Dark Mode
  • Monday 31 March 2025 16:29:53
Diwali 2024 Shubh Muhurat : दिवाली पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त

Diwali 2024 Shubh Muhurat : दिवाली पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त

Diwali 2024 Shubh Muhurat: दिवाली की तैयारी शुरू हो चुकी है बाजार सज चुके है। दिवाली से पहले 24 अक्टूबर को गुरु पुष्य योग रहेगा इस योग में प्रॉपर्टी, ज्वैलरी, गाड़ियों से लेकर इलेक्ट्रॉनिक सामान तक खरीदना शुभ होता है। ज्योतिषाचार्य के अनुसार दीपावली पर्व के अवसर पर नया सामान खरीदना लाभदायक रहेगा। अगर आप गाड़ी, घर, सोना खरीद रहे है या बुक कर रहे है तो शुभ मुहूर्त में खरीदारी करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

11 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक तिथि, वार और नक्षत्रों से मिलकर सर्वार्थसिद्धि, राजयोग, अमृतसिद्धि और रवियोग के योग बन रहे हैं. इन शुभ योगों से घर में सुख, शांति और समृद्धि बढ़ेगी। इन विशेष योग संयोग में गहने, नई प्रॉपर्टी की खरीद या फ्लैट बुक कराना फायदेमंद रहेगा। साथ ही इस दिन नए कामों की शुरुआत करना भी शुभदायक रहेगा।

 

खरीददारी के लिए दीपावली तक मुहूर्त (Diwali 2024 Shopping Muhurat) 

डेट (Diwali 2024 Shopping Date) शुभ मुहूर्त (Diwali 2024 Shubh Muhurat)
11 अक्टूबर  सर्वार्थ सिद्धि व रवि योग 
12 अक्टूबर  विजया दशमी
15 अक्टूबर  सर्वार्थ सिद्धि एवं सूर्य योग 
16 अक्टूबर  रवि योग 
17 अक्टूबर  सर्वार्थ सिद्धि योग
18 अक्टूबर  सर्वार्थ सिद्धि योग
21 अक्टूबर  सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग 
22 अक्टूबर  त्रिपुष्कर योग
24 अक्टूबर सर्वार्थ सिद्धि, अमृत सिद्धि योग  व गुरु पुष्य योग
29 अक्टूबर  त्रिपुष्कर योग
30 अक्टूबर  सर्वार्थ सिद्धि योग 
2 नवंबर त्रिपुष्कर योग

 

इस नक्षत्र में आप जो भी चीज खरीदते हैं उससे आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है और आप के पारिवारिक जीवन सुखमय बनता है। 24 अक्टूबर को पुष्य नक्षत्र सुबह 11:45 मिनट से शुरू हो जायेगा और अगले दिन 25 अक्टूबर को दिन में लगभग 12:31 मिनट तक रहेगा। पुष्य नक्षत्र शनि प्रधान होता है, लेकिन इसकी प्रकृति गुरु जैसी होती है. इस दिन स्वर्ण आभूषण, हीरा, देव प्रतिमा, भूमि-भवन, वाहन, फ्रिज, टीवी, वॉशिंग मशीन खरीदना चाहिए।

इसलिए आप गुरुवार 24 अक्टूबर को सुबह 11:45 से लेकर अगले दिन भी दोपहर तक खरीदारी कर सकते है। हालांकि अगर आप जमीन या किसी भी तरह की अचल संपत्ति खरीदना चाहते हैं तो, उसके लिए गुरुवार का दिन ही ज्यादा शुभ माना जाएगा।

 

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
10%
No
90%

Talk to us?