Dark Mode
  • day 00 month 0000
रतन टाटा के प्रेरक मंत्र: जीवन जीने का सही नजरिया

रतन टाटा के प्रेरक मंत्र: जीवन जीने का सही नजरिया

उद्योग रत्न श्री रतन टाटा (Ratan Tata) भारत के सबसे सम्मानित उद्योगपतियों में से एक हैं, अपने दूरदर्शी दृष्टिकोण, नेतृत्व और सामाजिक योगदान के लिए आज भी सबके दिलों हैं। उनकी जिंदगी सादगी, ईमानदारी, समाज सेवा और उनके विचार प्रेरणादायक उदाहरणों से भरी हुई थी।


उद्योग रत्न श्री Ratan Tata (94 वर्ष की आयु) द्वारा लंदन में दिए गए व्याख्यान की सुंदर पंक्तियाँ जो हमारे जीवन के लिए प्रेरणा बन सकती है-

 

  • अपने बच्चों को अमीर बनना न सिखाएं बल्कि उन्हें खुश रहना सिखाएं ताकि जब वे बड़े हो जाएं तो उन्हें चीजों का महत्व और मूल्य पता चले, कीमत नहीं।
  • आपको अपने भोजन को अपनी दवा समझना चाहिए अन्यथा आपको दवा को भोजन के रूप में लेना होगा।
  • जो आपसे प्यार करता है वो आपको कभी नहीं छोड़ेगा क्योंकि अगर आपको छोड़ने की सौ वजहें भी हैं तो वो एक ही वजह ढूंढेगा जो आपको नहीं छोड़ेगी।
  • इंसान होने और इंसानियत होने में बहुत बड़ा अंतर है।
  • जिस क्षण आप पैदा होते हैं उसी क्षण आपको प्यार किया जाता है और जिस क्षण आप मरेंगे उसी क्षण आपको प्यार किया जाएगा। बीच की अवधि में आपको बिना रुके केवल दौड़ना ही दौड़ना है।
  • अगर आपको तेज चलना है तो अकेले चलिये लेकिन अगर दूर तक चलना है तो साथ में चलिये।

 

दुनिया के छह सबसे अच्छे डॉक्टर :

  • सूरज की रोशनी
  • आराम
  • व्यायाम
  • उचित आहार
  • आत्मविश्वास
  • दोस्त

 

भगवान की सबसे बेहतरीन रचना ‘आप’ 

 

जब आप चंद्रमा को देखते हैं तो आप भगवान की सुंदरता देखते हैं, जब आप सूर्य को देखते हैं तो आप भगवान की शक्ति देखते हैं, जब आप आईने को देखते हैं तो आपको भगवान की सबसे अच्छी रचना दिखाई देती है। तो अपने आप पर विश्वास करें! हम सभी यात्री हैं हमारी अंतिम मंजिल पहले से ही तय है इसलिए जीवन का आनंद एक यात्रा के रूप में लें।


नैनो कार का विचार


रतन टाटा का एक किस्सा नैनो कार के निर्माण से जुड़ा है। उन्होंने नैनो कार का विचार तब उठाया जब उन्होंने मुंबई की सड़कों पर एक परिवार को स्कूटर पर यात्रा करते देखा। उन्होंने उस समय सोचा कि भारत में ऐसा वाहन होना चाहिए जो हर आम आदमी की पहुंच में हो, और इस तरह 1 लाख की नैनो कार का सपना साकार हुआ। उनके नेतृत्व में, टाटा समूह कोरस, जगुआर लैंड रोवर और टेटली जैसी कंपनियों के अधिग्रहण से वैश्विक ब्रांड बन गया। टाटा नैनो और टाटा इंडिका ऑटोमोबाइल की कल्पना और निर्माण उनके नेतृत्व में किया गया था।

 

ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करे: The India Moves

 

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
11%
No
89%

Talk to us?