
पढ़िए आज 25 फरवरी 2025 की राजस्थान की प्रमुख 11 खबरें...
-
Neha
- February 25, 2025
पढ़िए आज 25 फरवरी 2025 की राजस्थान की प्रमुख 11 खबरें...
- राजस्थान खाद्य पदार्थ व्यापार संघ के आह्वान पर रायसिंहनगर की अनाज मंडी में सोमवार को कृषि जिंसों की नीलामी नहीं होने से सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। जानकारी के मुताबिक व्यापारी 26 फरवरी तक हड़ताल पर हैं। व्यापारी कृषक कल्याण शुल्क समाप्त करने, मोटे अनाज पर 2.25 प्रति सैकड़ा करने, मंडी शुल्क 1% करने जैसी कई मांगों को लेकर हड़ताल की जा रही है। वहीं हड़ताल के चलते किसानों को फसलें वापस ले जानी पड़ी।
- बूंदी के महात्मा ज्योतिबा फुले विद्यालय का वार्षिकोत्सव और प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित हुआ। समारोह में संस्था निदेशकअब्दुल फरीद ने महात्मा ज्योतिबा फुले मेमोरियल मेधावी छात्र पुरस्कार योजना के तहत प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को 5-5 हजार रुपए का चेक और स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया। वहीं छात्रा जोया अंसारी का उसके माता पिता के साथ शाही सम्मान करते हुए 21000 रुपए का चेक भेंट किया।
- करीब 1 सप्ताह से चला आ रहा नगर पालिका कर्मियों का धरना प्रशासन से सुलह के बाद खत्म हो गया। गजसिंहपुर में नगर पालिकाकर्मी धरना-प्रदर्शन कर रहे थे, जिसके आगे प्रशासन ने घुटने टेक दिए। इस दौरान सहायक प्रशासनिक अधिकारी गोपाल शर्मा ने पीड़ित कर्मचारी से माफी मांगकर और प्रदर्शनकारियों को गले लगाकर विवाद को खत्म किया।
- कोटा पुलिस ने चोर गैंग का पर्दाफाश करते हुए उनके पास से मोटर साइकिलें बरामद की। कोटा पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि कोटा शहर मे लगातर बढ़ती दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं को देखते हुए विशेष टीम गठित की गई। इस टीम ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कोटा शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी किए 4 दोपहिया वाहन बरामद कर लिए।
ये भी पढ़ें- क्षेत्रीय राजभाषा सम्मेलन में बोले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा- हिंदी को बढ़ावा देना हमारी सरकार की मंशा
- खैरथल-तिजारा जिला कलेक्टर किशोर कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को विभिन्न विभागों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। जिला कलेक्टर ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप सभी घोषणाओं का क्रियान्वयन समयबद्ध रूप से किया जाना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही जिला कलेक्टर ने जिले से संबंधित सभी बजट घोषणाओं की भी समीक्षा की।
- पीएम टी.बी. मुक्त भारत अभियान के तहत राजकीय टीबी निवारण केन्द्र में कार्यशाला आयोजित हुई। यहां टीबी रोग के इतिहास, इसके लक्षण, उपचार और रोकथाम के साथ ही अभियान की वर्तमान गतिविधियों के बारे में बताया गया। वर्कशॉप को संबोधित करते हुए नागौर के CMHO डॉ. जुगल किशोर सैनी ने कहा कि पीएम मोदी ने वर्ष 2025 में टी.बी. मुक्त भारत की संकल्पना की है। राजस्थान में भी इसे लेकर युद्ध स्तर पर काम किया जा रहा है।
- राजस्थान विधानसभा बीते 5 दिन से चल रहा गतिरोध आज भी जारी है। आज विधानसभा में घुसने की कोशिश कर रहे निलंबित कांग्रेस विधायकों की सुरक्षाकर्मियाों से धक्का-मुक्की हो गई और उन्हें अंदर नहीं घुसने दिया गया। वहीं कांग्रेस की ओर से विधानसभा के गेट पर ही धरना दिया गया। इस दौरान पूरी कांग्रेस एकजुट नजर आई।
- पूर्व मंत्री रामलाल जाट, एडीजी आनंद श्रीवास्तव के भाई अरविंद श्रीवास्तव और अन्य आरोपियों के खिलाफ सीबीआई जांच पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है। हाईकोर्ट ने इन सभी के खिलाफ सीबीआई जांच के आदेश दिए थे। इसके खिलाफ राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट गई थी।
ये भी पढ़ें- उदयपुर बना अमेरिकियों का पसंदीदा पर्यटन स्थल
- कांग्रेस विधायकों के निलंबन के मुद्दे पर जारी हंगामे के बीच मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज राजस्थान विधानसभा पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री ने विधानसभा की हां पक्ष की लॉबी में भाजपा विधायकों की बैठक ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विधायकों से साल 2025-26 के बजट को लेकर चर्चा की और बजट में घोषित की गई विभिन्न विकास योजनाओं, नीतिगत फैसलों और जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
- रीट परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थियों के लिए राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कुछ महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। इनके मुताबिक अभ्यर्थी परीक्षा के दौरान सिर्फ पारदर्शी बॉल पॉइंट पेन का ही इस्तेमाल कर सकेंगे। ऐसा नहीं होने पर अभ्यर्थियों को परीक्षा से वंचित रहना पड़ सकता है। इसके अलावा एक मान्य फोटोयुक्त मूल पहचान पत्र और प्रवेश पत्र भी साथ लाना होगा। इसके अलावा कोई सामान परीक्षा केंद्र पर साथ लाने की अनुमति नहीं होगी।
- महाशिवरात्रि का पर्व कल पूरी आस्था के साथ छोटी काशी जयपुर में मनाया जाएगा। इस दिन मौसम भी भगवान शिव पर खासा मेहरबान रहेगा। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक कल प्रदेश के 7 जिलों में कल बारिश और आंधी चलने की संभावना है। इसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है।
यहां देखें इस खबर का वीडियो भी...
ऐसी ही और रोचक जानकारियों के लिए The India Moves पर विजिट करें...
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (750)
- अपराध (72)
- मनोरंजन (240)
- शहर और राज्य (295)
- दुनिया (308)
- खेल (226)
- धर्म - कर्म (366)
- व्यवसाय (123)
- राजनीति (432)
- हेल्थ (133)
- महिला जगत (42)
- राजस्थान (237)
- हरियाणा (48)
- मध्य प्रदेश (30)
- उत्तर प्रदेश (141)
- दिल्ली (168)
- महाराष्ट्र (91)
- बिहार (50)
- टेक्नोलॉजी (136)
- न्यूज़ (68)
- मौसम (61)
- शिक्षा (83)
- नुस्खे (42)
- राशिफल (196)
- वीडियो (616)
- पंजाब (13)
- ट्रैवल (9)
- अन्य (19)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..
Yes
No
11%
89%