
फ्रोज़न फूड क्या है, सेहत के लिए कितना सही ?
-
Neha
- March 1, 2025
आज हम बात करेंगे फ्रोजन फूड के बारे में कि ये फ्रोजन फूड आखिर होता क्या है और ऐसे कौन-कौन से फूड है जो फ्रोजन फूड की कैटेगरी में आते हैं। फ्रोजन फूड असल में वे फूड्स हैं जो कि नेचुरली पूरे साल नहीं मिलते। इसलिए इन्हें काफी ठंडे तापमान में स्टोर किया जाता है, ताकि सीजन के अलावा भी इन्हें इस्तेमाल किया जा सके। व्यस्तता के चलते लोग आजकल इंस्टेंट फूड का इस्तेमाल ज्यादा करते हैं। फ्रोजन फूड भी इस श्रेणी में शामिल है, जिसे काटने या छीलने की जरूरत नहीं होती, यह एक पैकेट फूड होता है। खासतौर पर शहरी लोग इस फूड को ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, जैसे कि ब्रोकली, अदरक-लहसुन का पेस्ट, फ्रोजन पकोड़े, मटर जैसी कई अन्य सब्जियां। इसके अलावा रेडी टू ईट वाले फूड्स जैसे फिश करी, पनीर करी, सरसों मसाला करी और आलू चिप्स, ये सभी फ्रोजन फूड्स की कैटेगरी में आते हैं।
आज के समय में जब लोगों के पास वक्त नहीं होता, तो फ्रोजन फूड्स का इस्तेमाल किया जाता है और आजकल इनका इस्तेमाल ज्यादा बढ़ गया है। दरअसल बात यह है कि फ्रोजन फूड्स से खाना बनाने और खाने में समय तो बचता है, लेकिन सेहत के लिए ये नुकसानदेह भी हो सकते हैं।

सेहत के लिए काफी नुकसानदेह होता है फ्रोजन फूड
- फ्रोजन फूड्स में ज्यादा प्रिजर्वेटिव्स का इस्तेमाल किया जाता है और इनमें कई केमिकल्स का भी उपयोग होता है, जो कि गैस और एसिडिटी का कारण बन सकते हैं।
- इनमें सोडियम और शुगर जैसी चीजों की मात्रा भी ज्यादा होती है, जो कि मोटापा बढ़ाती है और शरीर में सूजन को भी ट्रिगर कर सकती है।
- इन फूड्स में पोषक तत्वों की कमी देखी जाती है और ये पेट में इन्फेक्शन का कारण भी बन सकते हैं।
- इन फूड्स में मौजूद ट्रांस फैट्स शरीर में बेड कॉलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाते हैं और गुड कॉलेस्ट्रॉल को घटाते हैं, जो हमारे हार्ट के लिए नुकसानदायक है। इसलिए अपने हार्ट को हेल्दी रखने के लिए फ्रोजन फूड्स खाने से परहेज करें।
- फ्रोजन फूड को फ्रीज करने से पहले कई तरह की प्रक्रिया से गुजारा जाता है, जिसकी वजह से इसमें कुछ विटामिन, जैसे- विटामिन बी और विटामिन सी की कमी हो जाती है।
- CDC के अनुसार फ्रोजन फूड में सोडियम का इस्तेमाल करीब 70% तक अधिक मात्रा में किया जाता है। ऐसे में फ्रोजन फूड का अधिक मात्रा में सेवन करने से आपके शरीर में सोडियम का स्तर बढ़ सकता है। बहुत अधिक सोडियम खाने से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है, जिसकी वजह से स्ट्रोक और हृदय रोग का खतरा बढ़ सकता है।
- फ्रोजन फूड्स में मोनोसोडियम ग्लूटामेट होता है, जिसे MSG भी कहा जाता है। यह तत्व चाइनीज फूड में भी पाया जाता है। एनसीबीआई की स्टडी के मुताबिक एमएसजी का सेवन करने से सिरदर्द, पसीना आना, पेटदर्द जैसी दिक्कतें बार-बार होती हैं। फ्रोजेन फूड के इस्तेमाल से पैदा होने वाली बीमारियों का सामना सिर्फ बड़ी उम्र के लोग ही नहीं, बच्चे भी इस समस्या का सामना करते नज़र आ रहे हैं।
- कई तरह के फ्रोजन फूड में कैलोरी की मात्रा कम होती है। ऐसे में जब आपके शरीर को पर्याप्त रूप से ऊर्जा नहीं मिलती, तो यह आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकती है।

फ्रोजन फूड के हैं अपने फायदे भी
- फ्रोज़न फूड का इस्तेमाल होने से खाने की बर्बादी कम होती है क्योंकि आप केवल उतनी ही मात्रा में फ्रोजन फूड का इस्तेमाल करते हैं, जितनी मात्रा में आपको भोजन की आवश्यकता होती है।
- फ्रोजन फूड को बनाने और स्टोर करने में काफी आसानी होती है इस फूड की सबसे अच्छी बात यह है कि आप इसे एक साथ खरीदकर फ्रीज में स्टोर करके रख सकते हैं और इसे आप अपनी सुविधा के अनुसार इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
- फ्रोजन फूड में किसी तरह का मौसमी प्रतिबंध नहीं होता, क्योंकि आप मार्केट से फ्रोजन फूड के रूप में तरह-तरह की फल और सब्जियों की खरीदारी कर सकते हैं। जहां ताजे फल और सब्जी खरीदने में आपको मौसम या सीजन का इंतजार करना पड़ता है, लेकिन फ्रोजन फूड में इस तरह का कोई झंझट नहीं होता। फ़्रोज़न फूड का उपयोग आप कभी भी कर सकते हैं, इसे आपका समय भी बचता है।
इस्तेमाल से पहले इन बातों का रखें ध्यान
फ्रोजन फूड के फायदे और नुकसानों की जानकारी हमने आपको इस आर्टिकल में दी। अब आप इसका इस्तेमाल करना चाहते हैं, ये आप पर निर्भर करता है। लेकिन जब भी फ्रोजन फूड का इस्तेमाल करें, तो उससे पहले इसे करीब 30 मिनट के लिए बाहर नार्मल टेंप्रेचर पर रख दें। मटर और ब्रोकली जैसी सब्जियों को पहले गर्म पानी में डालकर अच्छे से धो लें, उसके बाद ही इन सब्जियों को इस्तेमाल करें।
पहले से है कोई स्वास्थ्य समस्या तो फ्रोजन फूड से रखें परहेज
बेशक फ्रोजन फूड को बनाना और स्टोर करना आसान है, लेकिन इससे स्वास्थ्य को काफी नुकसान होता है। ऐसे में अगर आप अधिक मात्रा में फ्रोजन फूड अपने आहार में शामिल करते हैं, तो यह आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है। साथ ही अगर आपको किसी तरह की स्वास्थ्य समस्या पहले से है, तो अपने आहार में फ्रोज़न फूड को बिल्कुल शामिल न करें, बल्कि हमेशा ताजा फल और सब्जियों को ही अपनी डाइट में प्राथमिकता दें।
ऐसी ही और रोचक जानकारियों के लिए The India Moves पर विजिट करें...
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1472)
- अपराध (122)
- मनोरंजन (273)
- शहर और राज्य (323)
- दुनिया (576)
- खेल (328)
- धर्म - कर्म (496)
- व्यवसाय (159)
- राजनीति (526)
- हेल्थ (157)
- महिला जगत (46)
- राजस्थान (369)
- हरियाणा (51)
- मध्य प्रदेश (49)
- उत्तर प्रदेश (177)
- दिल्ली (205)
- महाराष्ट्र (112)
- बिहार (84)
- टेक्नोलॉजी (155)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (81)
- शिक्षा (103)
- नुस्खे (66)
- राशिफल (288)
- वीडियो (958)
- पंजाब (24)
- ट्रैवल (14)
- अन्य (28)
- जम्मू कश्मीर (64)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..