Dark Mode
  • day 00 month 0000
BJP New President :  क्या इस बार BJP की राष्ट्रीय अध्यक्ष होगी कोई महिला ? Vasundhara Raje

BJP New President : क्या इस बार BJP की राष्ट्रीय अध्यक्ष होगी कोई महिला ? Vasundhara Raje

BJP New President :  हरियाणा, महाराष्ट्र और फिर दिल्ली में ऐतिहासिक जीत के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर कयास तेज हो गई है। बीजेपी जल्द ही अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनेगी। वहीं पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ संघ की कसौटी पर कौन सा चेहरा फिट बैठेगा? इसको लेकर कई नामों की चर्चा हो रही है। और इन नामों में भी भाजपा की महिला नेताओं के नाम सामने आ रहे है।


अबकी बार बीजेपी की अध्यक्ष होगी महिला
वहीं राजनीतिक जानकारों का मानना है कि बीजेपी इस बार किसी महिला लिडर को राष्ट्रीय अध्यक्ष की कमान थमाएगी। इसके पिछले भी कई विषयों को ध्यान में रखा जा रहा है। वहीं भाजपा महिल वर्ग को आगे रखती नजर आ रही है। वहीं दिल्ली की बात करे तो, बीजेपी ने 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी की है और एक महिला को सीएम बनाया है, और बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। इसके अलावा 2023 में नारी शक्ति वंदन अधिनियम भी पारित किया गया, जिसका उद्देश्य लोकसभा, राज्य विधानसभाओं और दिल्ली विधानसभा में महिलाओं के लिए कुल सीटों की एक तिहाई सीटें आरक्षित करना है ।

 

ये भी देखें- 

 

इन चेहरों का नाम शामिल
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि- अबकी बार बीजेपी की अध्यक्ष महिला होगी, वहीं उत्तर भारत में तो राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का नाम सामने आ रहा है और दक्षिण भारत से निर्मला सीतारमण के नाम का कयास लगाया जा रहा है। माना जाता है कि वसुंधरा राजे का संघ के साथ बड़ा गहरा संबंध है, वहीं वसुंधरा राजे की मां विजया राजे सिंधिया जनसंस्थापकों में से एक थी। वहीं इन सब को ध्यान में रखकर वसुंधरा राजे को बीजेपी बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है। वहीं सूत्रों का कहना है कि होली के बाद बीजेपी को नया अध्यक्ष मिल जाने की पूरी संभावना है। इस रेस में केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण के नाम की भी अटकलें लगाई जा रही है।


जानकारों का क्या है कहना
वहीं दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में इस बार महिलाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, इसी के साथ इस बार के घोषणा पत्र में भी महिलाओं के लिए कई प्रकार घोषणाएं भी की गई। जानकारों का कहना है कि बीजेपी को करीब 45 साल हो गए है, वहीं इन 45 वर्षों में एक भी महिला अध्यक्ष नहीं बनी है । तो हो सकता है कि इस बार महिला को मौका दिया जाए। इसके साथ ही राजनीतिक जानकरों का कहना है कि- मार्च के महीने में यानी 8 मार्च को महिला दिवस के अवसर पर बीजेपी वसुंधरा राजे को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, इसी के साथ एक कारण यह भी कि इस दिन राजे का जन्मदिन भी है।
वहीं बीजेपी मिशन मोड में एक्शन में है, राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव तो बस एक रिक्त स्थान की पूर्ति को भरना है। असल में बीजेपी का मिशन है चप्पे-चप्पें में भाजपा । ताकि पूरी हो सके मोदी की इच्छा और मोदी पूरी कर सके अपने संघ की इच्छा।

 

ऐसी ही और रोचक जानकारियों के लिए The India Moves पर विजिट करें...

 

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
11%
No
89%

Talk to us?