Dark Mode
  • Monday 31 March 2025 10:56:00
Diwali 2024:  दिवाली पर 30 साल बाद शनि बनायेगे ये संयोग, खुल जाएगी 6 राशियों की किस्मत

Diwali 2024: दिवाली पर 30 साल बाद शनि बनायेगे ये संयोग, खुल जाएगी 6 राशियों की किस्मत

शनिदेव इस दिवाली के बाद से अपनी मूलत्रिकोण राशि कुंभ में सीधी चाल से चलना आरंभ कर रहे हैं। ज्‍योतिष में शनि का मार्गी होना बहुत ही शुभ और सकारात्‍मक माना जाता है। मार्गी होते ही शनि सक्रिय हो जाते हैं और लोगों के रुके कार्य बनने लगते हैं। शनि के मार्गी होने से श‍श राजयोग के शुभ प्रभाव में जबर्दस्‍त इजाफा होगा। इसका सबसे ज्‍यादा लाभ मेष और कुंभ सहित 6 राशियों को मिलेगा। नए साल में इनके सभी कष्‍ट दूर होंगे और करियर के मामले में ऊंची छलांग लगाएंगे। नई नौकरी के बेहतर ऑफर इनको मिलेंगे और कारोबार में भी मुनाफा कई गुना बढ़ जाएगा। देखें शनि मार्गी से किस-किसको होगा लाभ। 

 

वृषभ राशि (Taurus Sign)

दिवाली के बाद शनि देव द्वारा सीधी चाल चलने के दौरान वृषभ राशि के जातकों को काफी ज्यादा लाभ मिलने वाला है, क्योंकि यह आपकी राशि कर्म भाव पर विचरण कर रहे हैं। इससे आपका कारोबार में अपार सफलता मिलने वाली है। वहीं, शशि योग निर्माण से छात्रों को पढ़ाई और कैरियर के क्षेत्र में सक्सेस मिलने वाला है। विदेश जाने का सपना भी पूरा हो सकता है। लव लाइफ में एक नया मोड़ आएगा, जिससे जीवन में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

 

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

शनि देव का सीधी चाल चलना मिथुन राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी चाल से नवम भाव पर भ्रमण कर रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको भाग्य का साथ मिलेगा। साथ ही जो कार्य आपके काफी समय से अटके हुए थे वो बनेंगे। वहीं कारोबारियों को शादी सीजन में कमाई के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही इस समय नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं इस समय आप देश - विदेश की यात्रा कर सकते हैं। साथ ही आप धार्मिक और मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

 

कर्क राशि (Cancer Sign)

कर्क राशि के जातकों के जीवन में भी दिवाली के बाद हम बदलाव देखने को मिलेंगे। इस दौरान माता-पिता का भरपूर सहयोग और आर्थिक सहायता मिलेगी। इससे तनाव कम होगा, काम के सिलसिले में विदेश यात्रा संभव है। नौकरी तलाश रहे युवाओं को गुड न्यूज़ मिल सकता है। फैमिली में न्यू मेंबर के आगमन की भी संभावना है। कारोबार में अच्छा खासा मुनाफा हो सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

 

तुला राशि (Libra Sign)

तुला राशि के जातकों के लिए भी शनि देव की सीधी चाल लाभदायक सिद्ध होगी। इस दौरान लंबे समय से बीमार चल रहे लोगों को स्वास्थ्य संबंधी शिकायतें दूर हो जाएगी। घर पर मां लक्ष्मी का आगमन होगा, सारी नकारात्मक ऊर्जाएं दूर हो जाएगी। गृह क्लेश खत्म हो जाएगा, जिससे जीवन सुख और शांति से बीतेगा। घर पर मांगलिक कार्यक्रम आयोजन हो सकते हैं, इससे व्यस्तता अधिक रहेगी। कानूनी पचड़ों से छुटकारा मिल जाएगा, आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।

 

मकर राशि (Capricorn Sign)

शनि देव की सीधी चाल मकर राशि के जातकों के लिए भी अच्छा साबित होगा। इस दौरान जीवन में कई बड़े-बड़े बदलाव होंगे, जिससे इसका आनंद दोगुना हो जाएगा। अगर आप नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो यह अच्छा समय हो सकता है। नौकरी पैसा लोगों को तरक्की मिल सकती है। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा, क्योंकि शनि देव दिवाली के बाद आपकी राशि से धन और वाणी स्थान पर मार्गी होने जा रहे हैं।

 

कुंभ राशि (Aquarius)

शनि के कुंभ राशि में मार्गी होने से सबसे ज्यादा लाभ कुंभ राशि के लोगों को मिलेगा। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, वहीं शनि के कुंभ राशि में गोचर से बने शश राजयोग के शुभ प्रभाव में भी वृद्धि होगी। कुंभ राशि वालों का व्यक्तित्व आकर्षक बनेगा। इसके साथ ही आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यापार और व्यवसाय या साझेदारी के क्षेत्र में आर्थिक लाभ हो सकता है। अगर आपको साल के अंत में नौकरी छोड़कर बिजनस आरंभ करना है तो वह भी आप कर सकते हैं। आगे चलकर उसमें आपको बड़ी कामयाबी हासिल होगी।

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
10%
No
90%

Talk to us?