Dark Mode
  • day 00 month 0000
मुख्यमंत्री महिला सम्मान राशि और संजीवनी योजना का रजिस्ट्रेशन आज से, आप कार्यकर्त्ता जायेगे घर-घर

मुख्यमंत्री महिला सम्मान राशि और संजीवनी योजना का रजिस्ट्रेशन आज से, आप कार्यकर्त्ता जायेगे घर-घर

दिल्ली सरकार द्वारा घोषित मुख्यमंत्री महिला सम्मान राशि और संजीवनी योजना के लिए सोमवार से रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए है । आप के कार्यकर्ता घर-घर जाकर इसके पात्र लाभार्थियों का रजिस्ट्रेशन कर रहे है। पहले दिन आप संयोजक अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और मुख्यमंत्री आतिशी दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में जाकर इस अभियान की शुरुआत करेंगे। इसके बाद आप कार्यकर्ता घर-घर जाकर दोनों योजनाओं के लिए रजिस्ट्रेशन करेंगे।

 

आर्थिक रूप से होंगी महिलाएं मजबूत

रविवार को पार्टी कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हाल ही में हमने महिला सम्मान योजना की घोषणा की थी। इसमें पात्र महिलाओं के बैंक खाते में हर महीने 2100 रुपये आएंगे। इससे महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनेंगी। साथ ही लड़कियों को उच्च शिक्षा में भी मदद मिलेगी। गृहणियों को 2100 रुपये से घर का खर्च चलाने में मदद मिलेगी।

 

केजरीवाल ने बताया कैसे मिलेगा लाभ

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि योजना की घोषणा के बाद लोग फोन करके पूछ रहे हैं कि रजिस्ट्रेशन कब शुरू होगा। इन सभी का इंतजार खत्म होने वाला है। सोमवार से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसके लिए कतार में लगने की जरूरत नहीं है। आप कार्यकर्ता लोगों के घर पहुंचेंगे। इसके लिए पार्टी ने दिल्ली के हर इलाके में बड़ी संख्या में टीमें तैनात की हैं। जो भी रजिस्टर्ड होगा, उसे अपना कार्ड अपने पास रखना होगा। सरकार बनते ही लोगों के खातों में पैसे आने शुरू हो जाएंगे।

 

संजीवनी योजना में भी सरकार का खर्च

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि संजीवनी योजना के तहत 60 साल से ऊपर के सभी बुजुर्गों के इलाज का खर्च दिल्ली सरकार उठाएगी। इलाज चाहे सरकारी हो या निजी अस्पताल में, व्यक्ति अमीर हो या गरीब। आज तक किसी सरकार ने मध्यम वर्ग के लिए कुछ नहीं किया। मध्यम वर्ग की कोई सुध नहीं ले रहा। अब आप सरकार बुजुर्गों का इलाज कराएगी। लोगों को भी इस योजना का बेसब्री से इंतजार है। इसका रजिस्ट्रेशन भी सोमवार से शुरू हो जाएगा। इसके लिए भी आप कार्यकर्ताओं की टीमें घर-घर पहुंचेंगी। मतदाताओं को मिलेगा लाभ, करीब 50 लाख होंगे लाभार्थी

 

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जब आप की टीम घर आएगी तो वोटर कार्ड तैयार रखना होगा। इसके साथ ही चुनाव आयोग की वेबसाइट पर जाकर चेक करना होगा कि उनका वोट रद्द हुआ है या नहीं। अगर वोट कट गया है तो घर पहुंचने वाली टीम वोट भी जोड़ देगी। केजरीवाल के मुताबिक, सोमवार को वह खुद, मनीष सिसोदिया और आतिशी कुछ इलाकों में जाकर लोगों का हाथ से रजिस्ट्रेशन करेंगे। इसके बाद पूरी दिल्ली में इन योजनाओं का रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा। केजरीवाल ने माना कि महिला सम्मान योजना का लाभ 35-40 लाख महिलाओं को मिल सकता है। जबकि संजीवनी योजना के तहत 10-15 लाख बुजुर्गों को लाभ मिल सकता है।


महिला सम्मान राशि के लिए पात्रता

 

  • दिल्ली की निवासी और मतदाता, 18 वर्ष से अधिक उम्र की होनी चाहिए।
  • वर्तमान या पूर्व में कोई स्थायी सरकारी कर्मचारी नहीं होना चाहिए।
  • वर्तमान या पूर्व सांसद, विधायक, पार्षद इस योजना से बाहर हैं।
  • पिछले वित्तीय वर्ष में आयकर का भुगतान करने वाली महिलाएं भी पात्र नहीं होंगी।
  • दिल्ली सरकार की कोई भी पेंशन योजना, जैसे वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांगता पेंशन पाने वाली महिलाएं भी पात्र नहीं होंगी।

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
10%
No
90%

Talk to us?