धि होगी।
उत्तरायण - कर्क राशि के जातकों को यह अवधि भावनात्मक रूप से उत्साहवर्धक लग सकती है।
सिंह (Leo)
सूर्य देव आपके छठे स्थान पर गोचर करेंगे। जन्म कुंडली में यह स्थान मित्र और शत्रु का होता है। इस स्थान पर सूर्य के गोचर से मित्रों के साथ आपको तालमेल बनाकर रखना होगा। साथ ही आपको शत्रु पक्ष से बचकर रहने की जरूरत है। लिहाजा सूर्य के अशुभ फलों से बचने के लिए मंदिर में बाजरा दान करें।
उत्तरायण - उत्तरायण के दौरान सिंह राशि के जातकों को रचनात्मक प्रेरणा मिलने की संभावना है।
ये भी पढ़ें - जयपुर की पतंगबाजी में पौराणिक और आधुनिक स्वरूप का मिश्रण, यहां जानें कितने प्रकार की होती है पतंगें
कन्या (Virgo)
सूर्य देव आपके पांचवें स्थान पर गोचर करेंगे। जन्म कुंडली में यह स्थान विद्या, गुरु, विवेक, संतान और जीवन में रोमांस से संबंध रखता है। सूर्य के इस गोचर से आपको इस दौरान अपने गुरु से बनाकर रखनी चाहिए। साथ ही इस दौरान आप रोमांस के मामले में कुछ पिछड़ सकते हैं। लिहाजा सूर्य के अशुभ फलों से बचने के लिए रोज सुबह सूर्य को नमस्कार करें।
उत्तरायण - कन्या राशि वालों को करियर और प्रतिष्ठा में उन्नति देखने को मिल सकती है।
तुला (Libra)
सूर्य देव आपके चौथे स्थान पर गोचर करेंगे। जन्म कुंडली में यह स्थान माता, भूमिभवन और वाहन के सुख से संबंध रखता है। सूर्य के इस गोचर से 12 फरवरी तक आपको अपने कार्यों में माता से पूरा सहयोग मिलेगा। आपको भूमि भवन और वाहन का सुख मिलने की भी पूरी उम्मीद है।
उत्तरायण - तुला राशि वालों के लिए उत्तरायण विस्तार और रोमांच के अवसर लेकर आ सकता है।
वृश्चिक (Scorpio)
सूर्य देव आपके तीसरे स्थान पर गोचर करेंगे। जन्म कुंडली में यह स्थान भाईबहन और आपकी अभिव्यक्ति से संबंध रखता है। सूर्य के इस गोचर से आपको भाईबहनों से उम्मीद के अनुसार सहयोग नहीं मिल पाएगा। साथ ही आप अपनी बात को दूसरे के सामने अच्छे से एक्सप्रेस नहीं कर पाएंगे।
उत्तरायण - वृश्चिक राशि वालों को गहन आत्मनिरीक्षण का सामना करना पड़ सकता है।
धनु (Sagittarius)
सूर्य देव आपके दूसरे स्थान पर गोचर करेंगे। जन्म कुंडली में यह स्थान धन से संबंध रखता है। सूर्य के इस गोचर से आपको अचानक धन लाभ हो होगा। साथ ही आपके सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। लिहाजा सूर्य के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए मंदिर में नारियल का तेल या कच्चे नारियल का दान करें।
उत्तरायण - धनु राशि के जातक उत्तरायण के दौरान साझेदारी और सहयोग के प्रति आकर्षित हो सकते हैं।
मकर (Capricorn)
सूर्य देव आपके पहले स्थान यानि लग्न स्थान पर गोचर करेंगे। जन्म कुंडली में यह स्थान व्यक्ति का अपना स्थान होता है। इस स्थान पर सूर्य के गोचर से समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। आपके पास पैसों की लगातार आवक बनी रहेगी। साथ ही आपकी संतान को भी न्यायालय संबंधी कार्यों से भरपूर लाभ मिलेगा।
उत्तरायण - मकर राशि के जातकों को अपने पेशेवर जीवन में प्रगति देखने को मिल सकती है।
कुंभ (Aquarius)
सूर्य देव आपके बारहवें स्थान पर गोचर करेंगे। जन्म कुंडली में यह स्थान शैय्या सुख और व्यय से संबंध रखता है। सूर्य के इस गोचर से आपको शैय्या सुख की प्राप्ति तो होगी, लेकिन साथ ही आपके खर्चो में भी बढ़ोतरी होगी। लिहाजा आगली संक्रांति तक सूर्य के अशुभ प्रभावों से बचने के लिए धार्मिक कार्यों में अपना सहयोग दें।
उत्तरायण - कुंभ राशि के जातकों को उत्तरायण के दौरान नवाचार और सफलता का अनुभव हो सकता है।
मीन (Pisces)
सूर्य देव आपके ग्यारहवें स्थान पर गोचर करेंगे। जन्म कुंडली में यह स्थान आमदनी और कामना पूर्ति से संबंध रखता है। सूर्य के इस गोचर से आपकी अच्छी आमदनी होगी। आपको आमदनी के नये स्रोत भी मिलेंगे। साथ ही आपकी जो भी इच्छा होगी, वो जरूर पूरी होगी। लिहाजा इस दौरान सूर्य के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए मंदिर में मूली का दान करें।
उत्तरायण - राशि के जातकों को चिंतन और उपचार का दौर देखने को मिल सकता है।
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (748)
- अपराध (72)
- मनोरंजन (240)
- शहर और राज्य (294)
- दुनिया (304)
- खेल (226)
- धर्म - कर्म (362)
- व्यवसाय (120)
- राजनीति (432)
- हेल्थ (131)
- महिला जगत (42)
- राजस्थान (237)
- हरियाणा (48)
- मध्य प्रदेश (30)
- उत्तर प्रदेश (140)
- दिल्ली (168)
- महाराष्ट्र (91)
- बिहार (50)
- टेक्नोलॉजी (135)
- न्यूज़ (68)
- मौसम (60)
- शिक्षा (81)
- नुस्खे (42)
- राशिफल (194)
- वीडियो (609)
- पंजाब (13)
- ट्रैवल (9)
- अन्य (15)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..